Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

क्या आप जानते है तिरुपति बालाजी से जुड़ी ये 10 मान्यताएं?

Posted on March 30, 2016March 30, 2016 by Pankaj Goyal

Myth about Tirupati balaji in Hindi : तिरूमाला वेंकटेश्वर यानी तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश के तिरूमाला पहाड़ों में हैं। यह मंदिर भारत के सबसे प्राचीन और अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं हैं, कुछ ऐसी ही प्रमुख मान्यताओं से हम आपको परिचित करवाने जा रहे हैं…

Tirupati balaji

मान्यता नंबर 1

इस मंदिर में वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति पर लगे हुए बाल उनके असली बाल हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये बाल कभी उलझते नहीं है और हमेशा इतने ही मुलायम रहते हैं।

मान्यता नंबर 2

वेंकटेश्वर स्वामी यानी बालाजी की मूर्ति का पिछला हिस्सा हमेशा नम रहता है। यदि ध्यान से कान लगाकर सुनें तो सागर की आवाज सुनाई देती है।

मान्यता नंबर 3

मंदिर के दरवाजे कि दायीं ओर एक छड़ी रहती है। माना जाता है इस छड़ का उपयोग भगवान के बाल रूप को मारने के लिए किया गया था। तब उनकी ठोड़ी पर चोट लग गई थी। जिसके कारण बालाजी को चंदन का लेप ठोड़ी पर लगाए जाने की शुरुआत की गई।

मान्यता नंबर 4

सामान्य तौर पर देखने में लगता है कि भगवान की मूर्ति गर्भ गृह के बीच में है, लेकिन वास्तव में, जब आप इसे बाहर से खड़े होकर देखेंगे, तो पाएंगे कि यह मंदिर के दायीं ओर स्थित है।

मान्यता नंबर 5

मूर्ति पर चढ़ाए जाने वाले सभी फूलों और तुलसी के पत्तों को भक्तों में न बांटकर, परिसर के पीछे बने पुराने कुएं में फेंक दिया जाता है।

मान्यता नंबर 6

गुरूवार के दिन, स्वामी की मूर्ति को सफेद चंदन से रंग दिया जाता है। जब इस लेप को हटाया जाता है तो मूर्ति पर माता लक्ष्मी के चिन्ह बने रह जाते हैं।

मान्यता नंबर 7

मंदिर के पुजारी, पूरे दिन मूर्ति के पुष्पों को पीछे फेंकते रहते हैं और उन्हें नहीं देखते हैं, दरअसल इन फूलों को देखना अच्छा नहीं माना जाता है।

मान्यता नंबर 8

कहा जाता है 18 वी शताब्दी में, इस मंदिर को कुल 12 वर्षों के लिए बंद कर दिया गया था। उस दौरान, एक राजा ने 12 लोगों को मौत की सजा दी और मंदिर की दीवार पर लटका दिया। कहा जाता है कि उस समय वेंकटेश्वर स्वामी प्रकट हुए थे।

मान्यता नंबर 9

इस मंदिर में एक दीया कई सालों से जल रहा है किसी को नहीं ज्ञात है कि इसे कब जलाया गया था।

मान्यता नंबर 10

बालाजी की मूर्ति पर पचाई कर्पूरम चढ़ाया जाता है जो कर्पूर मिलाकर बनाया जाता है। यदि इसे किसी साधारण पत्थर पर चढाया जाए, तो वह कुछ ही समय में चटक जाता है, लेकिन मूर्ति पर इसका प्रभाव नहीं होता है।

भारत के मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े – भारत के अदभुत मंदिर
सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह
Other Similar Post-
  • Tirupati balaji story : सबसे अमीर हो कर भी गरीब है तिरुपति बालाजी
  • दो माँ से आधा-आधा पैदा हुआ था जरासंध, जानिए जरासंध से जुडी कुछ रोचक बातें
  • भगवान परशुराम के जीवन से जुडी रोचक बातें
  • बच्चों ने ही बाँध दिया था रावण को अस्तबल में , जानिए रावण के जीवन से जुडी ख़ास बातें
  • कश्यप ऋषि के श्राप के कारण शिवजी ने काटा था बालक गणेश का मस्तक

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
जटोली शिव मंदिर - पत्थरों को थपथपाने पर आती है डमरू की आवाज
विश्व का एकमात्र अर्धनारीश्वर शिवलिंग, होता है शिव और मां पार्वती मिलन, Ardhanarishwar Shivling of K...
क्वारैंटाइन मंदिर राजस्थान, राजस्थान में एक ऐसा मंदिर जहां पार्वतीजी होम क्वारैंटाइन में और महादेव क...
गड़ियाघाट माता मंदिर - माता के इस मंदिर में नदी के पानी से जलती है अखंड ज्योत
सिंहाचलम मंदिर - यहाँ पर वराह और नृसिंह अवतार का सयुंक्त रूप विराजित है माँ लक्ष्मी के साथ
आदि विनायक मंदिर - इस एक मात्र मंदिर में इंसान के चेहरे में है श्रीगणेश की मूर्ति
12 ज्योतिर्लिंग और उनसे जुडी ख़ास बातें
अष्टभुजा धाम | Ashtbhuja Dham | इस मंदिर में बिना सिर वाली मूर्तियों की होती है पूजा
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme