Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

रोज एक चम्मच शहद खाने से होते हैं ये हेल्दी फायदे

Posted on August 24, 2015July 22, 2016 by Pankaj Goyal

Shahad ke fayde in Hindi : रोजाना शहद खाने से शरीर निरोगी, ऊर्जावान व स्वस्थ बना रहता है। चम्मच भर शहद के सेवन से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है, जिसके कारण बीमारियां पास नहीं आती हैं। शहद का सबसे ख़ास गुण यह है कि ये कभी खराब नहीं होता। हमेशा उपयोगी बना रहता है। जैसे-जैसे यह पुराना होता जाता है वैसे-वैसे और अधिक उपयोगी होता जाता है।

Shahad ke fayde in Hindi

1923 ई. के पिरामिड में एक रूसी वैज्ञानिक को एक शहद से भरा पात्र मिला। उस समय हैरत में डाल देने वाली बात यह थी कि यह शहद 3300 वर्ष पुराना होने के बावजूद खराब नहीं हुआ था। उसके स्वाद और गुणों में कोई अंतर नहीं आया था। इसलिए शहद या मधु का उपयोग भारत में पुराने समय से ही न सिर्फ खाने में, बल्कि पूजा-पाठ व धार्मिक रीतिरिवाज में भी किया जाता रहा है। शहद स्वाद में तो बेहतरीन है ही साथ ही आयुर्वेद में इसे कई गुणों से भरी जबरदस्त औषधि भी माना गया है। आइए जानते हैं शहद खाने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में…

1. नियमित रूप से शहद खाने से पेट का कैंसर कभी नहीं होता है। इसमें ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ट्यूमर बनने से रोकते हैं।

2. रोजाना दो चम्मच शहद खाना बालों के लिए भी लाभदायक होता है, ये बालों को गिरने से रोकता है। स्किन को ग्लोइंग और प्रॉब्लम फ्री बनाता है।

3. नियमित रूप से कम से कम एक बड़ा चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं।

4. एक छोटी चम्मच त्रिफला और एक चम्मच शहद मिलाकर रात में सोते समय खाएं और ऊपर से दूध पी लें, पेट के सभी रोगों से छुटकारा मिल जाएगा ।

5. रोजाना शहद खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शहद का सेवन करने से डायजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। बूढ़े लोग जिनका डायजेशन कमजोर हो चुका है, उनके लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है।

6. ठंडे पानी में शहद मिलाकर रोजाना लेने से त्वचा का रंग साफ होता है और चेहरे पर लालिमा व कांति भी आ जाती है। राेज 25 ग्राम शहद दूध के साथ जरूर लें। इससे शरीर को ताकत मिलती है।

7. शहद का नियमित सेवन करने एलर्जी की समस्या नहीं होती है, क्योंकि इसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी4, बी6 होते हैं। यदि आप रोज शहद का उपयोग करते है तो आपके शरीर के हार्मोंन्स भी कंट्रोल में रहते हैं।

8. रोजाना शहद का उपयोग करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही, कफ, अस्थमा और हाईब्लडप्रेशर की समस्या में भी फायदा होता है।

9. नियमित रूप से शहद के सेवन से खून साफ होता है और दिल से संबंधित बीमारियां होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।

10. रोजाना शहद खाने से गले की खराश की समस्या भी नहीं होती है। शहद में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को साफ करते हैं।

11. बार- बार किडनी स्टोन की समस्या परेशान करती हो तो नियमित रूप से नींबू पानी में शहद मिलाकर पिएं यह समस्या नहीं होगी।

12. रोजाना एक चम्मच शहद लेने से नींद बहुत गहरी आती है, गैस्ट्रिक समस्या खत्म हो जाती है।

13. नियमित रूप से शहद लेने पर पेट के छोटे-मोटे घाव और शुरुआती स्थिति का अल्सर शहद को दूध या चाय के साथ लेने से ठीक हो सकता है।

Other Similar Posts-
  • कॉफी में बटर (मक्खन) मिला कर पीने से होते हैं ये गजब के फायदे
  • सेक्स से सम्बंधित 10 कॉमन सवाल और उनके जवाब
  • रोज़ खाए मूंगफली के कुछ दाने, ये होंगे 10 बड़े फायदे
  • रात को नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें
  • उबाल कर खाए इन 10 सब्जियों को, मिलेंगी दुगनी ताकत

Tag- Hindi, Benefits, Labh, Fayde, Honey, Shahad ke fayde,

Related posts:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस उद्देश्य, महत्त्व, थीम , इतिहास और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के तरी...
मेटाबॉलिज्म क्या है और यह कैसे काम करता है
भांग के फायदे | Benefits Of Cannabis
अश्वगंधा के फायदे | Benefits of Ashwagandha
वायरल फीवर के लक्षण, कारण और घरेलू उपचार
गिलोय के फायदे | Benefits Of Giloy
मधुमेह के रोगियों के लिए डाइट प्लान | Diet Plan for Diabetes Patient
सुखी खांसी के घरेलू उपाय
शुगर का इलाज | Sugar Ka Desi Ilaaj
गले में खराश के घरेलू इलाज

1 thought on “रोज एक चम्मच शहद खाने से होते हैं ये हेल्दी फायदे”

  1. javed khan says:
    April 20, 2017 at 5:53 am

    Thanx for information….

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme