Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

इंडोनेशिया के 5 खूबसूरत हिन्दू मंदिर

Posted on October 24, 2016October 25, 2016 by Pankaj Goyal

5 Beautiful Temples Of Indonesia : भारत के अलावा कई देशों में हिन्दू परम्परा के अनेक प्रसिद्ध मंदिर है,  खासकर पूर्वी एशिया के देश इंडोनेशिया में हिंदू परंपराओं और मंदिरों का बहुत महत्व हैं। वहां पर कई भव्य और सुंदर मंदिर हैं। यहां बने देवी-देवताओं के मंदिर इतने सुंदर हैं कि उनकी गिनती दुनिया के सबसे सुंदर मंदिरों में भी की जाती है।

1.तनह लोट मंदिर,बाली (Tanah Lot Temple, Bali):-

5 Beautiful Temples Of Indonesia, Hindi, Information, Jankari, Story. Kahani, History, Itihas,

भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर इंडोनेशिया के बाली में एक विशाल समुद्री चट्टान पर बना हुआ है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर16वीं में निर्मित बताया जाता है। यह मंदिर अपनी खूबसूरती के कारण इंडोनेशिया के मुख्य आकर्षणों में से एक माना जाता है। यह मंदिर बाली द्वीप के हिन्दुओं की आस्था का बड़ा केंद्र हैं।

2. पुरा तमन सरस्वती मंदिर, बाली (Pura Taman Saraswati Temple, Bali):-

Pura Taman Saraswati Temple, Bali, Hindi, Information, Jankari, Story. Kahani, History, Itihas,

देवी सरस्वती को समर्पित यह मंदिर बाली के उबुद में है। देवी सरस्वती को हिन्दू धर्म में विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी माना जाता हैं, इसलिए यहां पर भी देवी सरस्वती की पूजी ज्ञान और विद्या की देवी के रूप में ही की जाती है। यहां पर एक सुन्दर कुंड भी बना है, जो इस मंदिर का मुख्य आकर्षण है। यहां हर रोज संगीत के कार्यक्रम होते हैं।

3. पुरा बेसकिह मंदिर, बाली (Pura Besakih Temple, Bali):-

Pura Besakih Temple, Bali, Hindi, Information, Jankari, Story. Kahani, History, Itihas,

बाली द्वीप के माउंट अगुंग में स्थित यह मंदिर प्रकृति की गोद में बसा इंडोनेशिया का सबसे सुन्दर मंदिर है। यह बाली का सबसे बड़ा और पवित्र मंदिर भी है, जो बाली मंदिरों की श्रृंखला में शामिल किया गया है। 1995 में इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित कर दिया था। इस मंदिर में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं।

4. सिंघसरी शिव मंदिर, जावा (Singhasari Shiva Temple, Java):-

Singhasari Shiva Temple, Java, Hindi, Information, Jankari, Story. Kahani, History, Itihas,

13वीं शताब्दी में बना सिंघसरी मंदिर पूर्वी जावा के सिंगोसरी में बना हुआ है। यह विशाल मंदिर अपनी भव्यता के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर में भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा है। यहां पर रोज बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और भगवान शिव से संबंधी सभी त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाए जाते हैं।

5. प्रम्बाननमंदिर, जावा (Prambanan Temple, Java):-

Prambanan Temple, Java, Hindi, Information, Jankari, Story. Kahani, History, Itihas,

मध्य जावा में बना प्रम्बनन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा और विशाल हिंदू मंदिर है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। दुनिया भर के पर्यटकों के लिए प्रम्बनन मंदिर आकर्षण का केंद्र रहता है। इस मंदिर में त्रिदेवों के साथ ही उनके वाहनों के भी मंदिर बने हुए हैं।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –  भारत के अदभुत मंदिर

सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े –पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

Other Similar Posts: 

  • कहानी भारत में स्तिथ हज़ारों साल पुराने 15 मंदिरों की
  •  भारत के 10 रहस्यमय मंदिर, कोई नहीं जान पाया अब तक इनके राज
  • भारत के इन 10 मंदिरों में मिलता है अजब गजब प्रसाद
  • भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर
  • ज्वालामुखी देवी – यहाँ अकबर ने भी मानी थी हार – होती है नौ चमत्कारिक ज्वाला की पूजा

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme