Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विश्व के कुछ फेमस फ्लोटिंग रेस्‍टोरेंट

Posted on September 17, 2016 by Pankaj Goyal

World’S Famous Floating Restaurants Information In Hindi: आमतौर पर अपने ख़ास डिश और स्वाद की वजह से रेस्टोरेंट मशहूर होते है। लेकिन, दुनिया में कुछ ऐसे भी रेस्टोरेंट है, जो अपने लजीज खाने से ज्यादा अपनी बनावट के लिए मशहूर है। इनकी बनावट के बारे में सुनकर या देखकर आप भी चौकने को मजबूर हो जायेंगे। हम आपको दुनियाभर के ऐसे ही कुछ पानी में तैरने वाले रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे है। इसमें एक रेस्टोरेंट तो भारत में भी है।

Must Read- देश के 12 अजीबोगरीब रेस्टोरेंट

1. जंबो किंगडम रेस्टोरेंट, हांगकांग (Jumbo Kingdom Restaurant, Hong Kong) –

Jumbo Kingdom Restaurant, Hong Kong, Hindi, Information, Janakri, Story, History,
दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट हांगकांग का जंबो किंगडम है। इस रेस्टोरेंट में एक साथ 2300 लोग लंच,डिनर कर सकते है। पानी में तैरने वाले इस रेस्टोरेंट को हांगकांग की सबसे आकर्षक जगहों में से एक माना जाता है। इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि इसमें शॉपिंग मॉल और पार्क भी है। यह रेस्टोरेंट पिछले 30 साल से लोगो को लजीज व्यंजन परोस रहा है।

2. सी पैलेस, एम्सटर्डम, नीदरलैण्ड (Sea Palace, Amsterdam, Netherlands)-

Sea Palace, Amsterdam, Netherlands, Hindi, Information, Janakri, Story, History,
सी पैलेस यूरोप का सबसे पहला फ्लोटिंग चाइनीज रेस्टोरेंट है। वैसे तो एम्सटर्डम में बहुत सारे तैरने वाले रेस्टोरेंट है, लेकिन इस चाइनीज रेस्टोरेंट की बात कुछ हटकर है। सी पैलेस रेस्टोरेंट चाइनीज आर्किटेक्चर का एक नायाब नमूना है।

3. बीबीक्यू डोनट रेस्टोरेंट, जर्मनी (BBQ Donut Restaurant, Germany)-

BBQ Donut Restaurant, Germany,Hindi, Information, Janakri, Story, History,
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में जर्मनी का बीबीक्यू डोनट अपने आप में ख़ास जगह है। पानी में तैरने वाले इस रेस्टोरेन्ट का नाम दो फ़ूड आइटम से लिया गया है। इस रेस्टोरेंट में एक तैरने वाला टेबल है, जहां आपको भोजन परोसा जाता है। यहां आप छुट्टियों में पिकनिक का लुत्फ़ उठा सकते है।

4. वेली लेक रेस्टोरेंट, केरल (Veli Lake Floating Restaurant, Kerala)-

Veli Lake Floating Restaurant, Kerala, Hindi, Information, Janakri, Story, History,
केरल में भारत का वेळी लेक फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दुनियाभर में प्रसिद्ध है। तिरुअंनतपुरम से 8 किमी की दुरी पर पानी में तैरने वाला यह रेस्टोरेंट झील पर बना हुआ है। यह खूबसूरत रेस्टोरेंट झील पर बसे हुए गांव के बीचोबीच स्थित है। इस रेस्टोरेंट तक आप पानी पर ही बने तैरते हुए ब्रिज के सहारे पहुंच सकते है। इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें परोसे जाने वाले खाने में उन्हीं इनग्रेडिएंट का इस्तेमाल होता है, जिनका प्रोडक्शन स्थानीय स्तर पर होता है।

5. कैट बा बे रेस्टोरेंट, वियतनाम (Cat Ba Bay Restaurant, Vietnam)-

Cat ba Bay restaurant Vietnam, Hindi, Information, Janakri, Story, History,
वियतनाम का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट कैट बा बे मुख्य रूप से समुद्री खाने के लिए मशहूर है। इस रेस्टोरेंट को घर की तरह बनाया गया है। पानी में तैरते हुए बोट पर बने इस रेस्टोरेंट का लुक बेहद शानदार है।

6. रूस्टर धाऊ रेस्टोरेंट, दुबई (Rustar dhow floating restaurant, Dubai)-

Rustar dhow floating restaurant, Dubai, Hindi, Information, Janakri, Story, History,
दुनिया के बड़े फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में दुबई का रूस्टर धाऊ भी शामिल है। इस रेस्टोरेंट की खासियत है कि यह एक जगह स्थिर रहने के बजाए चारों तरफ घूमता रहता है। पानी में तैरने वाला यह रेस्टोरेंट लकड़ी का बना हुआ है और पूरी तरह से वातानुकूलित है। इस रेस्टोरेंट में एक बार में 397 लोग लंच और डिनर कर सकते है।

7. सी रेस्टोरेंट, वैकुंवर (Sea restaurant, Vancouver)

Sea restaurant, Vancouver, Hindi, Information, Janakri, Story, History,
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में वैकुंवर का सी रेस्टोरेंट भी अनोखा है। इस रेस्टोरेंट का मुख्य आकर्षण प्लास्टिक से बना डाइनिंग रूम है। पानी में तैरते इस रेस्टोरेंट की पहचान प्लास्टिक से बने होने की वजह से है। इस रेस्टोरेंट को बनाने में मटेरियल के रूप में करीब 1700 प्लास्टिक की बोतले और देवदार की लकड़ी का प्रयोग किया गया है।

8. द मैकबार्ज रेस्टोरेंट, ब्रिटिश कोलंबिया

Hindi, Information, Janakri, Story, History,
दुनिया के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में ब्रिटिश कोलंबिया का द मैकबार्ज रेस्टोरेंट भी प्रमुख है। दरअसल इसे रेस्टोरेंट के नजरिये से नहीं, टूरिस्ट प्लेस की तरह से बनाया गया था। धीरे-धीरे इसका किचन चर्चित हो गया, जहां बर्गर और आलू फ्राई लोगो को परोसा जाता था। इसके बाद अपने बेहतरीन स्वाद वाले व्यंजनों की वजह से लोग इसे जानने लगे।

9. द म्युरिनसेल कैफे, आस्ट्रिया (The Murinsel Cafe, Austria)

The Murinsel Cafe, Austria, Hindi, Information, Janakri, Story, History,
आस्ट्रिया के ग्रेज में द म्युरिनसेल कैफे भी पॉपुलर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट बिटो अकानसी ने बनाया है। यह जगह ड्रिंक, कॉफी और कॉकटेल के लिए बेहतरीन है।

10. नुसा पेंडा आइलैंड फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, इंडोनेसिया (Nusa Penida Island Floating Restaurant, Indonesia)

Nusa Penida Island Floating Restaurant, Indonesia,Hindi, Information, Janakri, Story, History,

Other Similar Posts-

  • होटल प्रोरा – दुनिया का सबसे बड़ा होटल – इसमें हैं 10,000 कमरे – कभी नहीं हो सका शुरू
  • कूबर पेडी – ऑस्ट्रेलिया – एक अंडरग्राउंड कस्बा
  • गेट टावर बिल्ड़िंग – जिसके बीच में से गुजरता है एक्सप्रेस हाईवे
  • एक गाँव जो की 1300 सालों से बसा है समुद्र पर
  • दुनिया के प्रसिद्ध अंडरवाटर होटल 

Tag- Hindi, Information, World, Top 10, Famous, Prasidh, Best, Amazing, Floating Restaurants,

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme