Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

किस चीज़ को दान करने से मिलता है क्या फल 

Posted on August 18, 2017November 21, 2017 by Pankaj Goyal

Kis Cheez Ke Daan Ka Kya Milta Hai Phal | हर मनुष्य को अपनी श्रद्धा के अनुसार कुछ न कुछ दान अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों में भी दान को लेकर कई महत्व बताए गए है। दान उसे ही देना चाहिए, जिसे उसकी आवश्यकता हो। धन-धान्य से संपन्न मनुष्य या दुराचारी मनुष्य को दिया गया दान व्यर्थ माना जाता है। जरूरतमंद व्यक्ति को दान देने से मनुष्य ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कई बार ग्रहों के दोषों का निवारण भी दान देकर किया जा सकता है। शास्त्रों में बताया गया है की किस चीज़ की दान देने का क्या फल होता है।

यह भी पढ़े–  दान करते वक़्त ध्यान रखे ये बातें

Kis Cheez Ke Daan Ka Kya Milta Hai Phal

दान देने और लेने वाले की दिशा

शास्त्रों के अनुसार, दान देते समय दान देने वाले मनुष्य का मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए और दान लेने वाले का मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

जानिए किस चीज़ को दान करने से मिलता है क्या फल

वस्त्र- स्वर्ग प्राप्ति के लिए वस्त्रों का दान किया जाना चाहिए।
गुड़- धन-धान्य की प्राप्ति के लिए गुड़ का दान करना चाहिए।
चांदी- अच्छे रूप और सौंदर्य के लिए चांदी का दान किया जाता है।
दीपदान- दीपों का दान करने से नेत्र संबंधी रोग नहीं होते है।
औषधि- जरूरतमंद को औषधि का दान करने से सुख की प्राप्ति होती है।

गाय को घास- गाय को घास दान देने से पापों से मुक्ति मिलती है।
तिल- तिल दान करने से संतान की प्राप्ति होती है।
लोहा- लोहा दान करने से रोगों का नाश होता है।
स्वर्ण(सोना)- सोना दान करने से लम्बी उम्र मिलती है।
भूमि- भूमि दान करने से उत्तम घर की प्राप्ति होती है।

गौ- गाय का दान करने पर सूर्यलोक की प्राप्ति होती है।
घी- घी दान करने से घर में धन-धान्य हमेशा बना रहता है।
कपास- कपास दान करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
नमक- नमक दान करने से कभी अन्न की कमी नहीं होती है।
सप्तधान्य- सात तरह के अनाजों का दान करने से धन-सम्पति मिलती है।
बैल- बैल का दान करने पर सम्पति की प्राप्ति होती है।
वाहन- वाहन का दान करने से अच्छी पत्नी की प्राप्ति होती है।

इन्हें कहा जाता है अष्ट महादान-

तिल, लोहा, स्वर्ण(सोना), कपास, नमक, सप्तधान्य, भूमि, गाय। किसी भी शुभ प्रसंग या त्योहार पर इनका दान करना सबसे शुभ माना जाता है।

इन्हें कहा जाता है दस महादान-

गाय, भूमि, तिल, स्वर्ण, घी, वस्त्र, धान्य, गुड़, चांदी, नमक। यह दस महादान पितरों के निमित दिए जाते है।

Other Similar Posts-

  • जानिए किन 9 लोगों को दिया दान होता है सफल जबकि किन 9 लोगों को दिया दान होता है निष्फल?
  • अवश्य करें इन 6 चीज़ों का दान, मिलते है शुभ फल
  • एकादशी के दिन वर्जित है ये 11 काम
  • श्राद्ध में कौन सी वस्तु दान करने से क्या फल मिलता है?
  • नवरात्री के 9 दिनों में कन्या को किस दिन कौन-सी चीज करें दान

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme