Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

इस जीव के पास है डिसपोजेबल पेनिस- अपने जीवन में कई बार उगाता है नया लिंग

Posted on March 26, 2015October 20, 2017 by Pankaj Goyal

Disposable penis creature – Sea Slug : जीव-जंतुओं का सेक्स व्यवहार हम इंसानो की तुलना में कई गुना जटिल और अचंम्भित करने वाला होता है। आज हम बात करेंगे एक ऐसे जलीय जीव की जो सेक्स करने के बाद अपने पेनिस का त्याग कर देता है और फिर 24 घंटे अंदर दूसरा पेनिस उगा कर उससे सेक्स कर लेता है। ऐसा वो कई बार कर सकता है इसलिए वैज्ञानिकों ने इसके पेनिस को ‘डिसपोजेबल पेनिस’ का नाम दिया है। हालांकि दुबारा लिंग उगाने की क्षमता कई जीवों में पाई गई है पर यह अभी तक का ज्ञात एक मात्र जीव है जो दुबारा उगाए गए लिंग से मैथुन कर सकता है। आइए इस जीव के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते है।

Disposable penis creature - Sea Slug Hindi Information

यह है रंगीन प्रजाति के घोंघे
खारे पानी के भीतर रहने वाले घोंघो का यौन व्यवहार बहुत ही जटिल और रहस्यमयी रहा है लेकिन क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा नाम के रंगीन प्रजाति के घोंघों ने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा अपना लिंग खुद से अलग कर सकता है, दोबारा उगा सकता है और फिर से इसका इस्तेमाल कर सकता है। जापान के शोधकर्ताओं ने विचित्र यौन रुझान वाले क्रोमोडोरिस को प्रशांत महासागर में खोज निकाला है।

उनका मानना है कि यह पहला ऐसा ज्ञात जीव है जो अपने नए उगाए हुए लिंग से बार-बार मैथुन कर सकता है। रॉयल सोसायटी के जर्नल बायोलॉजी लेटर्स में वैज्ञानिकों ने इसे ‘डिसपोजेबल पेनिस’ का नाम दिया है।

नर एवं मादा
नए लिंग के उगने से पहले इस समुद्री घोंघे का यौन जीवन बेहद जटिल हो जाता है। लगभग इन सभी जलचरों को रंगीन घोंघो की न्यूडीब्रांच प्रजाति के जीव के तौर पर जाना जाता है।

इनके बारे में ऐसा माना जाता है कि ये एक ही समय में उभयलिंगी भूमिका में होते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि इनके पास नर और मादा दोनो जैसे यौन अंग होते हैं और वे उनका इस्तेमाल एक ही वक्त में कर सकते हैं.

बर्नार्ड पिक्टन उत्तरी आयरलैंड के नैशनल म्यूजियम में समुद्री अकशेरुकी जीवों के क्यूरेटर कहते हैं‌ कि उनका औजार उनके शरीर की दाहिनी तरफ रहता है ताकि दो न्यूडीब्रांच जब एक दूसरे के संपर्क में आएं तो उनके शरीर एक दूसरे के विपरीत दिशा में हों और उनका शरीर एक दूसरे को छू सके।

उन्होंने बताया कि वे मैथुन करते समय उनके शरीर की स्थिति ऐसी रहती है कि वे एक दूसरे को अपने शुक्राणु दे रहे होते हैं।

क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा
समुद्री घोंघों पर नजर रखने वाले जानकार समुद्री घोंघों की इस जटिल सहवास प्रक्रिया से हैरान हैं। जापानी शोधकर्ताओं ने  इन रंगीन समुद्री घोंघों के नमूने जापान के ही तटवर्ती इलाकों में स्थित मूंगे की प्रवाल भित्तियों से इकठ्ठे किए। उन्होंने इन जीवों को 31 बार सहवास करते हुए देखा।

सेकेंड से मिनट भर तक चले मैथुन क्रिया के बाद क्रोमोडोरिस रेटिकुलाटा प्रजाति के इन जीवों ने अपना लिंग शरीर से अलग कर दिया था।

वैज्ञानिक यह देखकर हतप्रभ थे कि अगले 24 घंटों के भीतर उनके जननांग दोबार उग आए थे और वे फिर से सहवास करने के लिए तैयार थे।

Other Similar Posts-

  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स
  • सेक्स से जुड़े 20 आश्चर्यजनक तथ्य
  • लिंग संग्रालय (पेनिस म्यूज़ियम) – यहाँ रखे है जानवरो, मछलियों और इन्सानो के लिंग (पेनिस)
  • पौराणिक कहानी: सेक्स कौन ज़्यादा एंजाय करता है – स्त्री या पुरुष?
  • लिंग से सम्बंधित 30 इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Related posts:

क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
नर मच्छर नहीं पीते है खून, जानिए मच्छरों से जुडी ऐसी ही रोचक बातें
सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर करोड़ों में बिकता है रेड सैंड बोआ स्नेक, जानिए इससे जुडी रोचक जानकारी
गहरे समुद्र में पाए जाने वाले कुछ विचित्र जीव
इस प्राचीन मंदिर में होती है मेंढक की पूजा, जानिए क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme