Hariyali Amavasya Ke Upay | हरियाली के आगमन के रूप में हरियाली अमावस्या पर्व को मनाते हैं। इस दिन किसान आने वाले वर्ष में कृषि कैसी होगी इनका अनुमान लगाते हैं, शगुन करते हैं। इस दिन वृक्षारोपण का कार्य विशेष रूप से किया जाता है। वर्षो पुरानी परंपरा के निर्वहन के रूप में हरियाली अमावस्या के दिन एक नया पौधा लगाना शुभ माना जाता है। पीपल, बरगद, केला, नींबू, तुलसी आदि वृक्षों पर देवताओं का वास माना जाता है इसीलिए इनको लगाना बेहद शुभ माना गया है पीपल के पेड़ पर ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है वहीं पर आंवले के वृक्ष पर भगवान लक्ष्मीनारायण का वास माना गया है।

हरियाली अमावस्या के उपाय | Hariyali Amavasya Ke Upay
1. सर्पदोष, शनि की दशा और पितृपीड़ा से बचाव के लिए हरियाली अमावस्या के दिन शिवलिंग पर जल और पुष्प चढ़ाएं।
2. हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव को काले तिल चढ़ाने चाहिए और इनका जल अभिषेक करें इससे आने वाली सब परेशानियां दूर हो जाती है।
3. हरियाली अमावस्या के दिन सूर्यास्त होने के बाद खीर बनाकर भगवान शिव को भोग लगाएं और गरीबों में बांटे।
4. हरियाली अमावस्या पर रात को लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं।
5. हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव पर1001 बिल्व पत्र चढ़ाएं और “ओम नमः शिवाय ” मंत्र का जाप करने से राहु-केतु तथा अन्य ग्रहों से मिल रहे कष्ट दूर हो जाते हैं।
6. संध्या समय हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं और श्री राम के ध्यानमंत्र का जाप करें। इससे परेशानियां दूर होती हैं।
7. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से दरिद्रता भाग जाती है।
8. इस दिन भूखे को भोजन खिलाएं और गरीब को दान जरूर करें।
9. इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करे। मालपुए का भोग बनाकर लगाए।
10. इस दिन शाम के समय तुलसी के पास दीपक जरुर जलाएं।
11. काले कुत्ते को सरसों का तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
12. आटे की गोलियां बनाकर नदी या तालाब पर जाकर मछलियों को डालें।
13. हरियाली अमावस्या के दिन एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। वृक्ष का चुनाव आप इच्छित फल के अनुसार कर सकते हैं।
- संतान प्राप्ति के लिए- पीपल, नीम,गुड़हल, बिल्व, नागकेसर, अश्वगन्धा
- धन की प्राप्ति के लिए- तुलसी, आँवला, केल, बिल्वपत्र
- बुद्धि की प्राप्ति के लिए-आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी, तुलसी
- सुख प्राप्ति के लिए-नीम, कदम्ब, धनी छायादार वृक्ष लगाएं
- सौभाग्य की प्राप्ति के लिए-अशोक, अर्जुन, नारियल, बड़ का पेड़
- निरोग रहने के लिए- ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आँवला, सूरजमुखी, तुलसी
Happy Teej HD Wallpaper Images Photos Pictures