Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

 Mating In Snakes : जानिए कैसे होता है सांपों का मिलन, कैसे बनाते हैं जोड़ा

Posted on June 19, 2015May 5, 2016 by Pankaj Goyal

Mating in snakes in Hindi : सांप एक ऐसा जीव है जो सदियों से मनुष्य के लिए शोध का विषय रहा है। इसके आवास, भोजन, चलने का तरीका, विष आदि विषय के बारे में आसानी से जानकारी मिल जाती है लेकिन इसके समागम और संतति के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। आज हम आपको सांपों के समागम और संतति के बारे में बताएंगे-

 Know How The Copulation In Snakes

सांप जैसे जीवों में जोड़ा बनाना और समागम करना एक नर और मादा सांप के मिलन की घटना मात्र नहीं है बल्कि यह एक अधिक जटिल मामला है जो कुछ निश्चित विधि-विधानों पर निर्भर होकर सांपों की जनसंख्या संबंधी व्यवहार को अभिव्यक्त करता है।

प्रजनन ऋतु के दौरान नर सांप अक्सर अधिक सक्रिय रहते हैं और मादा सांप को ढूंढते फिरते हैं। मादा पर अपना हक जताने के लिए कई बार नर सांपों के बीच युद्ध भी होता है। कई बार इस लड़ाई में एक सांप की मौत भी हो जाती है।

प्रजनन काल के दौरान नर सांप सतर्क, बदमिजाज और चिड़चिड़े होते हैं तथा इस विशेष अवसर के पूर्व अपनी केंचुली उतारकर वे सजीव व चुस्त बन जाते हैं।

Mating in snakes in Hindi

दूसरी ओर मादा सांप शांत और सौम्य व्यवहार का प्रदर्शन करती है जब तक कि कोई नर सांप उस तक नहीं पहुंचता। उपयुक्त नर के मिलने पर मादा सांप उसे समागम के लिए स्वीकृति प्रदान करती है। सांपों के मिलन की यह क्रिया देखना अपने आप में एक आश्चर्यचकित घटना होती है।

मिलन के समय नर और मादा सांप को देखकर ऐसा लगता है, मानो वे दो नहीं एक ही हों। जैसे-जैसे मादा चलती है वैसे-वैसे ही नर उसका अनुसरण करता है। इस क्रिया के दौरान नर और मादा सांप धरती से कई फीट ऊपर भी उठ जाते हैं।

अधिकांश सांप वर्षा ऋतु के लगभग दो महीने पहले समागम करते हैं। प्रत्येक प्रजाति के नर सांप केवल अपनी नस्ल की मादा सांप के साथ ही जोड़ा बनाते हैं। धामन और अजगर प्रजाति के सर्प साल में एक बार तथा फुरसा, भेडिय़ा और सीता की लट प्रजाति के सर्प साल में दो बार प्रजनन करते हैं।

नर और मादा सांपों में दुम के पास प्रजनन अंग होते हैं। नर सांपों के दो अद्र्ध शिशन गुदा द्वारों में छिपे होते हैं, पूंछ के निचले हिस्से को दबाने और रगडऩे से गुदाद्वार के दोनों सिरों से अद्र्ध शिश्न बाहर निकल आते हैं। जिन सांपों में पूंछ के निचले हिस्से को रगडऩे पर ऐसा नहीं होता है वे मादा सांप होते हैं।

Mating in snakes in Hindi

नर और मादा सांपों की दुम के मूल में मौजूद गुदा द्वार पर कस्तूरी ग्रंथियां होती हैं। हर जाति के सांप की कस्तूरी ग्रंथियों में अलग-अलग गंध होती हैं। प्रजनन काल के दौरान माता सांप अपनी कस्तूरी ग्रंथि से गंध छोड़ती है, जिससे नर उसका पीछा करता है और उसे ढूँढ लेता है।

पानी के सांप, अजगर, धामन आदि प्रजाति के सांप अंडे देते हैं जबकि मिट्टी का सांप, रसल, घोणस, हरा लता सांप, समुद्री सांप आदि शिशु को जन्म देते हैं। जोड़ा बनाने और अंडे देने के बीच का समय लगभग 60-80 दिनों का होता है। लगभग इतना ही समय अंडों से बच्चों को निकलने में लग जाता है।

सांपो से सम्बंधित अन्य लेख-
  • दुनिया के 10 सबसे विषैले सांप
  • भविष्य पुराण में वर्णित सांपो से जुड़े 15 रहस्य
  • एक गाँव जहां हर साल पैदा होते है 30 लाख ज़हरीले सांप
  • Mano Ya Na Mano – सांप भी करते है सुसाइड !
  • क्या है उड़ने वाले साँपों का रहस्य ?

Related posts:

क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
नर मच्छर नहीं पीते है खून, जानिए मच्छरों से जुडी ऐसी ही रोचक बातें
सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर करोड़ों में बिकता है रेड सैंड बोआ स्नेक, जानिए इससे जुडी रोचक जानकारी
गहरे समुद्र में पाए जाने वाले कुछ विचित्र जीव
इस प्राचीन मंदिर में होती है मेंढक की पूजा, जानिए क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme