Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के | तकरीबन सभी ने अपने घर में पापा और बड़े-बुजुर्गों को ये कहते सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगा करते। पर ब्रिटेन का ये पेड़ इसे गलत साबित कर रहा है। ये पेड़ सिक्कों से जड़ा हुआ है और पीक डिस्ट्रिक्ट में मौजूद है। करीब 1700 साल पुराने इस पेड़ पर पैसे उगे नहीं हैं, पर हजारों की संख्या में सिक्के जड़े हुए हैं। खास बात ये है कि यहां सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं दुनियाभर के अलग-अलग देशों के सिक्के लगे हुए हैं। क्यों लगे हुए हैं सिक्के?…
यह भी पढ़े – गर्लफ्रेंड पाने के लिए यहां स्टूडेंट्स वेलेन्टाइन डे पर करते है वर्जिन ट्री की पूजा
वेल्स के पोर्टमेरियन गांव में मौजूद ये पेड़ एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है, जिस पर लोग सिक्के लगाते हैं। इसमें कोई ऐसी जगह नहीं बची है, जहां पर सिक्के नहीं लगे हों।
इस पेड़ को लेकर बहुत सारी अलग-अलग धारणाएं और मान्यताएं हैं, जिसके चलते लोग इस पर सिक्के लगाते हैं।
कई लोगों का मानना है कि पेड़ में ऐसे सिक्के लगाने से मुराद पूरी होती है और सुख-समृद्धि आती है। वहीं कई लोगों का ये भी विश्वास है कि इस पेड़ में किसी डिवाइन पावर का वास है।
क्रिसमस के मौके पर यहां मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं और प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं।
खास बात ये है कि ये सिक्के सिर्फ यूके के ही नहीं है। यहां दुनियाभर के देशों के सिक्के लगे हुए हैं। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा संख्या यूके के सिक्कों की है।
पेड़ों से सम्बंधित अन्य लेख –
- Kissing Lips Plant – A Kiss From Nature
- पारिजात वृक्ष – किंटूर – छुने मात्र से मिट जाती है थकान – महाभारत काल से है संबध
- मेंचीलीन – धरती का सबसे विषैला पेड़ – इसके फल खाने से हो सकती है इन्सान कि मौत
- ” काला अंब ” एक आम का पेड़ जिसको काटने से निकलता था खून
- 500 साल पुराना यह बरगद का पेड़, कहलाता है मौत का पेड़
very unique information Thanks for sharing very useful knowledge