Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

गहरे समुद्र में पाए जाने वाले कुछ विचित्र जीव

Posted on March 10, 2017 by Pankaj Goyal

धरती के दो तिहाई हिस्से में समंदर फैला है, लेकिन उसके बारे में हमारी जानकारी बहुत कम है। गहरा सागर अपने सीने में बहुत सारी मिस्ट्रीज छुपाए हुए है। वहां पर कई तरह के विचित्र जीव पाए जाते है। ऐसे ही 10 जीवो के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

यह भी पढ़े –  विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं 

फ्रिल्ड शार्क

Deep Sea Mysterious Creature
शार्क का नाम सुनते ही दिल में दहशत पैदा हो जाती है। उस पर फ्रिल्ड शार्क को देखकर ही कोई भी कांप जाए। इसका लुक पत्थर की तरह होता है, इसलिए इसे जीता-जागता फॉसिल कहा जाता है। यह अपने शरीर को सिकोड़े रहती है और जैसे ही शिकार करीब आता है, उस पर सांप की तरह झपट्टा मारती है। यह कभी-कभार ही दिखाई देती है।

गुब्बारे के भीतर रहने वाली मछली


मैक्रोपिन्ना नाम की इस मछली का सिर एक लिक्विड भरे हुए पारदर्शी डोम में बंद होता है। इसकी बैरल शेप की आंखें ऊपर की तरफ देखती रहती हैं। कुल मिलाकर इसका शेप बड़ा ही विचित्र होता है।

बिना मुंह-पेट का जीव


हाइड्रोथर्मल वेंट वर्म का न मुंह होता है, न ही पेट। फिर भी ये जिंदा रहते हैं। लंबे लिपस्टिक कंटेनर की तरह दिखने वाले ये जीव बैक्टीरिया पर डिपेंड होते हैं। बैक्टीरिया जो कैमिकल्स बनाते हैं, उन्हें ये वर्म अपने शरीर से सोख लेते हैं।

सांप नहीं यह मछली है


विशालकाय ओरफिश को देखने वाले सांप समझ बैठते हैं। वास्तव में यह ईल मछली की एक प्रजाति है, जिसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इसकी लंबाई 33 फीट तक हो सकती है। यह कभी-कभार ही समुद्र की सतह पर दिखाई देती हैं।

रोशनी छोड़ने वाला वैम्पायर


वैम्पायर स्क्विड एक बड़ा अजीबोगरीब जीव है। यह नाक के पास और शरीर के अन्य स्पॉट्स से रोशनी छोड़ता है। जब यह डरा हुआ या परेशान होता है, तो एक तरह का इंक भी छोड़ता है, जो अंधेरे में चमकता है।

16 फीट का बिगफिन स्क्विड


बिगफिन स्क्विड की फोटो सबसे पहले 2005 में हवाई के समुद्र तट पर ली गई थी। यह बेहद भयानक दिखने वाला जीव 16 फीट तक लंबा हो सकता है।

अंडों को महीनों जकड़े रहता है


गोनाटस ओनिक्स नाम का यह प्राणी बड़ा अजीब व्यवहार करता है। यह अपनी भुजाओं में बने हुक्स के जरिए अपने ढेर सारे अंडों को जकड़े रखता है, जब तक कि उनसे बच्चे नहीं निकल आते।

हजारों साल पुरानी रहस्यमय शार्क


मरियाना ट्रेंच दुनिया में सबसे गहरी जगह है। यहां समंदर में मिस्ट्री शार्क पाई जाती है। जापानी साइंटिस्ट्स ने सागर के इस सबसे गहरे इलाके में 30 फुट की विशालकाय शार्क देखी थी। कुछ लोग मानते हैं कि यह प्री-हिस्टोरिक प्राणी है, जो अब भी दुनिया में बचा हुआ है।

भारी-भरकम जाइंट स्क्विड


भारी-भरकम जाइंट स्क्विड 2012 में पहली बार देखा गया था। यह 43 फीट तक लंबा और 450 किलो तक वजन वाला पाया गया है।

अन्य सम्बंधित लेख :-

  • रहस्यमयी जट‌िंगा वैली- जहाँ सामूह‌िक आत्महत्या करने आते हैं पक्षी
  • नर को खा जाती है मादा : जानिए जानवरों के संभोग करने के कुछ खतरनाक तरीके
  • क्या है चार पैरों वाले सांपों का रहस्य?
  • क्या जानवरों को होता है भूकम्प का पूर्वानुमान?
  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स

Related posts:

क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
नर मच्छर नहीं पीते है खून, जानिए मच्छरों से जुडी ऐसी ही रोचक बातें
सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर करोड़ों में बिकता है रेड सैंड बोआ स्नेक, जानिए इससे जुडी रोचक जानकारी
इस प्राचीन मंदिर में होती है मेंढक की पूजा, जानिए क्यों?
काले घोड़े की नाल के अचूक ज्योतिष उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme