Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

एक घर जिसमे रहस्यमयी तरीके से अपने आप लग रही है आग, कारण ढूंढने में तंत्र-मंत्र और विज्ञानं दोनों फेल

Posted on July 10, 2015December 6, 2019 by Pankaj Goyal

हिमाचल के बिलासपुर जिले के बाड़ी गांव में एक रिटायर कर्मचारी के घर में अपने आप लग रही है। पुलिस में मामला पहुंचने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट भी घटना स्थल की जांच कर चुके हैं। नतीजा कुछ नहीं निकला। इसके बाद इस घर के अंदर फिर आग लग गई। रसोई की दीवारों पर लिखा था भाग जाओ, मैं तुम्हारा खून पी जाऊंगा व मैं सबको मार दूंगा।

Fire mystery of Himachal in Hindi
घर के एक कमरे में बिस्तर में लगी रहस्यमयी आग।

नतीजन पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए। इसके बावजूद भी बीते दिनों फिर से आग लग गई। घर में आग कैसे लग रही है, इससे सब हैरान हैं। तंत्र-मंत्र का सहारा भी लिया गया इसके बाद भी ये सिलसिला नहीं रुका और इस बार दीवार पर एक चेतावनी भी लिखी मिली है।

Mysterious Fire in a house
घर के दूसरे कमरे में रहस्यमयी आग से जला डबलबेड

आग लगने की जांच कर रहे फोरेंसिक साइंस के एक्सपर्ट हाथ खड़े कर चुके हैं। तंत्र विद्या भी काम नहीं कर रही है। पहली बार इस घर में 9 सितंबर 2014 को आग लगी थी। आग कभी दिन तो कभी रात में लगती थी। परिवार के लोग रात को जाग कर रखवाली करने लग गए।

rahasyamayi aag
एक खाली पड़े डबलबेड के बीच में रहस्यमयी आग लग गई थी

आग की लपटें कभी घर के बिस्तर से तो कभी चलते-फिरते इंसान के कपड़े में लग रही है। इस घटना के करीब 4 महीने पहले शेर सिंह के घर से ये लपटें निकलनी बंद हो गई। अब फिर आग लगना शुरू हो गई हैं। कई तांत्रिक कह रहे हैं कि ये आग किसी प्रेत के कारण लग रही है।

rahasyamayi aag ki kahani
रहस्यमयी आग से टीवी का पीछे का हिस्सा जल गया जिससे दीवारे काली पड़ गईं हैं

सब कुछ जल गया
आग से घर के बिस्तर इलेक्ट्रानिक सामान जल गए हैं। पूजा अर्चना करवाने के बाद इस नए घर में करीब 4 महीने से ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी मगर अब यहां भी अचानक आग लगना शुरू हो गई हैं। हालत यह है कि अब परिवार के सभी सदस्य पानी की बाल्टी लेकर दिन रात पहरेदारी करते हैं।

Real fire mystery
दीवार पर लिखी मिली खतरनाक धमकी

अब आग के साथ दीवार पर लिखी मिल रही धमकी
बीते दिनों जब आग लगने के बाद घर के लोग जब इसे बुझा रहे थे उसके बाद उन्होंने देखा कि रसोई घर की दीवारों पर घर के सदस्यों के नाम से धमकी भरी बातें लिखी हुईं थीं। रसोई की दीवारों पर लिखा था भाग जाओ, मैं तुम्हारा खून पी जाऊंगा व मैं सबको मार दूंगा। आग लगने की घटनाओं से पहले घर अजीब तरह की घटनाएं होना शुरू हो गईं थी। जैसे पानी से भरे रखे बर्तन अचानक गिर जाते थे। अचानक बिस्तर गीले हो जाते थे, जबकि उस कमरे में पानी रहता ही नहीं था। सबसे पहले 10 सितंबर, 2014 से आग लगने की घटना के 8वें दिन 17 सितंबर, 2014 को घर की बहू सुनीता देवी के कपड़ों में आग लग गई।

Fire mystery 6
दहशत के चलते घरवालों ने सामान दूसरे घरों में रख दिया है

घर का सामान और बच्चों को भेजा रिश्तेदारों के यहां
घर में लग रही आग के चलते बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया है। घर में खाना तक भी नहीं बन रहा है। मामले को सुलझाने के लिए बीते दिनों धर्मशाला से फोरेंसिक विभाग में डिप्टी डायरेक्टर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट मीनाक्षी के साथ डीएसपी प्रताप सिंह घटनास्थल का मुआयना कर बच्चों की हैंडराइटिंग का निरीक्षण किया तथा दीवारों पर लिखे शब्दों के सैंपल भी कलेक्ट किए। इसके जब घर में कोई नहीं था तब एक बार फिर से आग लग गई।

Fire mystery 7
घर में लग रही रहस्यमयी आग की जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम एवं पुलिस बल
Other Interesting Posts-
  • मालचा महल – दिल्ली का एक गुमनाम महल, जहाँ अवध वंश के राजकुमार और राजकुमारी जी रहे है गुमनाम ज़िंदगी
  • रहस्यमयी और अलौकिक निधिवन – यहाँ आज भी राधा संग रास रचाते है कृष्ण, जो भी देखता है हो जाता है पागल
  • अभिशप्त कोहिनूर हीरा – जिस के पास भी गया वो हो गया बर्बाद
  • मुर्दों का शहर – यहां जाने की हिम्मत नहीं करता कोई
  • 5 श्रापित खजाने : जो भी गया ढूंढने उसकी हो गई मौत

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
धर्म ग्रंथों में वर्णिंत 9 रहस्यमयी जीव
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
रहस्यमयी तांत्रिक बावड़ी - पानी पीते ही लड़ने-झगड़ने लगते थे लोग
समंदर से जुड़े 10 अनसुलझे रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
एक सदी पुरानी इस फोटो में छिपा है भूत, क्या आपको आ रहा है नज़र ?
सुलझ गया बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य! जानिए क्यों गायब हो जाते है प्लेन और जहाज
वायरल हुई इन विशालकाय कंकालों की फोटोज़ का क्या है रहस्य?
एलियंस का गढ़ माना जाता है एरिया 51, जानिए इस जगह से जुड़े रहस्यमयी FACTS
बारिश की पूर्व सूचना देता है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/21/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme