Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये हैं इंडिया के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ, मोबाईल से लेकर गाडी तक

Posted on August 26, 2016 by Pankaj Goyal

Know About India’s Top 5 Chor Bazaar : आज हम आपको देश के 5 ऐसे बड़े बाजारों के बारे में बता रहे हैं, जहां चोरी का सामान मिलता है। यहां चोरी के जूते, फोन, मोबाइल, गैजेट्स, ऑटो पार्ट्स से लेकर कार तक बेची जाती है। देश के इन चोर बाजार में चोरी की गाडी को मॉडिफाई करके बेचा जाता है। यहां अपनी गाड़ी या बाइक खड़ी करना खतरे से खाली नहीं हैं। गलती से आप अपनी गाड़ी पार्क कर देंगे, तो हो सकता है कि उसके स्पेयर पार्ट्स चोर बाजार की दुकानों पर नजर आएं। जानते हैं देश के ऐसे बाजारों के बारे में…..

India's Top 5 Chor Bazaar, Hindi, Information, Jankari, History, Story, Itihas, Kahani,

मुंबई चोर बाजार (Mumbai Chor Bazaar) :-

Chor Bazaar Mumbai, Hindi, Information, Jankari, History, Story, Itihas, Kahani,

मुंबई का चोर बाजार दक्षिणी मुंबई के मटन स्ट्रीट मोहम्मद अली रोड के पास है। ये मार्केट करीब 150 साल पुराना है। ये बाजार पहले ‘शोर बाजार’ के नाम से शुरू हुआ था क्योंकि यहां दुकानदार तेज आवाज लगाकर सामान बेचते थे, तो यहां काफी शोर रहता था। लेकिन अंग्रेज लोगों के ‘शोर’ को गलत बोलने के कारण इसका नाम ‘चोर’ बाजार पड़ गया।

यहां सेकंड हैंड कपड़े, ऑटोमोबिल पार्ट्स और चुराई हुई घड़ियां और ब्रांडेड घड़ियों की रेप्लिका, चोरी के विंटेज और एंटीक सजावटी सामान मिलते हैं। इस मार्केट के लिए कहावत कही जाती है कि यहां आपके घर से चोरी हुआ सामान भी मिल जाएगा। मुंबई जाने पर ‘चोर बाजार’ जरूर घूमें।

क्या है फेमस
यहां के रेस्तरां और कबाब काफी फेमस है। यहां जेबकाटने वालों से सावधान रहें।

कब खुलता है?
ये मार्केट रोजाना सुबह 11 बजे से शाम के 7.30 तक खुला रहता है।

यहां के किस्से भी फेमस हैं
यहां के बारे में कहा जाता है कि मुंबई की यात्रा के दौरान क्वीन विक्टोरिया का सामान शिप में लोड करते समय चोरी हो गया था। यही सामान बाद में मुंबई के चोर बाजार में मिला।

दिल्ली का चोर बाजार (Chor Bazaar, Delhi) :-

Chor Bazaar, Delhi, Hindi, Information, Jankari, History, Story, Itihas, Kahani,

ये देश का सबसे पुराना चोर बाजार है। पहले ये संडे मार्केट के तौर पर लाल किले के पीछे लगता था। अब ये दरियागंज में नावेल्टी और जामा मस्जिद के पास लगता है। ये बाजार मुंबई से अलग है। इसे कबाड़ी बाजार भी कहा जाता है। यहां हार्डवेयर से लेकर किचन इलेक्ट्रॉनिक का सामान मिलता है।

कब लगती है मार्केट
ये मार्केट जामा मस्जिद के पास संडे के दिन लगती है। यहां खरीदते समय प्रोडक्ट जांच ले क्योंकि जैसा वेंडर कहते हैं, वैसा प्रोडक्ट नहीं निकलता।

यहां का किस्सा भी फेमस हैं
यहां के लिए एक स्टोरी फेमस है कि एक आदमी ने यहां गाड़ी पार्क की थी। उसे अपनी गाड़ी के टायर दुकान में बारगेन करते समय मिले।

सोती गंज, मेरठ, यूपी (Soti Ganj, Meerut):-

Soti Ganj, Meerut, Hindi, Information, Jankari, History, Story, Itihas, Kahani,

यूपी के मेरठ में सोती गंज मार्केट काफी फेमस है। इस मार्केट को चोरी की गाड़ियों और स्पेयर पार्ट्स का गढ़ माना जाता है। यहां सभी गाड़ियों के ऑटो पार्ट्स मिल जाएंगे। यहां चोरी, पुरानी और एक्सीडेंट में खराब हुई गाड़ियां आती है। मेरठ की सोतीगंज मार्केट एशिया की सबसे बड़ी स्क्रैप मार्केट भी है।

कब खुलती है मार्केट
ये मार्केट मेरठ सिटी में सुबह 9 बजे से शाम को 6 बजे तक खुलती रहती है। यहां सामान खरीदने के लिए आपको सही डीलर मिलना जरूरी है।

यहां क्या है फेमस
सोतीगंज में 1979 की अंबेस्डर का ब्रेक पिस्टन, 1960 की बनी महिंद्रा जीप क्लासिक का गेयर बॉक्स, वर्ल्ड वार II की विलिज जीप के टायर मिल जाएंगे।

चिकपेटे, बेंगलुरु (Chickpet market, Banglore) :-

Chickpet market, Banglore, Hindi, Information, Jankari, History, Story, Itihas, Kahani,

दिल्ली और मुंबई के चोर बाजार के मुकाबले बेंगलुरु कम फेमस है। ये मार्केट बेंगलुरु में चिकपेटे जगह पर संडे के दिन लगती है। यहां सेकेंड हैंड गुड्स, ग्रामोफोन, चोरी के गैजेट्स, कैमरा, एंटीक, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और सस्ते जिम इक्विपमेंट मिलते हैं। ये मार्केट लोकल मार्केट की ही तरह है।

कब लगती है मार्केट
ये मार्केट एक गांव के मार्केट की ही तरह संडे के दिन लगती है।

कहां लगती है मार्केट
ये मार्केट बीवीके अयंगर रोड पर एवेन्यू रोड के पास लगती है।

पुदुपेत्ताई, चेन्नई (Pudhupettai, Chennai) :-

Pudhupettai, Chennai, Hindi, Information, Jankari, History, Story, Itihas, Kahani,

सेंट्रल चेन्नई में स्थित ‘ऑटो नगर’ में पुरानी और चोरी की कारों को मॉडिफाई करते हैं। यहां हजारों की संख्या में दुकानें हैं। ये दुकानें गाड़ियों के ऑरिजनल पार्ट्स और कार को बदलने के लिए फेमस है। इन्हें इस काम में इंटरनेशनल एक्सपर्टीज है। यहां गाड़ियों के तमाम स्पेयर पार्ट्स से लेकर कार मॉडिफाई का सामान और सर्विस मिलती है। ये चोर बाजार गाड़ियों को बदलने का सबसे सस्ता जरिया है। इस मार्केट में कई बार पुलिस की रेड़ पड़ी है लेकिन ये तब भी कभी बंद नहीं हुई है।

कब खुलती है मार्केट
ये मार्केट एग्मोर ट्रेन स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर है। ये सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक खुली रहती है।

यहां क्या है फेमस
यहां अपनी गाड़ी या बाइक कभी भी पार्क न करे। हो सकता है कि आपको अपनी गाड़ी के पार्ट्स मार्केट की दुकानों पर मिले।

Other Similar Posts :-

  • रेनबो वैली – माउंट एवेरेस्ट – एक खुला क़ब्रिस्तान
  • रूपकुंड झील – उत्तराखंड – यह है नरकंकालों वाली झील
  • मत्तूरु,कर्नाटक- एक ऐसा गांव जहां हिंदू हो या मुसलमान सभी बोलते हैं संस्कृत
  • मलाणा – यहाँ के लोग मानते है खुद को सिकंदर के सैनिकों का वंशज, यहाँ नहीं चलते भारतीय कानून
  • भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme