Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Aatma se baat kaise kare? – इन 6 तरीकों से की जाती है आत्माओं से बात

Posted on July 26, 2015May 12, 2016 by Pankaj Goyal

6 Ways to connect the souls in Hindi : आत्मा को गीता में नित्य और शाश्वत बताया गया है। यह एक शरीर से दूसरे शरीर को बदलते हुए जीव की कामना और भोग की इच्छा को पूरा करते हुए अपना अनंत सफर तय करता रहता है। यानी ऐसा नहीं है कि आत्मा ने एक व्यक्ति का शरीर छोड़ दिया तो उसके शरीर के साथ आत्मा की भी मृत्यु हो गई।वेदांत के अनुसार किसी व्यक्ति की मृत्यु होने का मतलब है कि आत्मा ने शरीर को त्याग दिया है और नए शरीर की तलाश में चली गई है। जिस शरीर से उसकी वासना, भोग और कामना की पूर्ति हो सकती है जब ऐसे शरीर मिल जाता है तो आत्मा पुनः शरीर में प्रवेश करके भौतिक जगत में अपनी नई पहचान के साथ चली आती है।

6 Ways to connect the soul, Aatma se baat kaise kare,

लेकिन यहां आत्मा की अपनी इच्छा नहीं चलती है उसे अपने पूर्व कर्मों के अनुसार कामना की पूर्ति के लिए उचित शरीर में प्रवेश मिलता है। जब तक आत्मा को अपनी कामना के अनुसार शरीर नहीं मिलता है तब तक वह ब्रह्माण्ड में एक उर्जा के रूप में भ्रमण करती रहती है। यह उर्जा जीवित लोगों की दुनिया से दूर रहती है।

लेकिन सदियों से आत्माओं से संपर्क करने की कोशिश लोग करते आए हैं और इसके लिए कई विधियों का प्रयोग किया जाता रहा है। पाश्चात्य जगत में इन विधियों से आत्माओं से संपर्क बनाने की बात अक्सर लोग करते हैं। तो आइये आत्माओं से संपर्क करने की पाश्चात्य विधियों के बारे में जानें।

इस टेबल से मिलता है आत्माओं के आने का संकेत
इस विधि में एक तिपाए टेबल का इस्तेमाल किया जाता है तो हल्का और गोल होता है। एक पाए के नीचे लकड़ी का एक गुटका रखा जाता है। इसके बाद टेबल को चारों तरफ से घेर कर लोग बैठ जाते हैं। इसके बाद जिस व्यक्ति की आत्मा को बुलाना होता है उनका सभी मिलकर ध्यान करते हैं।

22

माना जाता है कि जब अपने आप टेबल के पाए खटखटाने लगे तो इसका मतलब है कि आत्मा का आगमन हो चुका है। इसके बाद उनसे प्रश्न किया जाता है और संकेतिक तौर पर टेबल की खटखट से हर प्रश्न का उत्तर जाना जाता है।

लेकिन यह विधि कितनी कारगर है इस बात पर हिप्नोसिस एक्सपर्ट डा. जे पी मल्लिक का कहना है कि इस विधि का उन्होंने परीक्षण नहीं किया है इसलिए यह विधि को प्रमाणिक नहीं कह सकते हैं। इसमें परीक्षण करने वाला चालाकी भी कर सकता है। लेकिन आत्माओं से संपर्क करने की यह एक विधि है जिसका बहुत से पारानार्मल एक्सपर्ट प्रयोग करते हैं।

आत्मा के आते ही होने लगती है यह हरकत
भूतों से बात करने का एक जरिया है प्लेनचिट और ओइजा बोर्ड। यह एक दिल के आकार का दिखने वाला लकड़ी का टुकड़ा होता है। इसमें पीछे की ओर सभी ओर घूमने वाले पहिये लगे होते हैं। इसकी नोक की तरफ एक छेद होता है जिसमें पेंसिल लगा दी जाती है।

23

आत्मा से संपर्क करने से पहले मेज पर एक सादा कागज रखकर उसके ऊपर ओइजा बोर्ड को रखा जाता है। इसके बाद जिस व्यक्ति की आत्मा को बुलाना होता है उसका एकाग्रता पूर्वक ध्यान किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि जैसे ही आत्मा आ जाती है यंत्र अपने आप चलने लगता है। आमतौर पर इस यंत्र द्वारा अतृप्त आत्माओं को बुलाया जाता है। आत्मा जब आ जाती है तो ओइजा बोर्ड में में हरकत होने लगती है।

आत्मा से जब प्रश्न किया जाता है तब ओइजा बोर्ड चलने लगता है और उसमें लगी पेंसिल से कागज पर उत्तर लिखा जाने लगता है। इस तरह से ओइजा बोर्ड द्वारा प्रश्नकर्ता आत्माओं से अपने सवालों के जवाब जान लेता है।

गुड़िया जो बन जाती है आत्मा का शरीर
‘जेलंगकुंग’ यह एक ऐसी विधि है जिसका प्रयोग प्राचीन इंडोनेशिया के लोग आत्माओं से संपर्क करने के लिए करते थे। इस विधि में आत्माओं से संपर्क करने के लिए ओइजा बोर्ड की तरत ही कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जाता था।

24

आत्माओं से संपर्क करने की इच्छा रखने वाले तीन से पांच लोग एक कमरे में होते हैं। इनमें दो लोग बांस से बने एक पुतले को पकड़ कर बैठते हैं। ओइजा बोर्ड में पेंसिल जहां बोर्ड के एक छेद में लगा होता है वहीं इस विधि में पेंसिल या चॉक पुतले के नीचले हिस्से में लगा होता है।

आत्माओं को बुलाने से पहले धूप अगरबत्ती जलाई जाती है और कुछ मंत्र पढ़े जाते हैं। कहते हैं मंत्रों के प्रभाव से आस-पास से गुजर रही आत्मा पुतले में चली आती है और पुतले का वजन बढ़ जाता है।

इसके बाद सवालों का सिलसिला शुरू होता है जिसका जवाब पुतला लिख कर देता है। इंडोनेशिया के लोगों का मानना है कि इस माध्यम से आत्माओं का संपर्क करना खतरनाक भी होता है क्योंकि अगर पुतले से आत्मा को निकालने में कामयाब नहीं हुए तो नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इस क्रिया में व्यक्ति का दक्ष होना जरूरी है।

डा जे. पी मल्लिक बताते हैं यह तरीका वैज्ञानिक नहीं है। तंत्रिक और जादू टोना करने वाले इस तरह की चीजें करते हैं इसलिए इस तरह की चीजों पर वैज्ञानिक दृष्टि से यकीन करना उचित नहीं लगता।

जब जीवित इंसान के अंदर आकर बोलती है आत्मा
आत्माओं से संपर्क करने के लिए किसी व्यक्ति को माध्यम बनाकर उसमें आत्मा को बुलाया जाता है और फिर उससे सवाल जवाब किए जाते हैं। कई हॉरर फिल्मों में आपने देखा भी होगा कि तांत्रिक या पांडित आत्मा को बुलाता है और आत्मा किसी व्यक्ति के शरीर में आकर प्रश्नकर्ता के सवालों के जवाब देता है।

25

फिल्म राज-3 में आपने देखा होगा कि एक दृश्य में अभिनेत्री विपाशा प्रेत से कहती है कि वह माध्यम बनने के लिए तैयार है इसके बाद प्रेत विपाशा के शरीर में चला आता है। माध्यम द्वारा भूतों से संपर्क करने का तरीका भी काफी प्रचलित है। हलांकि फिल्म में जिस तरह से आत्मा जीवित व्यक्ति के शरीर में आकर काम करती दिखती है वास्तव में ऐसा नहीं होता है।

इस विधि में आत्मा बोलकर या पेंसिल से लिखकर अपने जवाब देती है। लेकिन कई बार आत्मा शरीर से निकलना नहीं चाहती है ऐसे में माध्यम को कष्ट होता है। इसलिए इस विधि से आत्मा से संपर्क करते समय किसी पारानार्मल एक्सपर्ट का साथ होना जरूरी होता है।

हिप्नोसिस के द्वारा आत्माओं से संपर्क इंडियन हिप्नोसिस एकेडमी के प्रमुख डा. जे पी मल्लिक बताते हैं कि किसी व्यक्ति को हिप्नोटाइज करके पूर्वजन्म में हुई घटनाओं को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं अगर व्यक्ति चाहे तो वह हिप्नोसिस के माध्यम से किसी मृत आत्मा से संपर्क कर सकते हैं।

हिप्नोटिज्म से आती है आत्मा
चेतन मन में आत्माओं से संपर्क करना मुश्किल है लेकिन अचेतन मन को आत्माओं से जोड़ा जा सकता है। आत्माओं से संपर्क होने के बाद व्यक्ति उनसे अपने प्रश्न पूछ सकता है। लेकिन कई मामले ऐसे भी होते हैं जब व्यक्ति का आत्माओं से संपर्क नहीं हो पाता है और वह अपनी मनोभावनाओं को इस तरह व्यक्त करने लगता है जैसे वह आत्माओं के संपर्क में है।

26

लेकिन हिप्नोटिज्म के एक्सपर्ट इन्हें आसानी से समझ लेते हैं क्योंकि उनकी बातों में उनकी अपनी भावनाएं छलकती रहती है। डा. बताते हैं कि जब व्यक्ति आत्माओं के संपर्क में होता है तब उसकी आवाज बदल जाती है जिसे रिकार्ड भी किया जा सकता है।

इनका कहना है कि यह व्यक्ति खुद भी कर सकता है लेकिन किसी एक्सपर्ट की सलाह से करे तो बेहतर रहता है क्योंकि कई बार व्यक्ति बहुत डर जाता है और उनका मन मस्तिष्क पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। ऐसे समय में व्यक्ति को संभालने के लिए एक एक्सपर्ट की जरूरत होती है।

इन्होंने यह भी बताया कि आत्माएं जो बुलाने पर आ जाती हैं वह अपनी मर्जी से खुद ही चली जाती हैं इसलिए हिप्नोटिज्म के द्वारा आत्मओं से संपर्क करने पर यह डर नहीं रहता कि आत्मा आ गई तो लौट कर जाएगी या नहीं। इस तरह आत्मा की आवाज टेप की जाती है

आत्मा की बातें कर ली जाती हैं रिकॉर्ड
अगर आपने देखी है शापित फिल्म तो याद कीजिए वह दृश्य जब राजा की आत्मा को बुलाया जाता है और आत्मा जो बोलती है वह बातें रिकॉर्ड हो जाती है। यह सिर्फ कल्पना की बात नहीं है।

27

आत्मा से संपर्क करने का एक माध्यम यह भी है जिसका यूरोप में काफी इस्तेमाल किया जाता है। जिस मशीन में आत्मा की आवाज रिकार्ड होती है उसे इलेक्ट्रॉनिक वॉयस प्रोजेक्शन यानि ईवीपी कहते हैं।

इस कहानी की शुरुआत 1969 में हुई जब एक अधेड़ लातवियन डॉक्टर ने रिकॉर्ड किए हुए ढेर सारे टेप पेश किए। उन्होंने ये टेप इंग्लैंड के बकिंगमशयर के एक गांव जेरार्ड क्रॉस में प्रस्तुत किए।

उन्होंने दावा किया था कि हिटलर, स्टालिन, मुसोलिनी ही नहीं, 20वीं सदी के कई अन्य जानी-मानी हस्तियों के साथ उन्होंने संवाद कायम किया है। उनके मुताबिक उस रिकॉर्डिंग में करीब 72,000 मुर्दों की आवाजें कैद थीं।

अब इस तरह से भी सुन सकते हैं प्रेतात्मा की आवाज जकल, ईवीपी को पूरी दुनिया में आत्मा को खोजने और उनसे बात करने का एक मानक ज़रिया माना जाता है।

आज इंटरनेट से जुड़े सैकड़ों ईवीपी फोरम हैं जिन पर पढ़े-लिखे और गंभीर किस्म के लोग आत्मा से बात करने आते हैं। उनका कहना है कि मृत आत्माएं उनसे बात करती हैं।

अनाबेला कारडोसे ऐसे ही लोगों में एक हैं। वे स्पेन में रहती हैं। उनके पास पूर्ण सुसज्जित रिकॉर्डिंग स्टूडियो है। इनका कहना है कि “मैंने जिन आवाजों को टेप किया है, वे कोई साधारण आवाजें नहीं हैं”।

उन्होंने आगे कहा, “ये आवाजें न सिर्फ ऊंची और साफ हैं, बल्कि पूरी तरह समझ में भी आती हैं.” जबकि कुछ परीक्षणकर्ताओं का मानना है कि इनमें कैद मृत आत्माओं की आवाजें स्पष्ट नहीं है। बस एक फुसफुसाहट सी सुनाई देती है।

Other Interesting Posts-

  • भूत-प्रेत क्या होते हैं ?
  • एक वैज्ञानिक को आत्माओं का अस्तित्व नकारना पड़ा महंगा, आत्माओं ने किया शरीर पर कब्ज़ा
  • मालचा महल – दिल्ली का एक गुमनाम महल, जहाँ अवध वंश के राजकुमार और राजकुमारी जी रहे है गुमनाम ज़िंदगी
  • रहस्यमयी और अलौकिक निधिवन – यहाँ आज भी राधा संग रास रचाते है कृष्ण, जो भी देखता है हो जाता है पागल
  • अभिशप्त कोहिनूर हीरा – जिस के पास भी गया वो हो गया बर्बाद

Related posts:

इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
एक सदी पुरानी इस फोटो में छिपा है भूत, क्या आपको आ रहा है नज़र ?
इन तांत्रिक साधनाओं से वश में किए जाते है भूत, प्रेत, जिन्न, बेताल और पिशाच
क्या होता है काला जादू, जानिए इससे जुड़े Myths & Facts
भारत के ये 10 हाईवे माने जाते है 'हॉन्टेड'
Sign of Ghost : ये संकेत बताते है की आपके घर में भी हो सकता है भूत!
जानिए कितनी तरह से शरीर से निकलते है प्राण
एक घर जिसमे रहस्यमयी तरीके से अपने आप लग रही है आग, कारण ढूंढने में तंत्र-मंत्र और विज्ञानं दोनों फे...
भूत व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय (Bhoot Bhagane ke Upay Mantra)
मां भगवती देवी धाम- यहां नवरात्रों में लगता है भूतों का मेला, होता है प्रेत आत्माओं का खात्मा

36 thoughts on “Aatma se baat kaise kare? – इन 6 तरीकों से की जाती है आत्माओं से बात”

  1. Bhawana mishra says:
    July 20, 2021 at 5:21 pm

    Sr bachpan me mere papa nhi rahe fir meri bahan nhi rahi aur av 14 may ko mere bhai murari jha ko b upr wale ne chhin liya, please sir mujhe apne bhai se bat karni hai uske bagair duniya katne ko dour rahi hai, meri yeh halat hai mai apni maa ke bare me kya bolu

    Reply
  2. Rajeev garg says:
    April 29, 2021 at 4:34 am

    Mujhe apni chachi s bat karni h onki death 27/4/2021 ko hue h plz meri bat krado onse

    Reply
  3. Nitika says:
    September 11, 2020 at 5:46 am

    Mr.dipankar JI aatma koi padarth nhi hoti h

    Reply
  4. PRATIBHA SINGH says:
    September 10, 2020 at 9:26 am

    Mujhe meri maa se baat karni hai roj sir kya aap mujhe meri maa se baat kar sakte hai

    Reply
    1. Urvashi says:
      December 23, 2021 at 7:08 am

      Main Urvashi Dube,
      muje mare uncle se baat karni hai.
      Unki death huyi hai 5/1/2021
      please help me🙏🏻

      Reply
  5. Rabindra singh says:
    September 9, 2020 at 6:06 pm

    Sar meri biehn ki seena dard hota hai davaiya se koi fayda nhi hota or bhut Jor se hota hai bhut paresan ho choke haikiya kare sar me apni biehn se bhut piyar karta hu

    Reply
  6. Saurabh says:
    August 2, 2020 at 5:16 pm

    Sar mujhe Sushant Singh Rajput suol se baat karni hai ya FIR sar aap unse baat karo Sushant Singh Rajput ka murder hua hai na

    Reply
  7. Ajay Kumar says:
    February 12, 2019 at 10:39 am

    Sir mujhe bhi Apne beta ke atama se bat karani hai kuchh bhi le lo ham se apka gulami tak kar Dunga

    Reply
  8. Devesh says:
    July 18, 2017 at 1:59 am

    sir main apne papa ki atma se baat karna chahta hu
    mera naam devesh kumar gupta

    Reply
  9. siddhant gupta says:
    June 23, 2017 at 10:54 am

    How to become a peranomal expert

    Reply
  10. raushan says:
    June 4, 2017 at 6:09 pm

    Hello sir mere baba ko pata nhi kya huaa hain wo pagal jaise karta rhte hain unko kuchh dikhai data hai par ham sab ko nhi dikhai deta hai

    Reply
  11. Manoj Jamdhade says:
    April 2, 2017 at 8:04 pm

    मेरे घर के छत पे ओर दीवार से ,ओर दरवाजे से ठुक ठुक सी आवाज आ रही हैं.
    कभी धीमे आवाज से तो कभी जोर से ठुक ठुक,एक ठुक जोर से ओर दूसरा ठुक धीमेधीमेसे एसा बहुत देर तक चल रहा हैं, मैनै बात करनेकी बहूत कोशीष की लेकीन जवाब नही मिला.
    तो मैनै दरवाजा खोल कर देखा…..!
    कोई नहि दीखा फीरसे दरवाजा बंद करदीया तो दरवाजेकी कडी धीमे धीमेसे ठुक ठुक और कभी जोर से ठुक ठुक आवाज आ रही है,मै अपने बदन मै कुछ अलग सा महसुस कर रहा हूं,क्रपया मुझे बतएँ ये जो आवाज आरही है ऊसे मै संपर्क कैसे करुं……!
    ऊस आवाज की कैसे जानकारी लुं.

    Reply
    1. sonu RAJ says:
      July 9, 2017 at 5:51 am

      Vaha pe chandi ke palete me kapur or long jalave

      Reply
  12. Tanuja says:
    March 19, 2017 at 1:12 pm

    Hellow…actually muze bhi ek atma sa baat karni he kya plzz ap kuch help kr skte ho

    Reply
  13. davedeep says:
    March 14, 2017 at 2:40 pm

    Atmase baat karne ke baad us aatma ko vapis kesebheje,?

    Reply
  14. Inderjeet bansiwal says:
    March 14, 2017 at 9:07 am

    आप सभी को मेरा नमस्कार क्या आप में से कोई मेरी मदद करेगा 07/03/2017को मेरी प्यारी बहन का क़तल हो गया है जिसके 3 छोटे छोटे बच्चे है।। लेकिन कातिल अभी भी बहार घूम रहा है। और पुलिस भी हमारी कोई मदद नही कर रही है।।और मुझे सिर्फ 1 बारअपनी बहन की रूह से बात करनी हैं।। तो क्या कोई मेरी मदद करेगा की में अपनी बहन से कैसे बात करू।

    Reply
  15. nisha says:
    March 9, 2017 at 10:22 am

    kya hm divya bhaplz rti ji ki aatma se bat kr skte h ……………. plz btana jroor

    Reply
  16. chotu yadav says:
    February 22, 2017 at 3:07 am

    sir mai apni gf ki atma se bat krna chahata hu kase kiase karu

    Reply
  17. Ranjeet gurjar says:
    January 4, 2017 at 3:59 pm

    har chiz ke do pahlo hote h ex- acha bura,jhoth sach vaise hi bhagvaan aur saitaan yani aatma
    me aatma se nhi darta kyuki agar bhagbaan.h to meri raksha wo zarur karega….me har waqt ye sochta hu ki bhagvaan ki sakti saitaan se badi hoti h agar aatma se darunga to aatma ki sakti bad jaygi,..agar aatma mere samne mujhe marne aygi ya dikhegi to thoda himmat karke zor se bolunga..

    jai bajrang bali

    agar aatma apna rasta na naap le ,,,,,,,to kahna…..

    Reply
  18. sapna says:
    December 28, 2016 at 4:29 pm

    Sir me apni sasuma se bat karna chahati hu pls mujhe unki bahut yad aati h unke sath kya galat hua me janna chahti hu

    Reply
  19. ramjeet.kumar says:
    December 8, 2016 at 1:41 pm

    Mujhe.bhi.aatma se.baat.karani hai

    Reply
  20. Mahesh Singh says:
    November 13, 2016 at 6:23 pm

    Hii Sir mera nam Mahesh h bhoot atma really Me hote h but maine kabi dakha nhi sunna h bahut muje bat kar ni h kase karu sar apka contact number.. Duge plz.. ..plzz plz

    Reply
  21. vijaybhan saket says:
    November 11, 2016 at 2:53 pm

    Meri lover ki maut huye 1mahine ho gaye hain mai usse baat karna chaahta hun kaise Karun bahut man karta hai please mujhe bataaiye

    Reply
  22. Meena vikas tarlekar says:
    November 10, 2016 at 8:07 am

    Mere. Pati ki death 19 Oct2016 ko ho gai lekin unki death mere samane 1minit main heart attack se hui tab wo mujase koi bat nahi kare paye muje unki bahut yad ati main unse kaise bat karu pls reply

    Reply
  23. Ranjeet Roy says:
    October 3, 2016 at 5:34 pm

    sir me hipnosis krna chahta hu but kese karu kya koi meri help karega plzzzz

    Reply
  24. Vandana vajpayee says:
    October 3, 2016 at 5:35 am

    Mere bhai ki death ho gyi but reason nhi pta Wo bhot prrshan that jab unki death hui kuch batana chahte that but nhi bta paye mai unse baat karma chahti hi jaise mai jaan paun k Wo Kya kehna chahte thay

    Reply
  25. sapan jha says:
    October 2, 2016 at 5:14 pm

    Meri girlfriend ka death 29th September 2016 ko ho gaya h mujhe usse baat karne ka bhot man kar raha please mujhe bataiye
    Mai kaise baat karun please I missed her so much

    Reply
  26. mo. aman parsada says:
    September 24, 2016 at 8:28 am

    maine bhi bhoot nahi dekha mai bhi dekhna cahta hu

    Reply
  27. shiv says:
    September 17, 2016 at 4:48 am

    Atma aur pretatma Mai farak hai

    Reply
  28. Anupma says:
    September 15, 2016 at 3:30 pm

    मै अपने 8 महीने के बेटे की आत्मा से कैसे बात कर सकती हूं ।।क्या आप करवा सकते है

    Reply
  29. md azeem uddin says:
    September 1, 2016 at 3:47 pm

    Sir pehle to mai in sab cheejon pe yakeen nhi kRta that lekin ab yakeen karne laga hu k aatma hoti h aatma kV nahi Marti h amar hoti h aur ise mehsoos kya jaa sakta h ,,,sir mai v aatma se baat karna chahta hu Lenin kaise karu kuchh idea btaiye kya ise hypnosis k dwara baat kr sskte h

    Reply
  30. Ragini kumari says:
    August 25, 2016 at 7:09 pm

    Mene aatma ko to dekha nhi pr bhut bar fill ki hu meri ek sister ke sath kuch aisa hua tha jise dekh kr mujhe aisa fill hua ki is duniya me aatmaye shi me hotii h jo hmse kuch khna chahtii h

    Reply
  31. pancham says:
    July 24, 2016 at 1:30 pm

    kya koi aatma apne mn se kisi ke sarir me prawesh kr skti hai

    Reply
  32. सुशान्त says:
    April 18, 2016 at 9:16 am

    बड़ा ही अच्छा प्रयास है आत्मा के अस्तित्व को प्रतिपादित करने का, वो भी हिंदी में – बहुत बहुत धन्यवाद।

    Reply
    1. Deepak Kumar says:
      May 11, 2021 at 5:26 pm

      Mara Bhai 28/2 2021 ki susad krli or mujhe Lagta hai uski hatya huwa hai Vimal kr

      Reply
  33. Dipankar says:
    March 28, 2016 at 1:42 pm

    sir kya sach me atma jesa padarth duniya me mojud hai? me dekhna chahta hu but aaj tak nhi dekh saka

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme