Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मलाणा (Part-2)- यहाँ अकबर ने जमलू देवता से मांगी थी माफ़ी, इसलिए होती है पूजा

Posted on May 8, 2015November 14, 2016 by Pankaj Goyal

मलाणा(Part-1)- यहाँ के लोग मानते है खुद को सिकंदर के सैनिकों का वंशज, यहाँ नहीं चलते भारतीय कानूनहिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के अति दुर्गम इलाके में स्तिथ है मलाणा गाँव। इसे आप भारत का सबसे रहस्यमयी गाँव कह सकते है। मलाणा पर लिखे प्रथम लेख में हमने आपको बताया था की यहाँ के निवासी खुद को सिकंदर के सैनिकों का वंशज मानते है। यहां पर भारतीय क़ानून नहीं चलते है यहाँ की अपनी संसद है जो सारे फैसले करती है।  आज के इस लेख में हम मलाणा और अकबर के रिश्ते पर प्रकाश डालेंगे।

अकबर की प्रतिमा की पूजा की तैयारी करते मलाणावासी।

अकबर ने ली थी जमलू देवता की परीक्षा
कुल्लू जिले का मलाणा गांव अपने आप में कई विविधताओं को समेटे हुए है। यहां के लोग अपने देवता जमलू के सिवाए किसी भगवान को नहीं मानते। इस गांव में प्राचीन काल से लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है। कहा जाता है कि मुगल सम्राट अकबर भी इस गांव को अपने अधीन नहीं कर पाया था। कहते हैं कि इस गांव को अपने अधीन करने के लिए अकबर ने यहां के देवता जमलू की परीक्षा लेनी चाही थी।

इस मदिर में रखी है अकबर की प्रतिमा

अकबर को माँगनी पड़ी थी माफ़ी
कहा जाता है कि अकबर बादशाह को सबक सिखाने के लिए जमलू देवता ने दिल्ली में बर्फ गिरवा दी थी। इसके बाद अकबर को जमलू देवता से माफी मांगनी पड़ी थी। इस गांव के रीति रिवाज हिंदुओं की तरह हैं यह लोग अपने आपको मानते भी हिंदू ही हैं। गांव में साल में एक बार यहां के मंदिर में अकबर की पूजा की जाती है। इस पूजा को बाहरी लोग नहीं देख सकते हैं।

जमलू देवता।

अकबर की होती है पूजा
स्थानीय लोग बताते हैं कि भीक्षा मांगते हुए दिल्ली पहुंचे दो साधुओं को सम्राट अकबर ने पकड़ कर उनसे उनकी झोली में से दक्षिणा छीन ली। इसके बाद जम्दग्नि ऋषि ने स्वप्न में अकबर को ये वस्तुएं लौटाने को कहा। अकबर ने फिर सैनिकों के हाथ यहां अपनी ही सोने की मूर्ति बनाकर बतौर दक्षिणा वापस भेजी। इस मूर्ति की तब से यहां पूजा होती है। यहां अकबर के लिए बकरा हलाल किया जाता है।

मलाणा में देवता का स्थान

फागली उत्सव
फागली उत्सव में अठारह करडू अपने मंदिर से बाहर निकलते हैं। अकबर की सोने की मूर्ति और चांदी के हिरण को भी बाहर निकाल कर इनकी पूजा की जाती है। कारदारों का कहना है कि अकबर के लिए समर्पित सिर्फ दो त्योहार हैं। इन्होंने बताया कि जम्दग्नि ऋषि और अकबर के बचन के आधार पर सभी हिंदुओं को यहां परंपरा का विधिवत निर्वहन करना पड़ता है। महिलाएं तीन दिन तक शाम के समय जम्दगिभन ऋषि की धर्म पत्नी रेणुका के दरबार में नृत्य करती हैं। ब्रेसतू राम और पुजारी सुरजणू का कहना है कि फागली उत्सव में जम्दग्नि ऋषि के बारह गांवों के लोग देवता की चाकरी के लिए पांच दिन तक मौजूद रहते हैं।

Other Similar Post :
मैकलुस्कीगंज- इंडिया की यह जगह कहलाती है ‘मिनी लंदन’, जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
मेघालय का एक गाँव जिसे कहते है भगवान का अपना बगीचा, है एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव
भारत की 10 खूबसूरत, दिलकश प्राकर्तिक जगह
भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट
धरती पर मौजूद 20 खुबसूरत, अलौकिक रास्ते
सपनो सा एक गाँव, जहां नहीं है सड़के, केवल है नहरे
गुएल्टा दी आर्चेई – एक भूगर्भीय करिश्मा – बंजर सहारा रेगिस्तान में बना एक तालाब
लोकतक झील – इम्फाल – दुनिया की एक मात्र तैरती झील

भारत की कम चर्चित, मगर ख़ूबसूरत Top 10 जगह
भारत में स्तिथ गर्म पानी के कुण्ड जहाँ नहाने से दूर होते हैं रोग
भारत की 10 प्रसिद्ध बाबड़ियां

भारत के 10 खूबसूरत रेलवे स्टेशन

Tag- Hindi, News, Information, Malana, Kullu, Himachal Pradesh, Malana and Akbar Story, History, Yhan hoti hai Akbar ki puja

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

05/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme