Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu
Bhadrapad Ke Mahine Mein Nahi Kare Ye Kaam

भाद्रपद के महीने में नहीं करे ये काम

Posted on August 30, 2018 by Pankaj Goyal

Bhadrapad Ke Mahine Mein Nahi Kare Ye Kaam | धर्मसिन्धु सहित अन्य ग्रंथों और पुराणों में भाद्रपद माह से जुड़े कर्मों के बारे में बताया गया है। इन ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद महीने में कई तरह की सावधानियां रखनी चाहिए। नहीं तो सेहत संबंधी समस्याएं तो होती है, इसके अलावा कुछ ऐसे काम होते हैं जिनको अनजाने में करने से लक्ष्मी छोड़कर चली जाती हैं और दरिद्रता आने लगती हैं। इसलिए चातुर्मास के अंतर्गत आने वाले इस पवित्र महीने में कुछ खास नियमों और बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से लक्ष्मी जी सहित अन्य देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। जिससे तरक्की और धन लाभ तो होता है साथ ही सेहत भी अच्छी रहती है।

Bhadrapad Ke Mahine Mein Nahi Kare Ye Kaam

ये काम नहीं करें-

1. भाद्रपद मास के दौरान पलंग पर सोने की मनाही है। नियम के अनुसार, जमीन पर चटाई बिछाकर उस पर ही सोना चाहिए।

2. इस पवित्र महीने में पत्नी का संग न करें। इस दौरान किसी से झूठ बोलने से भी बचना चाहिए।

3. मांस, शहद, गुड़, हरी सब्जी, मूली एवं बैंगन भी भाद्रपद में नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

4. नशे की चीजें जैसे- शराब, भांग, तंबाकू आदि भी भाद्रपद मास के दौरान नहीं लेना चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो ये चीजें अच्छी नहीं मानी गई हैं। इनके कारण अशुद्ध हो जाते हैं और ऐसे इंसान को लक्ष्मी जी छोड़ देती हैं।

5. भाद्रपद मास में तेल से बनी चीजें भी खाने से बचना चाहिए।

ये काम करे

1. बीमारियों से बचने के लिए पंचगव्य (गाय का दूध, दही, घी, मूत्र और गोबर) का सेवन एक निश्चित मात्रा में करना चाहिए।

2. जो लोग मृत्यु उपरान्त स्वर्ग की प्राप्ति चाहते है, उन्हें इस माह केवल एक समय भोजन करना चाहिए।

3. इस समय मन को पूर्ण रूप से सात्विक विचारों से युक्त रखें। दूसरों का भला करे तथा सदैव ईश्वर का स्मरण करते हुए अपने कार्य में जुटे रहे।

अन्य धार्मिक लेख- 

  • धर्म ग्रंथो में वर्णित है “माघ महीने” की महिमा
  • एक रात के लिए पुनर्जीवित हुए थे महाभारत युद्ध में मारे गए वीर
  • वाल्मीकि रामायण की कुछ रोचक और अनसुनी बातें
  • महाभारत – 30 तथ्य
  • शास्त्रों के अनुसार सुबह उठते ही करने चाहिए ‘कर दर्शन’, जानिए क्यों?

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme