Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

8 रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि कहानी

Posted on May 2, 2014May 30, 2016 by Pankaj Goyal

8 More Terrifying and Mysterious Creatures Stories in Hindi : हमारी इस विशाल पृथ्वी पर  रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों को देखे जाने के बारे मे अक्सर चर्चा होती रहती है । क्या वास्तव में ऐसे प्राणियों का इस धरती पर कभी अस्तीत्व था? या फिर ये लोगो कि महज़ कल्पना का एक हिस्सा थी ! हम इस बारे मे यक़ीनन कुछ भी नही कह सकते। सत्य चाहे जो कुछ भी हो इतना तो तय है कि ये प्राणी कौतुहल और खौफ का कारण रहे थे।  इन रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों के ऊपर कई टीवी सीरियल और हॉलीवुड फिल्मे बन चुकि है, साथ ही  बुक्स और नोवल्स भी लीखी जा चुकि है।  आज हम आपको इस लेख मे 8  ऐसे ही रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों के बारे मे बता रहे है।

1-लिजार्डमैन (Lizard Man) :

Lizard Man Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari in Hindi

रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि लिस्ट मे पहला नाम है अमेरिका का ‘लिजार्डमैन’ । साउथ कैरोलिना की ली काउंटी के स्वाम्पलैंड क्षेत्र में इसे 29 जून 1988 को देखा गया। हरी त्वचा वाले इस विचित्र प्राणी की लंबाई 7 फीट 2 इंच लंबी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार लिजार्डमैन हर पैर में तीन अंगूठे और हर हाथ में तीन उंगलियां थीं। वह दीवारों और सीलिंग पर चढ़ जाता था।

लिजार्डमैन का पहला किस्सा 29 जून 1988 को सुनने में आया।  17 साल का क्रिस्टोफर डेविस रात दो बजे काम से लौट रहा था।  स्केप और स्वैंप के पास पंहुचकर उसकी कार का टायर फट गया।  टायर बदलने के लिए उसने कार सडक़ पर रोक दी।  कुछ ही देर बाद उसे अपने पीछे से दौडने कि आवाज़ सुनाई दि।  उसने देखा खेतों में से एक विचित्र प्राणी उसकी तरफ़ दौडते हुआ आ रहा है। उसको देख कर डेविस डर  के कारण  कार मे छिप गया।   डेविस के अनुसार वह काफी गुस्सें मे था। वह कार की छत पर चढ़ा, काफी खरोंचे मारी और साइड मिरर भी तोड दिया।

इसके अगले महीने लिजार्डमैन को देखने कि कई लोगों ने शिक़ायत की। सभी घटनाएं स्केप और स्वैंप के पाँच किमी व्यास के इलाके मे हूई।  सभी की कार पर काटने और खरोंचने के निशान थे। इतने लोगो की शिकायत के बाद स्थानीय अधिकारियों ने सोचा कहीं कुछ तो गड़बड़ है।  फिर भी उन्हें लगता था कि ये कोइ भालू हो सक्ता है। इसके बाद डेविस के दिए विवरण के अनुसार प्लास्टर से लिजार्डमैन के पन्जे बना के देखे गये।  ये करीब 14 इंच के थे, उनके अनुसार ऐसे फूटप्रिंट्स साइंस के रिकॉर्ड में नही है इसलिए जॉंच के लिये उन्हे FBI को नहि भेजा गया। अगले साल गर्मियों के अन्त तक लिजार्डमैन को देखे जाने कि खबरे कम हो गई। अब भी बीच बीच में लोग ऐसे दावे करते रह्ते है पर वास्तव मे कभी लिजार्डमैन जैसा कोइ प्राणि था या नही ये आज तक एक रहस्य है।

2- जर्सी डेविल (Jersey Devil) :

Jersey Devil Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari in Hindi

रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि लिस्ट मे दुसरा नाम है ‘जर्सी डेविल’ । इस डरावने प्राणी के बारे में 1800 से लेकर 20 वीं सदी तक तरह-तरह की बातें कही जाती रहीं है । इसे न्यू जर्सी के दक्षिणी क्षेत्र में देवदार वृक्ष वाले जंगल में देखा गया था। जर्सी डेविल के बारे में कहा जाता था कि उसके दो पैर, चमगादड़ की तरह पंख और घोड़े की तरह मुंह था। इस विचित्र प्राणी को लेकर किंवदंती प्रचलित थी कि एक चुड़ैल जब अपने 13वें बच्चे को जन्म दे रही थी, उस समय उसने शैतान को जगा दिया। जन्म लेते ही इस बच्चे का विचित्र ढंग से रूप बदल गया। जर्सी डेविल ने जानवरों को मारा था। उसके विचित्र तरह के पदचिन्ह मिलते थे। वह अजीब तरह की आवाज निकालता था। न्यू जर्सी और उसके आसपास के इलाके में इस प्राणी के देखने का दावा बहुत से लोगों ने किया।

3- फ्लैटवुड मॉन्स्टर (Flatwoods Monster) :

Flatwoods Monster Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari in Hindi

रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि लिस्ट मे तीसरा नाम है ‘फ्लैटवुड मॉन्स्टर’ । फ्लैटवुड मॉन्स्टर भी किसी पारलौकिक प्राणी की तरह दिखाई देता था। इसे वेस्ट वर्जीनिया की ब्राक्सटॉन काउंटी के फ्लैटवुड कस्बे में 12 सितंबर 1952 को देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार वह 10 फीट लंबा था और उसका चेहरा लाल रंग का था। उसका विचित्र चेहरा था और उसकी आंखें इंसानों जैसी नहीं थीं। ऐसा लगता था वह गहरे रंग की स्कर्ट पहने हुए है। उसके या तो हाथ थे ही नही या फिर बहुत छोटे थे जिनके अन्त मे बड़ी बडी ऊंगलियाँ थी।

4-आउलमैन (Owlman) :

Owlman Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari in Hindi

रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि लिस्ट मे चौथा नाम है ‘आउलमैन’ । ब्रिटेन के मावनैन कॉर्नवेल एरिया में इस विचित्र प्राणी के बारे में 1976 में जब रिपोर्ट्स आईं, तो उसे आउलमैन नाम दिया गया। इसे मावनैन चर्च टावर पर उड़ते हुए देखा गया था। इसे अगस्त 1978 में  चर्च के पास फिर देखा गया। यह उल्लू जैसा दिखता था, लेकिन आकार एक इंसान के बराबर था था। इसके कान नुकीले, आंखें लाल और पंजे काले थे। माना जाता था कि ग्रे कलर के उसके पंख थे।

5-डोवर डीमन (Dover Demon) :

Dover Demon Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari in Hindi

रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि लिस्ट मे पाँचवां  नाम है ‘डोवर डीमन’ । यह विचित्र और डरावना प्राणी अमेरिका में दिखाई दिया। मैसाचुसेट्स के डोवर टाउन में यह 1977 में 21 अप्रैल और 22 अप्रैल को दिखाई दिया। इसके विचित्र रूप को लेकर अनुमान लगाए जाते रहे कि यह एलियन था या फिर कोई प्रयोग का हिस्सा। वह हाईब्रिड एलियन भी हो सकता था। कुछ लोगों का कहना यह किसी दूसरे लोक से आया था। डोवर डीमन का सिर बड़ा था और आंखें ऑरेंज कलर की और हाथ-पैर पतले दिखाई दे रहे थे। बताया जाता है कि यह बिना बालों का था। इसमें फेशियल फीचर्स बहुत कम थे। यह विचित्र प्राणी लगभग तीन फीट लंबा था। डोवर डीमन सांप की तरह फुफकारता और बाज की तरह चीखता था। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह किसी दूसरे ग्रह से आया होगा या फिर बॉयोलॉजिकल कारणों से कोई धरती के ही किसी जीव का आकार बदल गया होगा।

6- पोप लिक मॉन्स्टर (Pop Lick Monster) :

Pop Lick Monster Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari in Hindi

रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि लिस्ट मे छठवाँ नाम है ‘पोप लिक मॉन्स्टर’ । इस विचित्र प्राणी का आकार इंसान जैसा, लेकिन कुछ फीचर्स बकरी-भेड़ जैसे थे। उसके पैर शक्तिशाली थे, लेकिन वह बकरियों के फर से ढंके हुए थे। उसकी विचित्र नाक और चौड़ी आंखें थी। उसके माथे पर भेड़ जैसे सींग उगे थे। अरब देशों में इस प्राणी को लेकर कई तरह की किंवदंतियां प्रचलित हैं। कहा जाता है कि यह हिप्नोसिस का उपयोग करता था। अपने शिकार को विचित्र ढंग से गाते हुए या मिमिक्री करके आकर्षित करता और फिर उन्हें मार देता था। यह भी कहा जाता था कि वह लोगों को चलती ट्रेन के सामने फेंक देता था। पोप लिक मॉन्स्टर के बारे में अन्य स्टोरीज में कहा गया है कि चलती कारों की छतों पर चढ़ जाता था। वह अपने शिकार को कुल्हाड़ी से भी मारता था।

7 . गॉटमैन (Goatman) :

Goatman Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari in Hindi

रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि लिस्ट मे सातवां नाम है ‘गॉटमैन’ । बकरी और इंसान के फीचर्स लिए हुए यह विचित्र अमेरिका में देखा गया था। इसके बारे में पहली बार रिपोर्ट 1957 में आई थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बालों वाले और सींग वाला एक दैत्य जैसा दिखने वाले प्राणी को देखा है। इसे फॉरेस्टविले और अपर मार्लबोरा की प्रिंस जॉर्ज काउंटी में देखा गया। यह 1962 तक छिपा रहा लेकिन इसने एक दर्जन बच्चों और दो वयस्क लोगों की हत्या कर दी। यह लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला करता था और शव को कई टुकड़ों में काट डालता था।

8. कन्वै आइलैंड मॉन्स्टर (Canvey Island Monster) :-

Canvey Island Monster Story, History, Kahani, Itihas, Information, Jankari in Hindi

नवंबर 1954 में इंग्लैंडके कान्वे आइलैंड के तट पर एक विचित्र प्राणी का शव मिला। इसे  कन्वै आइलैंड मॉनस्टर नाम दिया गया।  यह लाल भूरे रंग क 76 सेंटी मीटर लंबा एक प्राणी था। इस प्राणी की संरचना बड़ी ही अजीब थी।  इससे पहले पानी में इस तरह का कोइ जीव जंतु नही देखा गया था। कुछ वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद उसे दफना दिया गया। अगस्त 1955 में फिर उसी जगह एक और वैसा शव मिला।  यह शव भी पहले वाले कि तरह हि था , सिवाय उसके आकार को छोड़ के।  इस बार वाला शव 120 सेंटी मीटर लम्बा था।  इस शव को दफनाया गया या यह आज तक सुरक्षित है इसके बारे में कोइ जानकारी नही है।

All Image credit listverse

कुछ और रहस्यमयी लेख :-

  • कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान
  • अमेजिंग मेन – शरीर से निकलती है स्पेशल एनर्जी – हर चीज़ जाती है चिपक
  • अदभुत – एक इंसान जो लाशों को बदल देता है डायमंड में
  • बरमूडा ट्राइएंगल जैसी धरती कि कुछ अनोखी जगह
  • दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज

Rahasyamayi Kahaniyan in Hindi, Rahasya Romanch,  Mysterious Stories , Unsolved Mysterious Stories In Hindi,

Related posts:

उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
धर्म ग्रंथों में वर्णिंत 9 रहस्यमयी जीव
रहस्यमयी तांत्रिक बावड़ी - पानी पीते ही लड़ने-झगड़ने लगते थे लोग
नर मच्छर नहीं पीते है खून, जानिए मच्छरों से जुडी ऐसी ही रोचक बातें

11 thoughts on “8 रहस्यमयी, विचित्र और भयानक प्राणीयों कि कहानी”

  1. Priya says:
    October 10, 2019 at 11:48 am

    bahoot hi achha post likha hai apne sir

    Reply
  2. aditya says:
    December 27, 2016 at 2:03 pm

    Very good but kya inke dekhe jane ki sirf baatein hi ki gyi h ya kisi sks ne inki koi video v bnayi h?????? Khair jo v ho but is post ko padh k bahot mja aaya …..

    Reply
  3. Avinash Gupta says:
    November 14, 2015 at 2:13 pm

    Good knowledge

    Reply
  4. Prashant says:
    June 15, 2015 at 1:13 pm

    विशवास नहीं होता है।

    Reply
  5. rakesh Kumar says:
    March 24, 2015 at 1:32 pm

    good knowledge.

    Reply
  6. neel chandel says:
    November 8, 2014 at 2:27 pm

    Add more interesting things about India

    Reply
  7. rahul kanojiya says:
    October 30, 2014 at 6:02 am

    विशवास नहीं होता है।।।।।

    Reply
  8. Vaibhav Pratap says:
    August 26, 2014 at 6:03 pm

    good

    Reply
  9. कविता रावत says:
    May 3, 2014 at 5:51 am

    ओह! देखने में ही इतने खतरनाक हैं तो सामने होंगे तो बहादूर से बहादुर दिलेर इंसान की भी सिट्टी पिट्टी गोल होते देर नहीं लगने वाली
    रोचक रोमांचकारी प्रस्तुति

    Reply
    1. Yash Sagoi says:
      April 14, 2016 at 12:30 am

      Jo v ha! Mgr रहस्यमयी ha! Sayd ye satya ho kch v ho skta h ja!se k! Kbh! Dynasor the aj wo v!lupt ho gye abh! K Is dor ma! Dekh lo k!tne jeev jantu hmne dekhe the mgr ab s!rf nam reh gya sayd ye v us waqkt k ho….

      Reply
  10. राजीव कुमार झा says:
    May 2, 2014 at 11:44 am

    बहुत सुंदर प्रस्तुति.
    इस पोस्ट की चर्चा, शनिवार, दिनांक :- 03/05/2014 को "मेरी गुड़िया" :चर्चा मंच :चर्चा अंक:1601 पर.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme