Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

डायन प्रथा – 15 वि शताब्दी में हारांगुल गांव से हुई थी शुरुआत

Posted on June 18, 2014May 17, 2016 by Pankaj Goyal

Real Daayan Story in Hindi : आज हम आपको एक ऐसे गाँव की कहानी बताएँगे जिसके बारे में माना जाता है की वही पर आज से 500 साल पूर्व काले जादू के बल पर औरतों के डायन बनने की शुरुआत हुई थी। इस लेख को आगे लिखने से पूर्व हम यह स्पष्ट कर देना चाहते है की  हम किसी तरह के अंधविश्वास का समर्थन नहीं करते है बस हम आपको एक मिथक से परिचित करवाना चाहते है। वैसे भी वर्तमान समय में तो यह शब्द औरतों पर जुल्म ढाने का जरिया रह गया है।  पुरे भारत में खासतौर पर बिहार, छत्तीसगढ़  और झारखण्ड में डायन के नाम पर कमजोर महिलाओं पर बेइंतिहा जुल्म किये जाते है और कई बार तो जान से मार भी दिया जाता है।

Daayan, Dayan, Story , Kahani, History, Itihas, Hindi,

हारांगुल गांव, लातूर, महाराष्ट्र (Harangul, Latur Maharashtra) :-

महाराष्ट्र के लातूर जिले में स्थित हारांगुल गांव ही है वो खास गांव जहां के बारे में माना जाता है कि यहीं से काले जादू की सबसे क्लिष्ट और खतरनाक परंपरा डायन प्रथा की शुरूआत हुई थी। वैसे तो इस मामले में बंगाल के काले जादू का भी उल्लेख मिलता है मगर माना जाता है कि डायन प्रथा की वास्तविक शुरुआत इसी गांव से हुई थी।

ऐसा माना जाता है कि 15वीं शताब्दी में पहली बार यह प्रथा इस गांव से शुरू हुई। तब से लेकर आजतक कोई चैन से नहीं सो पाया। दरअसल डायन प्रथा के यहां शुरू होने से काले जादू के बल पर आम महिलाओं के डायनों में परिवर्तित हो जाने के बाद इस गांव की पहचान हमेशा-हमेशा के लिए बदल गई। पहले एक महिला डायन बनी। फिर कुछ और और देकते ही देखते गांव में डायनों की टोली का निवास हो गया। शुरू में तो भोले-भाले गांव वालों को इस सब के बारे में कुछ समझ न आया पर जब इन डायनों का साया यहां गहराने लगा तब गांव वालों को इस बात का एहसास हुआ कि वे किस बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। डायनों ने अब शिकार करना शुरू कर दिया। पहले तो उन्होंने अपने घरों को निशाना बनाया। फिर देखते-देखते पूरे गांव को ही उसने अपनी गिरफ्त में कैद कर लिया।

डायनों का प्रकोप भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा। अब तक जो काम छुप-छुपकर रात के अंधेरों में हो रहा था वो अब दिन के उजालों में भी बदस्तूर जारी हो गया। गांव में दुखों का पहाड़ टूट गया।

जवान लड़के डायनों के पेड़ के आस-पास मृत लटके पाए जाने लगे। इसके पीछे सच्चाई सामने आई कि डायनों ने गांव के इन नौजवान कुंआरे लड़कों को पहले अपने प्रेमजाल में फांसा, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उनका खून चूस कर अपनी प्यास मिटाई। साथ ही उनके रक्त का इस्तेमाल तांत्रिक सिद्धियों के लिए भी किया गया।

ये सब होने के बाद गांव वालों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने डायनों को पेड़ों में बांघकर जिंदा जलाना शुरू कर दिया। मरते-मरते इन डायनों ने कहा कि वे लौटकर आएंगी और जो अपना बदला पूरा करेंगी। इस घटना को हुए सैकड़ों साल हो गए हैं पर आज भी इस गांव में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो वर्जित हैं। इसके पीछे मान्यता है कि अगर इन दिशा निर्देशओं का पालन किसी ने नहीं किया तो ये डायन वापस आ जाएंगी। इसी वजह से इस गांव में आज भी पेड़ों पर कील ठोंकना, पेशाब करना, थूकना या रात को पेड़ों के पास सोना वर्जित है।

गांव में आज भी मान्यता है कि रात में इन डायनों की आत्माएं लोगों को आकर्षित करने की कोशिश करती हैं। अब वे पहले जितनी ताकतवर तो नहीं रहीं कि सीधे तौर पर किसी को नुकसान पहुंचा सकें पर जो कोई भी इनके द्वारा डाले गए डोरे में फंस जाता है उसका बड़ा ही बुरा हष्र होता है।

इस गांव की इन्हीं खासियतों की वजह से यहां की डायनों पर कई टीवी सीरियल बन चुके हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि एकता कपूर को भी एक थी डायन का कॉन्सेप्ट यहीं से मिला।

Other Similar Post :

भूतों की 13 सच्ची कहानियां
टॉप मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन इंडिया
वैले हाउस – अमेरिका – जहा आज भी भटकती है वैले परिवार के सद्स्यों की आत्मा
सच्ची घटना – सूरत में आधी रात को एक वीरान इमारत मे दिखा भूत
हॉन्टेड  मालचा महल – दिल्ली – जहाँ भटकती है बेगम विलायत महल की आत्मा

Related posts:

इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
एक सदी पुरानी इस फोटो में छिपा है भूत, क्या आपको आ रहा है नज़र ?
इन तांत्रिक साधनाओं से वश में किए जाते है भूत, प्रेत, जिन्न, बेताल और पिशाच
क्या होता है काला जादू, जानिए इससे जुड़े Myths & Facts
भारत के ये 10 हाईवे माने जाते है 'हॉन्टेड'
Sign of Ghost : ये संकेत बताते है की आपके घर में भी हो सकता है भूत!
जानिए कितनी तरह से शरीर से निकलते है प्राण
Aatma se baat kaise kare? - इन 6 तरीकों से की जाती है आत्माओं से बात
एक घर जिसमे रहस्यमयी तरीके से अपने आप लग रही है आग, कारण ढूंढने में तंत्र-मंत्र और विज्ञानं दोनों फे...
भूत व प्रेतबाधा मुक्ति के 10 सरल उपाय (Bhoot Bhagane ke Upay Mantra)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme