Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

क्या जानवरों को होता है भूकम्प का पूर्वानुमान?

Posted on April 29, 2015August 20, 2016 by Pankaj Goyal

How Animals Predict Earthquakes (Bhukamp)? : यह बात कई शताब्दियों से चली आ रही है कि कुछ जानवर भूकंप आने से पहले अपनी हरकतें बदल डालते हैं। इसकी भले साइंटिफिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई हो, और खारिज भी नहीं किया गया हो, लेकिन रिसर्च कई बार जरूर हुए हैं। जानवरों के भूकंप के संकेत देने को लेकर इटली, जापान, चीन सहित कई देशों में चर्चा होती रही है। जल के अंदर रहने वाले कुछ जानवर के बारे में वैज्ञानिक भी यह कहते हैं कि ग्राउंड वाटर के रसायनों में कुछ परिवर्तन हो सकता है जिससे पानी में रहने वाले जानवर को संकेत मिल सकता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जानवरों के बारे में बता रहे हैं जिनकी बदली हुई हरकतें भूकंप का सूचक हो सकती है।

1. मेढक (Frog)

How Animals Predict Earthquakes (Bhukamp) in Hindi

इटली के 2009 के भूकंप से ठीक पहले वहां के एक तालाब के सारे मेढकों ने तालाब छोड़ दिया था और बाहर आ गए थे। ऐसा मेढकों ने भूकंप आने से ठीक कुछ दिन पहले किया था। इस पर इटली में रिसर्च भी किए गए थे। रिसर्च के निष्कर्ष में लिखा गया, “हो सकता है कि धरती के भीतर दबाव के कारण चट्टानों से चार्ज्ड कण निकले हों और पानी के साथ उनका रिएक्शन हो गया हो।” रिसर्च टीम को लीड करने वाले ने तब कहा था कि उनके थेसिस के आधार बायोलॉजिस्ट और जिओलॉजिस्ट्स को आगे काम करना चाहिए।

2. ओरफिश (Oarfish)

How Animals Predict Earthquakes (Bhukamp) in Hindi

किसी बीच पर ओरफिश नाम की मछली का मिलना बहुत मुश्किल है। क्योंकि यह मछली पानी के काफी गहरे में रहती है। लेकिन 18-20 फीट लंबी कुछ ओरफिश जब किसी समुद्र किनारे पाई जाती है तो भूकंप को लेकर अफवाहें चलने लगती है। इसके पीछे वजह है कि जापान के 2011 के भूकंप और सुनामी के ठीक पहले करीब 20 ओरफिश पानी से बाहर आ गई थी। जापान टाइम्स ने इसे मैसेंजर फ्रॉम द सी गॉड कहा था। चिली के 2010 के भूकंप से पहले भी मछुआरों ने कुछ ओरफिश को देखा था।

3. लाल चींटी (Red Ant)

How Ant Predict Earthquakes (Bhukamp) in Hindi

यूरोपियन जिओसाइंस यूनियन की एक सालाना मीटिंग में पेश किए गए अध्ययन के मुताबिक लाल चींटी भी भूकंप के संकेत को समझ सकती है। गैबरियल बर्बेरीच नाम के जिओ बायोलॉजिस्ट ने इसके लिए तीन सालों तक चींटी की गतिविधियों का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि जब एक बार दो रिक्टर स्केल का भूकंप आया तो चींटियों की गतिविधि बदल गई। पहले चींटी रातों में बिल में ही रहती थी, लेकिन भूकंप के वक्त बाहर आ गई थी।

4. बिल्ली (Cat)

How Cat Predict Earthquakes (Bhukamp) in Hindi

एनिमल प्लानेट ने कुछ रिसर्च के हवाले से कहा है कि बिल्लियों के कुछ संकेत भी भूकंप सूचक हो सकते हैं। कहते हैं कि कुछ वैसे वाइब्रेशन को हम इंसान नहीं समझ पाते, ये जानवर समझ सकते हैं। आपकी घरेलू बिल्ली अगर अचानक बेड से निकल पड़ती है और बिना किसी ठोस वजह के घबराई और डरी हुई नजर आती है तो ये भूकंप का संकेत हो सकता है।

Other Similar Posts-

  • टोल्गा बैट हॉस्पिटल- एक अनोखा अस्पताल, जहां होता है केवल चमगादड़ों का इलाज़
  • अनोखी घटना- कुछ ही दिनों में होने वाली थी लाइलाज बीमारी से मौत, लेकिन मधुमक्खीयों ने काटा तो बच गई जान
  • कहानी 10 इंसानो की जो सालों तक अकेले ही रहे जंगली जानवरों के बीच
  • इस जीव के पास है डिसपोजेबल पेनिस- अपने जीवन में कई बार उगाता है नया लिंग
  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स
Tag- Hindi, News, Information, How Animals Predict Earthquakes, Janwar, Bhukamp,

Related posts:

क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
नर मच्छर नहीं पीते है खून, जानिए मच्छरों से जुडी ऐसी ही रोचक बातें
सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर करोड़ों में बिकता है रेड सैंड बोआ स्नेक, जानिए इससे जुडी रोचक जानकारी
गहरे समुद्र में पाए जाने वाले कुछ विचित्र जीव

3 thoughts on “क्या जानवरों को होता है भूकम्प का पूर्वानुमान?”

  1. SHIVAM KUMAR SINGH says:
    February 19, 2021 at 10:28 am

    Bahut hi acchi lekh hai aapki hame kafi pasand aaya

    Reply
  2. neha sharma says:
    March 24, 2017 at 3:45 pm

    वा क्या बताया है आपने हमे तो अंदाज भी नहीं था. Thanks for this posting

    Reply
  3. BIJAYA KUMAR says:
    September 5, 2016 at 5:17 am

    nice website and nice quotes ! aapka yah hindi blog bahut hi accha hai ! aap likhte bhi bahut acche hain ! aapka yah fact wala post bahut hi accha hai

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme