Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया की 10 सबसे लंबी नदियां : Top 10 Longest Rivers In The World

Posted on September 4, 2016 by Pankaj Goyal

Top 10 Longest Rivers In The World – Hindi Information, Vishav ki 10 Sabse Badi (Lambi) Nadiya : गंगा नदी, भारत की सबसे लंबी नदी कहलाती है लेकिन यदि हम बात करे विश्व की 10 सबसे बड़ी नदियों की तो इसमें गंगा नदी शामील नहीं होती है। आइए जानते है की दुनिया की 10 सबसे बड़ी नदिया कौनसी है।

Top 10 Longest Rivers In The World

1. नील नदी,अफ्रीका (Nile River, Africa)

Top 10 Longest Rivers In The World, Nile River, Africa, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
दुनिया की सबसे लंबी नदी नॉर्थ-ईस्ट अफ्रीका में बहने वाली नील नदी है। नील नदी की लंबाई 6650 किलोमीटर यानी 4132 मील है। नील नदी अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतर जाती है।

2. अमेज़न नदी, साउथ अमेरिका (Amazon River, South America)

Amazon River, South America, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
अमेज़न लंबाई के मामले में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी नदी है जिसकी लंबाई 6400 किलोमीटर है जो नील नदी से थोड़ी कम है। लेकिन कई अन्य मामलों में यह विश्व की सबसे बड़ी नदी है। जैसे की पानी के घनत्व के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी नदी है। कोई अन्य नदी इसके आस-पास भी नहीं फटकती है। इस नदी में बहने वाला पानी विश्व की अन्य समस्त नदियों का पांचवा हिस्सा है। बारिश के दिनों में इस नदी की चौड़ाई 190 किलोमीटर तक हो जाती है।

3. यांग्त्जी नदी, चीन (Yangtze River / Chang Jiang, China)

Yangtze River / Chang Jiang, China, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
यांग्त्जी नदी एशिया की सबसे बड़ी तथा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी नदी है, जो चीन में बहती है। इसकी लंबाई 6300 किलोमीटर यानी 3917 मील है। चीन ने सबसे घनी आबादी वाले शहर वुहान के दो हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए यांग्त्जी नदी के आर-पार मेट्रो रेल लाइन का निर्माण भी कर दिया है। इस रेल लाइन की शुरुआत दो साल पहले हुई थी। यांग्त्जी नदी को चीन में चेन जियांग के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी किंघाई तिब्बत पठार से निकलकर दक्षिण-पश्चिम चीन, मध्य चीन तथा पूर्वी चीन से होते हुए शंघाई में पूर्वी चीन के समुद्री हिस्से में समाहित हो जाती है।

4. मिसिसिपी-मिसौरी, यूनाइटेड स्टेट्स (Mississippi – Missouri River, United States)

Mississippi – Missouri River, United States, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
मिसिससिपी-मिसौरी नदी लंबाई के आधार पर अमेरिका की सबसे बड़ी तथा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी नदी है। इसकी लंबाई 6275 किलोमीटर (3902 माइल) है। मिसिसिपी नदी के स्रोत को आम रूप से इटास्का झील को माना जाता है, लेकिन मिसिसिपी का सबसे दूरस्थ स्रोत जेफरसन नदी है। जेफरसन नदी मिसौरी नदी की सहायक नदी है, जैसे मिसौरी नदी मिसिसिपी की सहायक है। जब मिसिसिपी की लंबाई को इस मुहाने से लेकर सर्वाधिक दूर के इस स्रोत तक मापा जाता है तो इसे मिसिसिपी-मिसौरी-जेफरसन कहा जाता है।

5. येनिसे-अंगारा-सेलेंगा, रूस और मंगोलिया (Yenisei-Angara-Selenga-Ider, Russia and Mongolia)

Yenisei-Angara-Selenga-Ider, Russia and Mongolia, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
येनिसे-अंगारा-सेलेंगा नदी दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी नदी है, जो रूस में बहती है। इस नदी की लंबाई 5539 किलोमीटर यानी 3445 मील है। ये तीन नदियां हैं, जो एक-दूसरे से जुड़ती चली जाती हैं। इस नदी का उद्गम मंगोलिया के मध्य भाग से होता है और रूस के कई क्षेत्रों से बहते हुए ये नदी आर्कटिक महासागर में मिल जाती है।

6. यलो नदी, चीन (Yellow River, China)

Yellow River, China, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
यलो नदी मध्य और दक्षिण एशिया की प्रमुख नदी है, जो दुनिया की छठवीं सबसे लंबी नदी है। इसकी लंबाई 5464 किलोमीटर यानी 3398 मील है। यह चीन, तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। यलो नदी का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है। इसका नाम चीन में या-लू-त्सांग-पू चियांग (यलो) तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में डिहं तथा असम में ब्रह्मपुत्र है। यह नदी बांग्लादेश की सीमा में जमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। यह दुनिया की सबसे गहरी नदी है।

7. ओब-इरटिस नदी, रूस और कजाखस्तान (Ob-Irtysh River, Russia and Kazakhstan)

Ob-Irtysh River, Russia and Kazakhstan, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
ओब-इरटिस नदी या ओबी नदी उत्तरी एशिया के पश्चिमी साइबेरिया क्षेत्र की एक नदी है और दुनिया की सातवीं सबसे लंबी नदी है। येनिसेय नदी और लेना नदी के साथ यह आर्कटिक सागर में बहने वाली तीसरी महान साइबेरियाई नदी मानी जाती है। ओब नदी की शुरुआत रूस के अल्ताई क्राय प्रदेश के बियस्क शहर से 26 किमी दक्षिण-पश्चिम में बिया नदी और कतुन नदी के संगम से होती है। इस नदी की लंबाई 5410 किलोमीटर (3364 मील) है।

8. पराना नदी, साउथ अमेरिका (Parana River, South America)

Parana River, South America, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
पराना नदी दक्षिण मध्य अमेरिका में बहने वाली एक नदी है। यह ब्राजील, पैराग्वे और अर्जेंटीना में बहते हुए 4,880 किलोमीटर (3,030 मील) का सफ़र तय करती है। दक्षिण अमेरिका में बहने वाली नदियों में अमेज़न नदी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी नदी है। पराना नदी के नाम का अर्थ है ‘समुद्र जैसी विशाल’। पहले यह पैराग्वे नदी में मिलती है और फिर और नीचे गिरते हुए उरुग्वे नदी में मिल जाती है और रिओ दे ला प्लाता नदी के मुहाने का निर्माण करते हुए अटलांटिक महासागर में मिल जाती है।

9. कांगो नदी,अफ्रीका (Congo River, Africa)

Congo River, Africa, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
कांगो नदी को जेयरे नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह अफ्रीका की एक प्रमुख नदी है। 4700 किलोमीटर (2922 मील) की दूरी तय करने वाली यह नदी पश्चिम-मध्य अफ्रीका की सबसे विशाल और नील नदी के बाद अफ्रीका की सबसे लंबी नदी है। नदी अपने मुहाने पर सात मील चौड़ा रूप धारण कर समुद्र में गिरती है। यह समुद्र में प्रति सेकंड 20 लाख घन फुट कीचड़ युक्त पानी गिराती है, जो संपूर्ण मिसिसिपी के औसत का चौगुना है। इसका कीचड़ युक्त पानी समुद्री किनारे से 100 मील दूर तक तथा 4,000 फुट की गहराई तक समुद्री जल से अलग रूप में स्पष्ट दिखाई देता है।

10. अमूर-अर्गुन नदी, रूस और चीन (Amur River, Russia and China)

Amur River, Russia and China, Hindi, Information, History, Jankari, Itihas,
अमूर नदी दुनिया की 9वीं सब से लंबी नदी है। यह नदी रूस के सूदूर पूर्वी क्षेत्रों और पूर्वोत्तरी चीन के दरमियान अंतरराष्ट्रीय सीमा भी है। रूस और चीन के बीच जमीन के लिए जो झड़पें 17वीं शताब्दी में आरंभ हुईं और 20वीं शताब्दी तक चलीं, उनमें अमूर नदी की अहम भूमिका थी। अमूर नदी पश्चिमी मंचूरिया की पहाड़ियों में शिल्का नदी और अर्गुन नदी के मिलाप से 303 मीटर की ऊंचाई पर जन्म लेती है। इसकी लंबाई 4444 किलोमीटर यानी 2763 मील है।

Other Similar Posts: –

  • धरती पर मौजूद 20 खुबसूरत, अलौकिक रास्ते
  • दुनिया के सात सबसे खतरनाक रास्ते
  • दुनिया की टॉप 10 अंडर ग्राउंड लेक
  • धरती कि 10 सबसे खतरनाक जगह
  • 10 Amazing Waterfalls : 10 अदभुत वाटरफॉल्स (झरने)

Top 10 Longest Rivers In The World, Hindi, Information, History, Janakri, Itihas, Vishav Ki 10 Sabse Lambi nadiya

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत

1 thought on “दुनिया की 10 सबसे लंबी नदियां : Top 10 Longest Rivers In The World”

  1. Sebastian Matthew says:
    September 4, 2016 at 3:04 pm

    Very nice and useful information about rivers. Thanks for this great info. I really did not know about these rivers. Thanks.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme