Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

सोनोरा जादू-टोना मार्केट – मेक्सिको – विशव का सबसे बड़ा जादू-टोने का बाज़ार

Posted on June 25, 2014May 17, 2016 by Pankaj Goyal

Sonora Witchcraft Market – Mexico – The world Largest Witchcraft Market : यदि आप ऐसा सोचते है की जादू-टोना जैसी अंधविश्वास वाली चीज़े केवल अफ्रीका के अविकसित देशो या फिर एशिया के भारत जैसे विकासशील देशों में ही होती है तो आप बिलकुल गलत है।  जादू-टोना, भूत, प्रेत, आत्मा, ये कुछ ऐसे शब्द है जिससे कोई भी सभ्यता और कोई भी देश बचा हुआ नहीं है। यहाँ तक की अमेरिका जैसे विकसित और आधुनिक देश भी। ऐसा ही एक अमेरिकी देश है मेक्सिको। वैसे तो यह शहर ड्रग्स माफियो की गैंगवार के लिए पूरी दुनिया में बदनाम है। लेकिन इस देश की एक और खासियत है वो है यहाँ का सोनोरा विचक्राफ्ट मार्केट जो की दुनिया का सबसे बड़ा विचक्राफ्ट मार्केट है।

Sonora Witchcraft Market Mexico History, Story, information in Hindi

सोनोरा एक सुपर मार्केट है जिसकी स्थापना 1950 में हुई थी।  वैसे तो यहाँ पर जरुरत की सारी चीज़े मिलती है लेकिन इस मार्केट के एक हिस्से में हर्बल मेडिसिन और तंत्र विधा, जादू-टोने का सामान मिलता है। यह विशव का इकलौता बाज़ार है जहाँ जादू-टोने, तंत्र-मंत्र में काम आने वाला सारा सामन एक जगह मिलता है।  इसी के कारण यह मार्केट पुरे विशव में प्रसिद्ध है और मेक्सिको घूमने आने वाले पर्यटकों का हॉट स्पॉट है।

12

हर्बल मेडिसिन के साथ में होता है जादू-टोने का व्यापार :
इस मार्केट में हर हर्बल मेडिसिन की दूकान पर जादू-टोने का सामान मिलता है। हर हर्बल मेडिसिन की दूकान पर एक डॉक्टर (भारत की तरह ही झोला छाप डॉक्टर) होता है जो की डॉकटरी में कम, जादू-टोने में ज्यादा माहिर होता है। यह खुद को विचक्राफ्ट डॉक्टर (जादू-टोने का डॉक्टर) भी कहते है।

13

करते है हर समस्या का इलाज़ :
यह विच क्राफ्ट डॉक्टर हमारे भारत देश के जादू-टोना करने वाले बाबाओं की तरह ही होते है जैसे इन भारतीय बाबाओं के पास आपकी हर समस्या (सामजिक, आर्थिक, वैवाहिक, पारिवारिक, रोजगार, इत्यादि) का इलाज़ होता है वैसे ही इन विचक्राफ्ट डॉक्टर के पास भी आपकी हर समस्या इलाज़ होता है।

14

बिकती है अवैध चीज़े भी :
इस मार्केट में हर्बल दवाइयों और तंत्र-मंत्र के सामान की आड़ में तांत्रिक विधा में काम आने वाली कुछ ऐसी चीज़े भी बेचीं जाती है जिन्हे क़ानूनन बेचना अवैध है। इनमे शामिल है कई संरक्षित प्रजातियों के जानवरों की खाल, नाखून, दांत, सिंग खून इत्यादि। इसके अलावा यहां पर इगुआना, मेंढक, गिलहरी आदि जानवर ज़िंदा भी मिलते है। जो अवैध चीज़ यहां सबसे ज्यादा बिकती है वो है ड्राइड हमिंग बर्ड।  हमिंग बर्ड छोटे आकार की चिड़िया होती है जिसे ये लोग मार के, सुखा कर बेचते है। इन  ड्राइड हमिंग बर्ड को मेक्सिको में सौभाग्य का प्रतिक माना जाता है।

15

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए मिलता है स्कोर्पियन आयल :
कहते है इस दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली दो चीज़े है डर और सेक्स। मेक्सिको के इस बाज़ार में डर के साथ साथ सेक्स को भी भुनाने का पूरा इंतज़ाम है। यहां पर सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर कई तरह की हर्बल दवाइयां महंगे दामो में दी जाती है लेकिन सेक्स पावर बढ़ाने के लिए जो चीज़ यहां सबसे ज्यादा बिकती है वो है स्कोर्पियन आयल (बिच्छू का तेल)।

Scorpion Oil for increase sex power

बन चूका है टूरिस्ट स्पॉट :
यह मार्केट यहां आने वाले पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षण बन चूका है। हर दिन यहां पर बहुत से पर्यटक पहुंचते है हालांकि उन्हें यहाँ जाने से पहले इस बात की सख्त हिदायत दी जाती है की वो वहां से ऐसा कोई भी सामान नहीं ख़रीदे जिससे की कानून का उलंघन हो।

17

Other Similar Post :

  • हॉन्टेड हारंगुल गांव – जहां से 500 वर्ष पूर्व हुई थी डायन की शुरुआत
  • मेक्सिको का डरावना डॉल्स आइलैंड – जहा पर हर तरफ लटकी है डरावनी डॉल्स
  • रूपकुंड झील – उत्तराखंड – यह है नरकंकालों वाली झील
  • भूतिहा कब्रिस्तान जहाँ रखे हैं सदियों पुराने 8000 शव – कमजोर दिल वालो के लिए नहीं हैं यह जगह
  • स्काई बुरिअल(Sky Burial) – एक विभित्स अंतिम संस्कार किर्या – लाश के छोटे छोटे टुकड़े कर खिला देते हैं गिद्धों को

Hindi news, article, story, history, about, Sonora witchcraft market, mexico, Black magic, Tantr mantr, Voodoo, Bhoot, pret, ghost,

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
10 प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ | 10 Famous Bodh Tirth
समर्थ स्वामी जगजीवन साहब के आवाह्न से श्री कोटवाधाम अभरन कुंड में त्रिवेणी अवतरण
इन जगहों पर घटी थी रामायण से सम्बंधित महत्वपूर्ण घटनाएं
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
राधा कुंड - अहोही अष्टमी को इस कुंड में स्नान करने से होती है संतान प्राप्ति
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
जानिए आज कहां स्तिथ है महाभारत के प्राचीन शहर 
एक सदी पुरानी इस फोटो में छिपा है भूत, क्या आपको आ रहा है नज़र ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/22/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme