Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

ये हैं देश की 8 कमांडो फोर्सेस : 8 Indian Commando Forces

Posted on June 11, 2015August 12, 2016 by Pankaj Goyal

8 Indian Commando Forces : मणिपुर के चंदेल में 4 जून को इंडियन आर्मी के 18 जवानों की शहादत का बदला सेना के एलीट कमांडोज ने ले लिया। बार्डर पार करके आर्मी के कमांडोज ने स्पेशल सर्जिकल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस ऑपरेशन की खास बात है कि सेना ने अपने सबसे ट्रेंड कमांडोज को आतंकियों के खात्मे का जिम्मा सौंपा था। पूरे ऑपरेशन में एक भी कमांडो को खरोंच तक नहीं आई। आज हम आपको बता रहे है इंडियन आर्मी की बड़ी ताकत बनीं इन कमांडो फोर्सेस के बारे में।

1. एलीट पैराकमांडोज

81
इंडियन आर्मी के एलीट पैराकमांडोज ने इंडो-म्यांमार बार्डर पर सर्जिकल मिशन को अंजाम दिया। इस यूनिट में कुछ हजार स्पेशल ट्रेन्ड कमांडोज होते हैं। यह कमांडोज पैराशूट रेजिमेंट का हिस्सा हैं। इसमें स्पेशल फोर्सेस की 7 बटालियंस शामिल हैं। इस कमांडो यूनिट का निर्माण भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में हुई जंग के दौरान हुआ था। इंडियन आर्मी के ट्रेंड कमांडो दुश्मनों को छलने के लिए विशेष ड्रेस का इस्तेमाल करते हैं। इन ड्रेसों का हल्का रंग रेगिस्तान में और गाढ़ा रंग हरियाली के बीच उन्हें छिपने में मदद करता है। कमांडो एक खास झिल्लीदार सूट भी पहनते हैं, जिन्हें किसी वातावरण में छिपने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पेशल फोर्स पर्पल बैरेट पहनते हैं और इनकी इजराइली टेओर असॉल्ट राइफल इन्हें पैरामिलिट्री फोर्स से अलग बनाती है।

2. नेशनल सिक्युरिटी गार्ड

82
एनएसजी देश के सबसे अहम कमांडो फोर्स में एक है जो गृह मंत्रालय के अंदर काम करते हैं। आतंकवादियों की ओर से आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर लड़ने के लिए इन्हें विशेष तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। 26/11 मुंबई हमलों के दौरान एनएसजी की भूमिका को सभी ने सराहा था। इसके साथ ही वीआईपी सुरक्षा, बम निरोधक और एंटी हाइजैकिंग के लिए इन्हें खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इनमें आर्मी के लड़ाके शामिल किए जाते हैं, हालांकि दूसरे फोर्सेस से भी लोग शामिल किए जाते हैं। इनकी फुर्ती और तेजी की वजह से इन्हें “ब्लैक कैट” भी कहा जाता है।

3. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी)

83
एसपीजी को प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। हालांकि वह अपनी ट्रेडमार्क सफारी सूट में हमेशा दिखते हैं, लेकिन कुछ खास मौकों पर एसपीजी कमांडोज को बंदूकों के साथ काली ड्रेस में भी देखा जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1985 में इसे बनाया गया, अब यह कमांडो फोर्स पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

4. इंडियन नेवी के स्पेशल मरीन कमांडो ‘मार्कोस’

84
इंडियन नेवी के स्पेशल कमांडोज जिन्हें आम नज़रों से बचा कर रखा गया है। मार्कोस को जल, थल और हवा में लड़ने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। समुद्री मिशन को अंजाम देने के लिए इन्हें महारत है। हाल ही में उन्हें अमरीकी मरीन जैसे ड्रेस में देखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी फ़ाइनल ड्रेस को लेकर एक्सपेरिमेंट चल रहा है। 26/11 हमले में आतंकवादियों से निपटने में इनकी खास भूमिका थी।

5. एयरफोर्स की गरुड़ कमांडो फोर्स

85
इंडियन एयरफोर्स ने 2004 में अपने एयर बेस की सुरक्षा के लिए इस फोर्स की स्थापना की। मगर गरुण को युद्ध के दौरान दुश्मन की सीमा के पीछे काम करने के लिए ट्रेंड किया गया है। आर्मी फोर्सेस से अलग ये कमांडो काली टोपी पहनते हैं। हलांकि अब तक इन्होंने कोई भारी लड़ाई नहीं लड़ी है और इन्हें मुख्य तौर पर माओवादियों के खिलाफ मुहिम में शामिल किया जाता रहा है।

6. सीआरपीएफ की कमांडो फोर्स कोबरा

86
सीआरपीएफ की कमांडो फोर्स कोबरा (COBRA) कमांडो बटालियन फॉर रिज्योल्यूट एक्शन, नक्सल समस्या से लड़ने के लिए बनाई गई है। ये दुनिया के बेस्ट पैरामिलिट्री फोर्सेस में से एक है, जिन्हें विशेष गोरिल्ला ट्रेनिंग दी जाती है। दिल्ली में संसद और राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए भी इन्हें तैनात किया गया है।

7. इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस

87
आईटीबीपी के स्पेशल कमांडोज ने मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के बाद मुख्य अभियुक्त अजमल कसाब को मुंबई जेल में रखने में अहम भूमिका निभाई थी. दिल्ली की तिहाड़ जेल की निगरानी की कमान भी इन्हीं के हाथों में है। इसके साथ ही ये भारत-चीन सीमा की भी विशेष निगरानी करते हैं।

8. सीआईएसएफ की कमांडो फोर्स

88
सीआईएसएफ के कमांडोज को आमतौर पर वीवीआईपी, एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल इलाकों के लिए खास तौर पर तैनात किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट्स जैसे दिल्ली और मुंबई इन्हीं की निगरानी में सुरक्षित रहते हैं। मुंबई के 26/11 हमले के बाद इनका इस्तेमाल प्राइवेट सेक्टर की सिक्युरिटी के लिए भी होने लगा है। इसका अपना स्पेशल फायर विंग भी है, साथ ही यह फोर्स दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा भी करती है।

अन्य सम्बंधित लेख

  • भारत को लूटने वाले 9 क्रूर, बर्बर विदेशी शासक
  • चमकौर का युद्ध- जहां 10 लाख मुग़ल सैनिकों पर भारी पड़े थे 40 सिक्ख
  • जब राजपूत वीरांगना ‘किरण देवी’ से अकबर को मांगनी पड़ी अपने प्राणों की भीख
  • पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता की प्रेम कहानी
  • कहानी आम्रपाली की, जिसे उसकी खूबसूरती ने बना दिया था नगरवधू

Tag- Hindi, News, Information, History, Story, Ithas, Special Indian Army Commando Forces,

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme