Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

नहीं करना चाहिए इन चीज़ों का दान, वरना हो सकता है नुकसान   

Posted on December 21, 2016November 21, 2017 by Pankaj Goyal

दान देने से व्यक्ति को जिंदगी से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन कई बार इंसान नासमझी या भूल से ऐसी वस्तुओं का दान कर देता है, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने वाली होती है। इन वस्तुओं का दान अपके लिए पुण्य की जगह पाप का कारण बन सकता है। आइए जानते है कौन-सी हैं वे वस्तुएं और उनका दान करने पर आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े–  दान करते वक़्त ध्यान रखे ये बातें

 Never Donate These Things, Nahi karna chahiye in cheezon ka daan

प्लास्टिक की चीज़ें
आज-कल प्लास्टिक की कई चीज़ें प्रयोग की जाती है। उन चीज़ों को खुद ख़रीदा जाए तो ठीक है, लेकिन किसी को दान करना अच्छा नहीं माना जाता है।
नुकसान- करना घर की तरक्की और बिज़नेस के लिए अशुभ माना जाता है।

झाडू
झाडू दान करना भी अशुभ फलदायक माना जाता है। इससे घर में पैसा नहीं टिकता।
नुकसान- झाडू दान देने से लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। बिज़नेस में नुकसान होता है और सेविंग ख़त्म होने लगती है।

स्टील के बर्तन
शास्त्रों में कहीं भी स्टील का दान करने का उल्लेख नहीं है। स्टील से बनी किसी भी वस्तु का दान करने से बचना चाहिए।
नुकसान- स्टील का दान करने से घर की सुख-शांति ख़त्म होती है, साथ ही दान देने वाले के संबंधों पर भी बुरा असर पड़ता है।

पहने हुए कपड़े
किसी पंडित या संपन्न व्यक्ति को पुराने कपड़ों का दान देना अशुभ होता है। हालांकि किसी जरूरतमंद को ये दिए जा सकते हैं, लेकिन दान के रूप में नहीं।
नुकसान- ऐसा करने से लक्ष्मी जी आपसे रूठ सकती है और आपको पैसों की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

खराब या उपयोग किया गया तेल
तेल दान करना शनि की शांति के लिए अच्छा होता है, लेकिन खराब या उपयोग किया गया तेल दान करना अशुभ फलों का कारण बनता है।
नुकसान- इससे शनिदेव प्रसन्न होने के बजाय नाराज़ होते हैं। घर में क्लेश बढ़ता है और कोई विपत्ति आती है।

बासी खाना
ताज़ा खाना दान करना अच्छा माना जाता है, लेकिन बासी खाना दान करना अशुभ माना जाता है।
नुकसान- बासी या खराब खाना दान देने से घर के सदस्य बीमार होने लगते हैं। विवाद और कोर्ट-कचहरी में पैसा खर्च होता हैं।

फटे हुए ग्रन्थ या कॉपी-किताब
कॉपी-किताब या धार्मिक ग्रंथों का दान करना अच्छा होता है, लेकिन वे फटे हुए हो तो फिर उनका दान करने से बचना चाहिए।
नुकसान- फटे हुए ग्रंथ या पुस्तकें दान करने से कामों में रुकावट आती हैं। दान देने वाला गलत फैसले लेता है।

धारदार या नुकीली चीज़ें
धारदार या नुकीली वस्तुए जैसे पेननाइफ़, चाकू, कैंची, तलवार आदि दान में देना आपके लिए बेडलक का कारण बन सकता है।
नुकसान- ऐसा करना परिवार की सुख-शांति को भंग करता है। घर के लोगों के बीच तनाव बढ़ता है और संबंधों में दरार आती है।

साभार– पं प्रफुल्ल भट्‌ट

Other Similar Posts-

  • जानिए किन 9 लोगों को दिया दान होता है सफल जबकि किन 9 लोगों को दिया दान होता है निष्फल?
  • तीर्थ यात्रा करते वक़्त ध्यान रखनी चाहिए ये 5 बातें
  • एकादशी के दिन वर्जित है ये 11 काम
  • श्राद्ध में कौन सी वस्तु दान करने से क्या फल मिलता है?
  • नवरात्री के 9 दिनों में कन्या को किस दिन कौन-सी चीज करें दान

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/22/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme