Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

कैसा है भगवान शिव का घर, वामन पुराण में है वर्णन

Posted on July 1, 2017June 30, 2017 by Pankaj Goyal

भगवान शिव का रहन-सहन हमेशा से ही लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है। वे कहां रहते हैं, कैसे रहते हैं हर किसी को इन बातों की जिज्ञासा रहती है। वामन पुराण में भगवान शिव के घर का वर्णन मिलता है। किसने बना था उनका घर, कहां पर बनाया गया था और वह कैसा था, इसका भी पूरा वर्णन वामन पुराण में मिलता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे-

यह भी पढ़े – यह है भगवान शिव के 19 अवतार

किसने बनाया था भगवान शिव का घर
श्लोक
ततो गिरौ वसन् रुद्रः स्वेच्छया विचरन् मुने।
विश्र्वकर्माणमाहूय प्रोवाच कुरु मे गृहम।।

अर्थ – एक बार मंदरगिरि पर्वत पर घुमते हुए भगवान शिव ने भगवान विश्वकर्मा से कहा कि आप मेरे लिए एक सुंदर घर का निर्माण करें।

कितना बड़ा है भगवान शिव का घर
श्लोक
ततश्र्वकार शर्वस्य गृहमं स्वतिकलक्षणम।
योजनानि चतुः षट्टिःप्रमाणेन हिरण्मयम।।

अर्थ – शिवजी के कहने पर भगवान विश्वकर्मा ने चौंसठ योजन में फैला हुआ सोने का घर बनाया और पूरे घर को स्वास्तिक के चिन्हों से सजाया।

कैसी है भगवान शिव के घर की सजावट
श्लोक
दन्ततोरणनिर्वयहं मुक्ताजालान्तरम शुभम।
शुद्धस्फटिकसोपनं वैडूर्यकृतरूपकम।।

अर्थ – उसे हाथी के दांतों से बनी तोरण और मोतियों से बनी झालरों से सजाया। साथ ही वैडूर्यमणि से जड़ी स्फटिक की सीढ़ियां बनाई।

कितने कमरों का है भगवान शिव का घर
श्लोक
सप्तकक्षं सुविस्तीर्ण सवैः समुदितं गुणैः।
ततो देवपतिक्ष्य यज्ञं गार्हस्थ्यलक्ष्णम ।।

अर्थ – सात कमरों वाला वह घर सभी गुणों से भरा-पूरा था। घर बन जाने के बाद भगवान शिव ने यज्ञ आदि करने के बाद उस घर में निवास किया।

अन्य सम्बंधित लेख :

  • एकादशी के दिन वर्जित है ये 11 काम
  • जानिए आरती के बाद क्यों बोलते हैं कर्पूरगौरं.. मंत्र
  • घर के मंदिर में ध्यान रखनी चाहिए यह 20 बातें
  • तीर्थ यात्रा करते वक़्त ध्यान रखनी चाहिए ये 5 बातें
  • क्यों रखते है शिखा ? क्या है इसकी वैज्ञानिकता ?

Related posts:

Ahoi Ashtami Wishes Images In Hindi
लोन लेने के फायदे
How to do an Online Saree Business
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस | National Energy Conservation Day
दिसम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
नवम्बर माह के राष्‍ट्रीय एवं अर्न्‍तराष्‍ट्रीय दिवस
How to Buy Original Mahindra Spare Parts Online
स्टाफ हायर करने के 10 बेहतरीन टिप्स
क्यों मनाया जाता है इंजीनियर दिवस
Cute Baby Images Dp For Facebook, Watsapp

1 thought on “कैसा है भगवान शिव का घर, वामन पुराण में है वर्णन”

  1. Himanshu says:
    July 2, 2017 at 8:36 am

    Hi, thanks for giving us a wonderful information related to House of Lord Shiv. this is really a good and knowledgeable article.
    Regards.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme