Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये है अमेजिंग फैक्ट्स ऑफ़ जापान- दुनिया के किसी और देश में नहीं होता ऐसा

Posted on December 10, 2015July 5, 2016 by Pankaj Goyal

Amazing facts of Japan: जापान में कई ऐसी चीजें भी होती हैं जो और कहीं नहीं होती। आज हम आपको जापान से जुड़े कुछ ऐसे ही फैक्ट्स बताने जा रहे हैं।

1. ऑफिस में सोना नहीं माना जाता बुरा

Weird & Strange facts of Japan in Hindi,
आमतौर पर जहां ऑफिस में सोना बेहद गलत माना जाता है। वहीं, जापान में इससे उलट मान्यता है। कहा जाता है कि ऑफिस में अगर कोई स्टाफ अचानक सोने लगे तो माना जाता है कि उसके ऊपर काफी काम है। बॉस के सामने उसकी छवि खराब होने की बजाए अच्छी हो जाती है। इसकी वजह से कई बार लोग जानबूझकर ऐसा करने का नाटक भी करते हैं। जापान के इस अजीबोगरीब चलन के बारे में पूरी दुनिया में चर्चा होती है।

2. ऐसे परेशान करते हैं स्टाफ को

2
जापान में दूसरे देशों के मुकाबले बेहतर लेबर लॉ है। इसलिए कोई भी कंपनी अपने स्टाफ को आसानी से बाहर नहीं कर सकती। इसके बदले उन्हें भारी रकम भी चुकानी पड़ती है। लेकिन कुछ कंपनियों ने इसका तोड़ यूं निकाला है कि जिन स्टाफ को वह हटाना चाहती है उसे बोरिंग काम दे दिया जाता है। जैसे कि दिन भर टीवी स्क्रीन के सामने बैठना। इस तरह के काम को बैनिशमेंट रूम में भेजना कहते हैं।

3. एडल्ट एडॉप्शन

3
एडॉप्शन तो पूरी दुनिया में होता है, लेकिन जापान और यूएसए इस मामले में ऊपर आ पहुंचते हैं। हालांकि, जापान में कुल एडॉप्शन का 98 फीसदी 20 से 30 साल के लोगों का होता है। मतलब यहां एडल्ट्स को गोद लिया जाता है। बिजनेस परिवार में अगर बेटा नहीं है तब भी लोग लड़के को गोद लेते हैं। या कई बार लगता है कि उनका अपना बेटा सक्षम नहीं है तब भी दूसरे युवक को गोद ले लिया जाता है।

4. हिकिकोमोरी

4
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में खुद को आइसोलेट (अलग-थलग) करके जीने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस चलन में कई युवा खुद को एक खास जगह, घर या कमरे में सीमित कर लेते हैं। ऐसे लोगों की संख्या 7 लाख से 10 लाख तक बताई जाती है। ये युवा बाहरी दुनिया से कॉन्टैक्ट खत्म कर लेते हैं। इसे हिकिकोमोरी कहते हैं।

5. कैप्सुल होटल

5
कई बार आपको ट्रैवल के दौरान आराम करने के लिए सिर्फ एक बेड की जरूरत महसूस की होगी। जापान ने इसका समाधान ढूंढ़ निकाला है। यहां कैप्सूल्स होटल बनाए गए हैं जिसमें सिर्फ एक बेड जितनी जगह होती है। लेकिन वाई-फाई और टीवी जैसी सुविधाएं भी रहती हैं। हालांकि, ज्यादातर कैप्सूल्स सिर्फ पुरुषों के लिए ही हैं।

6. कॉस्मेटिक सर्जरी से दांतों का Imperfect शेप

6
कई जगहों पर सही आकार का दांत नहीं होना खराब माना जाता है और लोग उसे बेहतर शेप दिलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जापान में बीते कुछ साल में एक अलग ही चलन देखा गया है। यहां के युवा अपनी दांतों को सामान्य से अलग शेप दिलाने में जुटे हैं। कई युवा दांतों के कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए उसे Imperfect शेप दिलवाते हैं।

7. टिपिंग

7
अमेरिका में जहां टिप देना काफी कॉमन है। वहीं, जापान में टिप देने पर सामने वाला बेहद असहज हो सकता है। जापान में वेटर, ड्राइवर या अन्य वर्कर सामान्य तौर पर टिप लेना पसंद नहीं करते। टिप मिलने पर वे अपने सीनियर से भी शिकायत कर देते हैं। कई बार वेटर टूरिस्ट की ओर से टिप देने पर उसे वापस भी कर देता है।

Other Amazing Posts-

  • दुबई के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स
  • भारतीय नोट से जुड़े 10 INTERESTING FACTS
  • जानिए सांप के केंचुली उतारने से जुड़े रोचक तथ्य
  • 10 अद्भुत और विचित्र सेक्स रिकॉर्ड

Weird & Strange facts of Japan in Hindi

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/23/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme