Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Hindi Facts of Flying Snakes : क्या है उड़ने वाले साँपों का रहस्य ?

Posted on September 26, 2014January 6, 2020 by Pankaj Goyal

Flying Snake Myth, Reality & Facts in Hindi : सभी जीवों में गाय के बाद सांप ही एक ऐसा जीव है जिसका हिन्दू धर्म से गहरा नाता है। ये भगवान शिव के प्रिय है और हम भी इन्हें भगवान तुल्य मानकर नागपंचमी पर इनकी पूजा करते है। इसके अलावा सांपो से जुड़े कई ऐसे रहस्यमयी मिथक भी है जो की हमें रोमांचित करते है जैसे की क्या मणिधारी सांप होते है ? या फिर क्या इच्छाधारी नाग होते है ? ऐसी ही सांपो से जुडी एक और बात है जो सदियों से हमारे कौतुहल का विषय रही है, वो ये की क्या उड़ने वाले सांप होते है और यदि होते है तो वो बिना पंखो के उड़ते कैसे है?

Flying Snake Myth, Reality & Facts in Hindi

चीन समय से ही ऐसे सांपो को देखे जाने के बारे में कहा जाता रहा है लेकिन इनका कोई प्रमाण नहीं था। लेकिन जब वैज्ञानिक घने वर्षा वनों में पहुंचे तो उन्होंने पाया की उड़ने वाले साप महज़ कल्पना नहीं है बल्कि इस धरती पर उनका अस्तित्व है।  वैज्ञानिको ने प्रमाण के तौर पर उनकी फोटो खींची और वीडियो भी बनाए। वैज्ञानिको ने पाया की ऐसे सांपो का अस्तित्व तो है पर पुरे विशव में यह केवल दक्षिण एशिया के वर्षा वनों में ही पाए जाते है।

Udane wale sannpo ka rahasya

उड़ने में सक्षम यह सांप क्रिसोपेलिया जाती से सम्बंधित है हालांकि इस सांप की मात्र पांच प्रजातियों में ही उड़ने की क़ाबलियत होती है। यह सांप 3 से 4 फ़ीट लम्बे होते है और यह वर्षा ऊंचे ऊंचे पेड़ों पर रहते है। ये सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर जाने के लिए उड़ान भरते है। इस तरह से यह अधिकतम 350 फ़ीट की दुरी तक जा पाते है। हालाँकि कुछ वैज्ञानिक उनकी इस क्रिया को उड़ना न मानकर एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर छलांग लगाना मानते है। लेकिन अधिकाँश वैज्ञानिको का कहना है की इसे छलांग मानना गलत है क्योंकि 350 फ़ीट बहुत ज्यादा दुरी होती है। बन्दर जो की छलांग लगाने के सबसे अनुकूल होते है वो भी कुछ फ़ीट तक ही छलांग लगा पाते है।

बरहाल हमें इसे उड़ान माने या छलांग पर वैज्ञानिको को यह बात सबसे ज्यादा परेशान और हैरान कर रही थी की पंखों जैसी कोई संरचना नहीं होने के बावजूद सांप इस क्रिया को कैसे पूरा करते है। इस बात पर कई दशको से शोध चल रहे थे पर कोई सार्थक निष्कर्ष पर वैज्ञानिक नहीं पहुँच पाये थे।  पर इस साल के शुरुआत में इस पर हुई एक महत्तवपूर्ण रिसर्च का प्रकाशन ‘जर्नल ऑफ़ एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी’ में हुआ जिससे इस रहस्य पर से पर्दा उठा।

वैज्ञानिकों यह तो पहले से जानते थे की जो सांप उड़ना जानते हैं वे उड़ने के लिए अपने आकार को बदल पाने में माहिर होते हैं। लेकिन वो ये करते कैसे है इस पर पहली बार विस्तृत शोध हुआ है। इस शोध के विशेषज्ञ अमेरिका स्थित वर्जीनिया टेक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जैक सोचा ने इन उड़ने वाले सांपों के बारे में बताया कि ये सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक छलांग लगाते समय अपने सिर से पूंछ की तरफ तक अपने शरीर को चपटा कर लेता है। इस आकार में आकर यह अपनी पसलियों को सिर की दिशा में आगे की ओर व रीढ़ की दिशा में ऊपर की ओर घुमा पाता है। इस अवस्था में इसकी चौड़ाई दोगुनी हो जाती है और क्रॉस सेक्शन कर यह एक विशेष आकार पा लेता है जिसके कारण ही इसका उड़ना संभव हो पाता है। वैज्ञानिको के अनुसार इस खोज का उपयोग एक ऐसा रोबोट या मशीन बनाने में किया जा सकता है जो उड़ सकती हो।

सांपो से सम्बंधित अन्य लेख-
  • इन 8 कारणों से इंसान को डंसता है सांप
  • भविष्य पुराण में वर्णित सांपो से जुड़े 15 रहस्य
  • नागिन के बदले की एक सच्ची कहानी- परिवार ने ली पहले नाग की जान, फिर 4 दिन बाद नागिन ने लिया बदला
  • विशालकाय रहस्यमयी समुद्री सांपो को देखे जाने की 10 घटनाएं
  • दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक सेक्स आयोजन (सेक्स ओर्जी)

Tag- Hindi, Flying Snakes, Myth, Reality, Facts, Information, Jankari,

Related posts:

क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
नर मच्छर नहीं पीते है खून, जानिए मच्छरों से जुडी ऐसी ही रोचक बातें
सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर करोड़ों में बिकता है रेड सैंड बोआ स्नेक, जानिए इससे जुडी रोचक जानकारी
गहरे समुद्र में पाए जाने वाले कुछ विचित्र जीव
इस प्राचीन मंदिर में होती है मेंढक की पूजा, जानिए क्यों?

2 thoughts on “Hindi Facts of Flying Snakes : क्या है उड़ने वाले साँपों का रहस्य ?”

  1. Farzana says:
    January 1, 2020 at 10:17 am

    Flying snake kya khate h

    Reply
  2. krishna das mahant says:
    September 25, 2016 at 6:30 am

    excellent information thanks all of your member for information

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme