Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

कहानी गाटा लूप्स के भूत की: Gata Loops Ghost’s Story

Posted on February 7, 2015July 6, 2016 by Pankaj Goyal

Gata Loops Ghost’s Story & History in Hindi : हिमाचल प्रदेश की वादियां जितनी सुंदर हैं, उतनी खतरनाक भी कही जाती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं यहां के एक ऐसे दुर्गम स्थान के बारे में जिसके बारे में कहा जाता है की इस स्थान पर भूत रहता है। यहां से निकलने वाले लोग इस भूत के स्थान पर मिनरल वाटर और सिगरेट रखकर ही आगे जाते हैं।

Gata Loops Ghost's Story & History in Hindi, Kahani, Itihas, Information, Jankari,

हिमाचल के मनाली लेह मार्ग पर है गाटा लूप्स। करीब 17,000 फिट की ऊंचाई पर वीरान पहाड़ और खामोशी एक अजीब सा अहसास कराती है। यहीं पर है भूत का एक छोटा सा घर यह स्थान (घर) कैसे बना इसकी एक अलग कहानी है। एक तो इस डरावनी जगह पर कोई जाता ही नहीं है, जो लोग इस जगह से गुजरते हैं वह यहां भूत के इस रहस्यमयी स्थान के सामने मिनरल वाटर और सिगरेट रखकर ही आगे जाते हैं।

यह है भारत का सबसे खतरनाक रास्ता
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरनाक 21 घुमावदार चक्करों वाले हेयर पिन बेंड को गेटा लूप्स कहा जाता है। इसे भारत का सबसे खतरनाक रास्ता भी माना जाता है। सर्दियों में तो यह रास्ता भारी बर्फबारी के कारण बंद ही रहता है। मनाली से केलांग होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा में पहुंचते ही सराचू के पठारी मैदान दिखते हैं। इसके बाद एक नदी आती है, फिर एक खतरनाक पहाड़ी आती है।

Gata Loops Ghost's Kahani

80 डिग्री के घुमावदार रास्ते
सीधे चढ़ाई वाले पहाड़ बड़े पहाड़ बहुत ही डरावने से लगते हैं। भूस्खलन के कारण यहां के रास्ते महीनों बंद रहते हैं। 180 डिग्री के घुमावदार रास्ते को हेयर पिन बेंड कहा जाता है। 21 चक्कर वाला गाटा लूप विश्व के सबसे खतरनाक हेयर पिन बेंड में आता है। इसका घुमावदार रास्ता ही इसकी पहचान नहीं है। एक अन्य कारण से भी इसे लोग जानते हैं। हिमाचल में ऐसा माना जाता है कि एक लड़के की आत्मा इस स्थान पर रहती है। पहले आत्मा ने यहां के लोगों को थोड़ा परेशान किया। फिर यहां से निकलने वाले लोगों ने उसके रहने के लिए छोटा से घर का निर्माण करा दिया। इसी मंदिर में भूत का घर कहा जाता है। इसमें चढ़ावे के रूप में मिनरल वाटर और सिगरेट और शराब भेंट की जाती है।

Gata Loops Ghost's Information in Hindi

इस स्थान से जुडी कहानी
इस इलाके में ऐसा कहा जाता है कि करीब डेढ़ दशक पहले इस स्थान पर एक ट्रक खराब हो गया था। सर्दी की शुरूआती दौर था हल्की बर्फबारी हो रही थी। ट्रक ड्राइवर, क्लीनर को ट्रक में ही छोड़ मदद के लिए गांव पैदल चला गया। इस स्थान से उस गांव की दूरी करीब चालीस किलोमीटर के आसपास थी। इस दौरान मौसम और खराब हो गया तथा भारी बर्फबारी के कारण रास्ता बंद हो गया। एक सप्ताह बाद बर्फीला तूफान थमा। ड्राइवर जब मदद लेकर लौटा, तब तक क्लीनर की भूख-प्यास और मौसम की वजह से मौत हो गई। उसकी लाश ट्रक के अंदर मिली थी।

Gata Loops Ghost's Information in Hindi

अजीव एवं डरावनी घटनाएं होने लगीं
अपने सहायक की मौत से दुखी ड्राइवर ने उसे उसी स्थान पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिस स्थान पर ट्रक खड़ा किया गया था उसी स्थान पर क्लीनर को दफन कर दिया गया। इस घटना के कुछ ही दिन बाद इस स्थान पर यहां से निकलने वाले लोगों के साथ अजीव एवं डरावनी घटनाएं होने लगीं। इस जगह पर एक लड़का लोगों को अकसर दिखने लगा, जो उनसे कुछ खाने और पीने को पानी मांगता। जो लोग उसे यह नहीं देते थे वह किसी न किसी हादसे का शिकार होने लगे। ऐसा कहा जाता है कि बाहर से आने वाले लोगों को इतनी ऊंचाई पर सांस लेने में दिक्कत के कारण मौत भी हो जाया करती थी। कई लोगों ने उस लड़के को पानी भी दिया, पर पानी की बोतल उसके हाथ से नीचे गिर जाती थी और वह बड़ी ही लाचार स्थित में वैसे ही आंखों में आंसू लिए लोगों से पानी और खाना मांगता रहता था।

किसके कहने पर बनाना पड़ा स्थान
उस दौरान इस दुर्गम स्थान पर इतने हादसे होने लगे की लोग यहां जाने से मना करने लगे। पूरे हिमाचल में इस जगह के बारे में चर्चा शुरू हो गई। इस भूत को शांत करने के लिए पंडित बुलाए गए जिन्होंने कर्मकाण्ड के बाद यहां उसका एक स्थान बनवा दिया। यहां से गुजरने वाले ड्राइवर इस स्थान पर मिनरल वाटर और कोल्ड ड्रिंक की भरी बोतलें चढ़ाने लगे। कई लोग शराब और सिगरेट भी इस स्थान में चढ़ावे के तौर पर भेंट देने लगे। गांव के लोगों का कहना है कि भूत का स्थान बनने के बाद लोगों को उस युवक का भूत दिखना बंद हो गया।

Other Similar Posts- 

  • टॉप मोस्ट 20 हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया
  • विशव की 10 सबसे डरावनी जगह
  • राजा जगतपाल सिंह का शापित किला – एक शाप के कारण किला बन गया खंडहर
  • हॉन्टेड  मालचा महल – दिल्ली – जहाँ भटकती है बेगम विलायत महल की आत्मा
  • हॉन्टेड विलेज “कुलधरा” – एक श्राप के कारण 170 सालों से हैं वीरान – रात को रहता है भूत प्रेतों का डेरा

Tag- Hindi, Story, History, Kahani, Information, Gata loops Ghost, Bhoot, Haunted,

Related posts:

झंडा फहराने के दिशानिर्देश नियम और महत्वपूर्ण जानकारी
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
व्हिसलिंग विलेज जहां सिर्फ सीटी बजाकर एक-दूसरे को बुलाते हैं लोग
जानिये "कहां राजा भोज और कहाँ गंगू तेली" के पीछे की कहानी
लंका मीनार - भाई-बहिन एक साथ नहीं जा सकते इस मीनार के ऊपर
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
शंगचुल महादेव मंदिर - घर से भागे प्रेमियों को मिलता है यहां आश्रय
चाना फैमिली - मिलिए दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली से जो रहती है भारत में
बिश्नोई समाज की महिलाएं हिरण के बच्चों को पालती है मां की तरह, पिलाती है अपना दूध

1 thought on “कहानी गाटा लूप्स के भूत की: Gata Loops Ghost’s Story”

  1. subhasish batabyal says:
    July 1, 2017 at 7:46 pm

    its all fake

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme