Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

राजा मंसा मूसा, माली साम्राज्य- मानवीय इतिहास का सबसे अमीर शख्स

Posted on May 12, 2015March 26, 2016 by Pankaj Goyal

King Mansa Musa, Richest Person of World History :  जब भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात चलती है तो पहला ख्याल बिल गेट्स, वॉरेन बफेट और कार्लोस स्लिम का आता है। लेकिन आपमें से शायद कम लोग ही जानते होंगे कि इतिहास में अब तक का सबसे अमीर व्यक्ति अफ्रीका का रहने वाला था।

Raja Mansa Musa Story in Hindi
राजा मंसा मूसा प्रथम, माली

जी हां, अफ्रीका महाद्वीप, जिसके अधिकतर देश गृहयुद्ध के शिकार हैं। धर्म और जाति के आधार पर नाइजीरिया, माली, रवांडा, युगांडा और सूडान जैसे देशों में खून बहाया जा रहा है। ऐसे में यहां 13वीं सदी में माली साम्राज्य का एक राजा मंसा मूसा (प्रथम) राज करता था।

सेलिब्रिटी नेटवर्थ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, उसके पास 400 बिलियन डॉलर की दौलत थी। आज की वेल्यू के हिसाब से वह मानव इतिहास का दुनिया का सबसे अमीर आदमी माना जाता है।

King Mansa Musa History in Hindi
मक्का के यात्रा के दौरान माली राजा मूसा। अपने गुलामों के साथ।

1331 में मृत्यु के वक्त उसकी व्यक्तिगत संपत्ति 400 बिलियन डॉलर ( यानी आज के वैल्यू के मुताबिक 24615980000000 रुपए) की थी। यह लगभग ऐसा ही जैसे गिनते-गिनते गिनती ही खत्म हो जाए। उसका देश पूरी दुनिया का आधे से ज्यादा नमक और सोने का उत्पादन करता था।

 King Mansa Musa World Richest Man
कलाकारों के साथ बैठा माली का राजा मंसा मूसा प्रथम।

उसने कई बड़ी मस्जिद बनवाई, जो आज भी बुलंद खड़ी है। मूसा की मौत के बाद उसके कारोबार को अगली पीढ़ियां संभाल नहीं पाईं। माना जाता है, उस दौर में लंबे गृहयुद्ध और विदेशी फौजों के आक्रमण ने उसके कारोबार की कमर तोड़ दी।

King Mansa Musa World Richest Man
इस इटैलियन मैप में मूसा के पूरे माली में फैले साम्राज्य के बारे में बताया गया है

उसके दौर का एक किस्सा बड़ा मशहूर है। 1312 मूसा ने मक्का की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान वह मिस्र के मामलुक सुल्तान अल-नासिर मोहम्मद से मिलने भी गए थे। बताया जाता है कि मूसा के बेड़े में हजारों लोग और ऊंट मौजूद थे, जिन पर सोना लदा हुआ था।

इतनी भारी संख्या में सोना मिस्र के सुल्तान को तोहफे में दिया गया था। कहा ये भी जाता है कि उन्होंने इतना सारा सोना मिस्र में मिलने वाली एक बहुमूल्य धातू के लिए अदा किया था। लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने इसे तीर्थयात्रा का बहाना बनाकर हासिल किया।

King Mansa Musa ki Kahani
मूसा के दौर में बनी मस्जिद

मूसा के शासन में माली स्कॉलर्स और आर्किटेक्चर को पूरा समर्थन मिला है। उसने माली की लाइब्रेरी में आला दर्जे की इस्लामी धर्मशास्त्र जमा किए। वह उत्तरी अफ्रीका इस्लामी यूनिवर्सिटीज में अपने देश के स्टूडेंट्स भी भेजता था। मूसा ने माली में कुरानिक स्कूल की स्थापना की और शुक्रवार को सामुहिक प्रार्थनसभाओं का आयोजन शुरू करवाया।

अन्य ऐतिहासिक लेख-
  • भारत को लूटने वाले 9 क्रूर, बर्बर विदेशी शासक
  • चमकौर का युद्ध- जहां 10 लाख मुग़ल सैनिकों पर भारी पड़े थे 40 सिक्ख
  • कहानी राजा भरथरी (भर्तृहरि) की – पत्नी के धोखे से आहत होकर बन गए तपस्वी
  • कहानी 10 बेशकीमती भारतीय हीरों की, जो अब है विदेशी तिजोरियों में
  •  मध्ययुग में सजा देने के 10 खौफनाक तरीके

Tag- Hindi, News, Information, Story, History, Kahani, Itihas, King Mansa Musa, Mali empire, Richest person of History, Itihas ka sabse ameer insan,

Related posts:

विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व
National Doctors Day History In Hindi, How to Celebrate?, When and Where Doctors Day is Celebrated
रानी कर्णावती की कहानी और इतिहास
अप्रैल फूल डे का इतिहास | April Fool Day History In Hindi
मतीरे की राड़ - जब एक मतीरे (तरबूज) के लिए लड़ा गया खुनी युद्ध
पद्मिनी-गोरा-बादल | Padmini-Gora-Badal | Poem By Pandit Narendra Mishra
कहानी रानी पद्मनी (पद्मावती) की | Rani Padmani Story & History
लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े रोचक और प्रेरक किस्से
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
रामप्रसाद बिस्मिल का अंतिम पत्र

1 thought on “राजा मंसा मूसा, माली साम्राज्य- मानवीय इतिहास का सबसे अमीर शख्स”

  1. जसवंत लोधी says:
    October 27, 2015 at 2:52 am

    दुनिया के सबसे अमीर आदमी की जानकारी हमे अच्छी लगी Seetamni. blogspot. In

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/18/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme