Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विदुर नीति – ये 6 लोग हमेशा रहते है दुखी

Posted on June 13, 2017 by Pankaj Goyal

विदुर नीति – महाभारत में विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। वे नीतियां न सिर्फ उस समय में उपयोगी थीं, बल्कि आज भी बहुत महत्व रखती हैं। विदुर ने अपनी नीति में 6 ऐसे लोगों के बारे में बताया है, जो की हमशा दुखी ही रहते हैं। ये लोग चाहे कुछ भी कर ले, लेकिन किसी न किसी वजह से दुख इनका पीछा कभी नहीं छोड़ता। चलिए आपको बताते हैं विदुर नीति में बताए गए उन 6 लोगों के बारे में..

यह भी पढ़े –   Vidur Niti- यह 6 चीजें मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख मानी जाती हैं

विदुर नीति - ये 6 लोग हमेशा रहते है दुखी

श्लोक-
ईर्ष्यी घृणी न सन्तुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कित: ।
परभाग्योजीवी च षडेते नित्यदु:खिता: ।।

दूसरों के भाग्य पर जीवन जीने वाला
जो लोग आलसी, काम-चोर होते हैं, वे खुद कुछ मेहनत न करते हुए दूसरों के भाग्य के सहारे ही अपना जीवन जीते रहते हैं। ऐसे लोगों का साथ दुःख कभी नहीं छोड़ता।

हमेशा शक करने वाला
कुछ लोगों को हर समय दूसरों पर शक करने की आदत होती है। कोई भला ही क्यों न चाहे, लेकिन ऐसे लोग विश्वास नहीं कर पाते। बेवजह शक करने की आदत इंसान के लिए दुःख लाती है।

असंतुष्ट रहने वाला
कई लोगों के पास कितनी ही सुख-सुविधा क्यों न हो, लेकिन फिर भी वे संतुष्ट नहीं हो पाते। ऐसे लोगों को हर समय अपनी जरूरतों से ज्यादा की उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं और इसी कारण हमेशा दुखी रहते हैं।

नफरत करने वाला
जो लोग दूसरों को खुद से छोटा समझते हैं या उनके प्रति नफरत ही भावना रखते हैं। उन पर भी दुःख का साया बना रहता है। दूसरों से घृणा करने वाला मनुष्य चाहे कुछ भी कर लें, लेकिन खुद कभी खुश नहीं रह पाता .

जलन करने वाला
जो दूसरों की ख़ुशी को देखकर दुखी होते हैं या उनसे जलन करने लगते हैं, वे कभी खुश नहीं रह पाते। ऐसे लोग चाहे कितनी ही कोशिश कर लें, लेकिन किसी न किसी कारण से उनका दुःख बना रहता है।

हमसे गुस्सा करने वाला
कई लोग बेवजह या ज्यादा गुस्सा करते हैं। गुस्सा न की सिर्फ उनका नुकसान करवाता है बल्कि दुःख का कारण भी बनता है। वे चाहे कितनी ही मेहनत करें, धन कमाएं लेकिन इस आदत की वजह से दुखी बने रहते हैं।

Other Similar Posts-

  • विदुर नीति- इन 6 कामों से कम होती है मनुष्य की उम्र
  • विदुर नीति: स्त्री हो या पुरुष, इन चार कारणों से उड़ जाती है नींद
  • चाणक्य नीति: सफल होने के लिए मालूम होने चाहिए इन 6 प्रश्नों के उत्तर
  • चाणक्य नीति- पुरुषों को ये 4 बातें कभी भी किसी को बतानी नहीं चाहिए
  • चाणक्य नीति: जब हो जाए ऐसी 4 बातें तो तुरंत भाग जाना चाहिए

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

1 thought on “विदुर नीति – ये 6 लोग हमेशा रहते है दुखी”

  1. Arvind says:
    July 17, 2017 at 3:39 am

    बिलकुल सही कहा.
    कुछ बातें कालजयी होती हैं, जिनका महत्व समय, देश, काल से परे होता है.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme