Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

धुनी रमाना – बहुत कठिन होती है ये साधना, जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया 

Posted on April 10, 2016April 20, 2016 by Pankaj Goyal

Facts of Dhuni Ramana in Hindi : सभी साधुओं की आराधना और तपस्या के तरीके अलग-अलग और कठोर होते हैं। भक्ति का ऐसा ही एक तरीका है धुनी रमाना। धुनी रमाने की क्रिया में साधु कठोर तप करता है और खुद के शरीर को तपाता है। ये क्रिया अलग-अलग तरह के हठयोगों में से एक है। धुनी रमाने की एक पूरी प्रक्रिया है और अलग-अलग चरणों में इसे किया जाता है। आमतौर पर एक साधु को धुनी रमाने के सभी चरण पूरे करने में 18 साल से भी अधिक समय लग जाता है। जब धुनी रमाने के सभी चरण पूरे होते हैं, तब ही साधु का तप पूरा होता है। यहां जानिए धुनी रमाने की प्रक्रिया और उसके चरण…

Facts of dhuni ramana in Hindi

ये है धुनी रमाने की क्रिया
धुनी रमाने के लिए साधु एक स्थान पर बैठकर सबसे पहले अपने चारों ओर कंडे या उपलों का घेरा बनाता है। इसके बाद जलते हुए कंडों को घेरे में रखे हुए कंडों पर रखता है, जिससे घेरे के सभी कंडे जलने लगते हैं। जलते हुए कंडों के कारण भयंकर धुआं होता है और कंडों की गर्मी भी साधु को सहन करनी पड़ती है। इसी कंडों की धुनी में साधु अपने इष्ट देव के मंत्रों का जप करता है।

धुनी रमाने का पहला चरण
धुनी रमाने की प्रक्रिया का पहला चरण है पंच धुनी। इसके अंतर्गत साधु पांच जगह कंडे रखकर गोल घेरा बनाता है, उन्हें जलाता है। इस घेरे में बैठकर साधु तप करता है।

धुनी रमाने का दूसरा चरण
दूसरे चरण को सप्त धुनी कहा जाता है। इस चरण में साधु 7 जगह कंडे रखकर घेरा बनाता है। इन सात जलते कंडों के बीच बैठकर तप करता है।

धुनी रमाने का तीसरा चरण
इस चरण को कहते हैं द्वादश धुनी। इसमें साधु 12 जगह जलते हुए कंडे रखकर गोल घेरे के बीच में बैठकर तप करता है।

धुनी रमाने का चौथा चरण
इस चरण में साधु को 84 जगह कंडे रखकर घेरा बनाना पड़ता है। इसे चौरासी धुनी कहा जाता है। इस चरण में कंडों का घेरा बनाने के लिए साथी साधु की मदद लेनी होती है।

धुनी रमाने का पांचवां चरण
धुनी रमाने के इस चरण को कोट धुनी कहा जाता है। इसमें साधु कंडों का घेरा बनाते समय जलते कंडों के बीच दूरी नहीं रखी जाती है। कंडे एकदम पास-पास रहते हैं, जिससे घेरे में बैठे साधु को असहनीय तपन और धुएं का सामना करते हुए तप करना होता है।

धुनी रमाने का अंतिम चरण
छठें और अंतिर चरण को कोटखोपड़ धुनी कहा जाता है। ये धुनी रमाने की क्रिया का सबसे कठिन चरण है। इसमें साधु को अपने सिर पर मिट्टी के पात्र में जलते हुए कंडे रखकर तप करना होता है।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े – भारत के अदभुत मंदिर
सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह
Other Similar Post-
  • जानिए अघोरियों की रहस्यमयी दुनिया की कुछ अनजानी और रोचक बातें
  • कापालिक साधू – इंसानी खोपड़ी में खाना खाते और पानी पीते हैं कापालिक, जानिए इनसे जुडी ख़ास बातें
  • नागा साधु – सम्पूर्ण जानकारी और इतिहास
  • दो माँ से आधा-आधा पैदा हुआ था जरासंध, जानिए जरासंध से जुडी कुछ रोचक बातें
  • भगवान परशुराम के जीवन से जुडी रोचक बातें

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme