Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

रामरी आइलैंड – जहा 1000 जापानी सैनिक बने थे खारे पानी के मगरमच्छों का भोजन (Ramree Island – Where 1000 Japanese Soldier Eaten By Saltwater Crocodiles)

Posted on February 8, 2014June 10, 2016 by Pankaj Goyal

Ramree Island Story In Hindi : हमारी पृथ्वी पर कई ऐसी जगह है जहाँ इंसानों के जिन्दा रहने के लिए बहुत ही कठिन हालात है। अब तक हम आपको दो ऐसी जगह ब्राजील के  स्नेक आइलैंड  और जापान के मियाकेज़िमा इजू आइलैंड के बारे बता चुके है।  आज हम आपको बताएँगे म्यामार के तट पर स्तिथ रामरी आइलैंड (Ramree Island ) के बारे में।

Ramree Island, Battle, Hindi, Story, History, Kahnai, Itihas, Information, Janakri,
Ramree island

रामरी आइलैंड का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक ऐसी जगह के रूप में दर्ज़ है जहाँ के जानवरों ने इंसानो को सबसे ज्यादा नुकसान पहुचाया है, और इसे यह दर्ज़ा 1945 में घटी एक घटना के कारण मिला है जिसमे लगभग 1000 जापानी सैनिक यहाँ के विशाल खारे पानी के मगरमच्छों का शिकार बन गए थे। वेसे तो इस आइलैंड पर खारे पानी के मगरमच्छों, मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों और विषैले बिच्छूयो का राजा चलता है पर इनमे से सबसे खतरनाक खारे पानी के मगरमच्छ है। यह मगरमच्छ 20 फीट तक लम्बे व 2000 पौंड तक वजनी हो सकते है। इनकी पकड़ में आने के बाद किसी भी इंसान का जिन्दा बचना नामुमकिन है।

मगरमच्छों के द्वारा जापानी सैनिको का शिकार :
दूसरे विशव युद्ध कि समाप्ति के बाद  जापानी सैनिकों ने रामरी आइलैंड पर कब्ज़ा करके अपना केम्प बना रखा था।  26 जनवरी 1945 को ब्रिटिश सैनिको ने रामरी आइलैंड पर कब्ज़ा करने के लिए जापानी सैनिको पर जोरदार हमला किया।  जापानी सैनिक ज्यादा देर तक उनका मुकाबला नहीं कर पाए। इस लड़ाई में सैकड़ो जापनी सैनिक मारे गए और बचे हुए लगभग 1000 सैनिक, अपनी जान बचाने के लिए रामरी आइलैंड के अंदर वाले हिस्सो में चले गए।  यह एक दलदली इलाका था जहा कि खारे पानी के मगरमच्छों का राज था।

Ramree Island, Hindi, Story, History, Kahnai, Itihas, Information, Janakri,
British soldiers landing on Ramree

दलदल के अंदर घुसे सैनिको में से मात्र 20 सैनिक ही बच कर बाहर आ पाये और बाकि सब मगरमच्छों का भोजन बन गए, जबकि सैनिक बंदूको से लेस थे । बचे हुए सैनिको ने, मगरमच्छों के द्वारा उनके साथी सैनिको के शिकार कि जो खौफनाक कहानिया सुनाई, उनको सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। स्टेनली राईट ( Stanly Wright), जिन्होंने कि उस युद्ध में हिस्सा लिया था, ने उस घटना के ऊपर एक किताब ” Wildlife Sketches Near And Far” लिखी।  इस किताब में उन्होंने उस भयावह घटनाओ का वर्णन किया है कि कैसे मगरमच्छों न सैनिको को अपने बड़े  बड़े जबड़ो में पकड़ लिया था और आइलैंड का सारा माहौल सैनिको कि चीखो, गोली चलने कि आवाज़ों और  मगरमच्छों कि भयानक आवाज़ो से गूँज उठा था।

Ramree Island, Hindi, Story, History, Kahnai, Itihas, Information, Janakri,
A saltwater crocodile

अभी भी रामरी आइलैंड पर इन खारे पानी के मगरमच्छों का राज है और ये इतने खतरनाक है कि ये अपने एरिया में आने वाली किसी भी चीज़ को खा जाते है यहाँ तक कि इंसानो को भी। यहाँ पर अभी भी मगरमच्छों के द्वारा इंसानो के शिकार कि खबरे आती रहती है।

Other Intersesting Post :

  • मेक्सिको का डरावना डॉल्स आइलैंड – जहा पर हर तरफ लटकी है डरावनी डॉल्स
  • मियाकेजीमा इजू आइलैंड, जापान – हवा है ज़हरीली – ज़िन्दा रहने के लिए यहाँ के निवासियों को हमेशा लगाने पड़ते है गैस मास्क
  • स्नेक आइलैंड – ब्राज़ील – यहाँ चलती है जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर सांपो कि हुकूमत
  • फडिऊथ – एक अनोखा द्वीप (आइलैंड) – जो बना है करोड़ों सीपियों से

Related posts:

क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
जानिए मोर-मोरनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
पशु-पक्षियों से संबंधित ज्योतिष उपाय | इनसे कम हो सकते है ग्रहों के अशुभ प्रभाव
नर मच्छर नहीं पीते है खून, जानिए मच्छरों से जुडी ऐसी ही रोचक बातें
सेक्स पावर बढ़ाने के नाम पर करोड़ों में बिकता है रेड सैंड बोआ स्नेक, जानिए इससे जुडी रोचक जानकारी
गहरे समुद्र में पाए जाने वाले कुछ विचित्र जीव
इस प्राचीन मंदिर में होती है मेंढक की पूजा, जानिए क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme