Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शास्त्रों के अनुसार धनवान लोगों को इन 4 से हमेशा रहता है डर

Posted on June 25, 2016June 25, 2016 by Pankaj Goyal

महाभारत में बताया गया है कि जो लोग धनी हैं, वे नुकसान से बचने के लिए कुछ बातों से हमेशा डरते हैं।

Tips from Mahabharat in Hindi

श्लोक
राजत: सलिलादग्नेश्चोरत: स्वजनादपि।
भयमर्थवतां नित्यं मृत्यो: प्राणभूतामिव।।

महाभारत के इस श्लोक में बताया गया है कि जो लोग धनी होते हैं, उन्हें 4 चीज़ों से हमेशा भय बना रहता है। आइए जानते है कौनसी है वो 4 चीज़ें

राजा
राजा यानी शासन से हमेशा डर लगता है। पुराने समय में राजा धनी लोगों के धन को कभी भी हड़प सकते थे। इस कारण धनी लोगों को राजा से ठीक वैसा ही डर रहता था, जैसे सभी लोग मृत्यु से डरते हैं।

आग
जिन लोगों के पास बहुत धन होता है, वे आग से भी बहुत डरते हैं। आग पलभर में ही अपार धन-संपत्ति को भी राख बना सकती है और थोड़ी ही देर में धनवान दरिद्र हो सकता है। इसीकारण धनी लोगों को अग्नि से सावधान रहना चाहिए।

चोर
चोर ऐसे लोगों को सबसे पहले अपना शिकार बनाते हैं, जिनके पास बहुत धन होता है। चोरों से धन को बचाने के लिए पूरी सुरक्षा करनी चाहिए। चोरों के संबंध में की गई थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।

रिश्तेदार
समाज में अक्सर दिखाई देता है कि गरीब लोगों के रिश्तेदार उनसे दूर ही रहते हैं, जबकि धनी लोगों के यहां रिश्तेदारों की भीड़ रहती है। बहुत से रिश्तेदार धन के लालच में ही धनी लोगों से संबंध बनाए रखते हैं। इसी कारण धनवान व्यक्ति को ऐसे रिश्तेदारों से भी खतरा रहता है।

इस श्लोक के अनुसार धनवान व्यक्ति को राजा, अग्नि, चोर और स्वजनों से भी उसी प्रकार का डर रहता है, जैसा सभी लोगों को मृत्यु का भय रहता है।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े –   भारत के अदभुत मंदिर
पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

Other Similar Posts : –

  • शास्त्रानुसार इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए अपनी गुप्त बातें
  • महाभारत- हर किसी को करना चाहिए इन 5 का सम्मान
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • शास्त्रानुसार ये 9 काम करने से रहती है घर में खुशहाली
  • शिवपुराण में वर्णित है मृत्यु के ये 12 संकेत

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

2 thoughts on “शास्त्रों के अनुसार धनवान लोगों को इन 4 से हमेशा रहता है डर”

  1. Kuldip Kumbhar says:
    June 25, 2016 at 4:30 pm

    Yah blog padhane keliye bahut accha hai.. Issliye mai apka bahut abhari hu…… Thanks… God Bless You….

    Reply
  2. Bloggeramit says:
    June 25, 2016 at 8:17 am

    ha ha biluk sahi kha apne…

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme