Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मां भगवती देवी धाम- यहां नवरात्रों में लगता है भूतों का मेला, होता है प्रेत आत्माओं का खात्मा

Posted on March 28, 2015August 23, 2016 by Pankaj Goyal

Ghost Fair of Bhagwati Devi Dham Story in Hindi : झारखंड के पलामू जिले में एक ऐसा देवी धाम है, जहां नवरात्रों में भूतों का मेला लगता है। पढ़कर आप भी एक बार चौंक जाएंगे पर यहां ऐसा ही होता है। नवरात्र के पहले दिन से ही पूरे झारखंड से यहां लोगों का आना होता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में ऐसे श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होती है, जो प्रेत बाधा से ग्रसित होते हैं। लोगों का मानना है कि पालामू स्थित हैदरनगर में यह ऐसी जगह है, जहां भूत उतारा जाता है।

Ghost Fair of Bhagwati devi dham, Haidar nagar Palamu Story & History in Hindi

लोगों के अनुसार यहां वैसे प्रेत आत्माओं को खत्म किया जाता है, जो लोगों को परेशान करते हैं। इस अंधविश्वास के चक्कर में आसपास के कई इलाकों से यहां काफी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसा ही एक मेला हर साल मलाज़पुर, बैतूल में भी लगता है इसकी पूरी कहानी यहाँ पढ़े http://goo.gl/efzM4I

नवरात्र की पूजा के साथ श्रद्धालुओं का आना होता है शुरू

Ghost Fair of Bhagwati Devi Dham kahani
हैदरनगर स्थित प्रसिद्ध मां भगवती देवी धाम पर सालों पुरानी परंपरा व आस्था के साथ चैती नवरात्र की पूजा के साथ श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है। मेले में बड़ी संख्या में कथित प्रेत बाधा से पीड़ित लोग पहुंचते हैं। मेले में चारों ओर अंधविश्वास का बोल बाला दिखता है। ओझाओं के साथ अधिक संख्या में महिलाएं होती हैं। उनमें भी वैसी महिलाएं अधिक होती हैं, जो अशिक्षित व पिछड़ी जाति से आती हैं। उन भोले-भाले लोगों को ओझा अपने जाल में फंसाकर यहां ले आते हैं। महिलाएं यहां आते ही झूमने लगती हैं और अपने बालों को खोल सिर को जोर-जोर से घुमाती है। ओझाओं का कहना होता है कि इनपर भूतों का प्रभाव है, जो यहां आकर मनुष्य के शरीर से निकल जाते हैं।

Ghost Fair of Bhagwati Devi Dham Information in Hindi

नवरात्र के मौके पर अंधविश्वास संग आस्था का बाजार सज जाता है और भूत भगाने का खेल चलता रहता है। ऐसे तो साल भर इन स्थानों पर श्रद्धालु आते हैं, लेकिन नवरात्र के मौके पर प्रेतबाधा से मुक्ति की आस लिए प्रतिदन यहां उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोग पहुंचते रहते हैं।

Ghost Fair of Bhagwati Devi Dham Information in Hindi

हैदरनगर स्थित देवी मां के मंदिर में करीब दो किलोमीटर की परिधि में लगने वाले इस मेले में भूत-प्रेत की बाधा से मुक्ति दिलाने में लगे ओझाओं की मानें तो प्रेत बाधा से पीड़ित व्यक्तियों के शरीर से भूत उतार दिया जाता है और मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित एक पीपल के पेड़ से कील के सहारे उसे बांध दिया जाता है।

Other Similar Articles-

  • भूतों की 13 सच्ची कहानियां
  • विशव की 10 सबसे डरावनी जगह
  • टॉप मोस्ट 20 हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया
  • कहानी गाटा लूप्स के भूत की
  • कहानी ‘चुड़ैलों’ के एक गांव की

Tag- Hindi,Real, Sacchi, True, News, Story, History, Information, Facts, Ithas, Ghosts Fair, Devi dham, Haidarnagar, Palamu,

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme