Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

विशव के सबसे बदनाम 10 सुसाइड प्वाइंट

Posted on December 30, 2015July 5, 2016 by Pankaj Goyal

The Most Infamous Suicide Spots:Information in Hindi-  हर साल दुनिया में लाखों लोग आत्महत्या करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दुनिया में आत्महत्या करने के लिए सबसे अधिक बदनाम माना जाता है। planetdeadly.com के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर जगहें ऐसी हैं जहां लोग कूदकर अपनी जान दे देते हैं। यहां से सुसाइड की कोशिश करने के बाद बचने की संभावना बेहद कम बताई जाती है। हालांकि, इसको लेकर लगातार डिबेट चलते रहते हैं कि इन जगहों पर ही सबसे अधिक लोग सुसाइड करने क्यों आते हैं। माना यह भी जाता है कि यहां आकर सुसाइड करने वाले की सोच, घर में बंद होकर सुसाइड करने वाले से अलग होती है।

1. नैनजिंग यांगजे रिवर ब्रिज, चीन (Nanjing Yangtze River Bridge, China)

The Most Infamous Suicide Spots, Nanjing Yangtze River Bridge, China, Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari,

चीन में स्थित नैनजिंग यांगजे रिवर ब्रिज को भी सबसे बदनाम सुसाइट प्वाइंट्स में शामिल किया गया है। इस ब्रिज पर कार और ट्रेन के लिए दो डेक हैं। यह 1968 में बना था और करीब 47 सालों में यहां 2 हजार लोगों ने जान दे दी। हालांकि, सरकार की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां हर साल करीब 100 से 200 लोगों को आत्महत्या करने से बचाया भी गया। इस ब्रिज की रिवर से हाइट 200 फीट है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, कई बार दूर से लोग यहां आत्महत्या के लिए आते हैं।

2. गोल्डेन गेट ब्रिज, सेन फ्रांसिस्को, यूएसए (Golden Gate Bridge, San Francisco, U.S.A.)

The Most Infamous Suicide Spots, Golden Gate Bridge, San Francisco, U.S.A., Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari,

गोल्डेन गेट ब्रिज को खूबसूरत ब्रिज में भी गिना जाता है। लेकिन यह भी पॉपुलर सुसाइड स्पॉट रहा है। एक बार तो सेन फ्रांसिस्को के अधिकारियों ने यहां होने वाली आत्महत्याओं का रिकॉर्ड ही रखना बंद कर दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि आंकड़ों के सामने आने से सुसाइड करने वाले प्रोत्साहित होते हैं। इस ब्रिज की ऊंचाई 245 फीट है। यहां करीब 1600 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।

3. ओकिगहारा फॉरेस्ट. माउंट फुजी, जापान (Aokigahara forest, Mount Fuji, Japan)

The Most Infamous Suicide Spots, Aokigahara forest, Mount Fuji, Japan, Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari,

सिर्फ 2013 में यहां 105 लोगों के शव मिले थे। 2010 में यहां करीब 200 लोगों ने सुसाइड की कोशिश की जिसमें 54 सफल रहे। ये जंगल इतना दूर और घना है कि अधिकारी भी अक्सर नहीं पहुंच पाते। लेकिन यह माना जाता है कि जब भी यहां जांच की जाएगी, कुछ लोगों के शव जरूर मिलेंगे।

4. लंदन अंडरग्राउंड (London Underground)

The Most Infamous Suicide Spots, London Underground, Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari,

लंदन के अंडरग्राउंड रेल में करीब 100 लोग औसतन हर साल सुसाइड करते हैं। करीब 400 किलोमीटर लंबे रेल लाइन के काफी हिस्से में पब्लिक नहीं जा सकती, लेकिन कुछ ऐसे स्टेशन हैं जहां पर सुसाइड करना आसान होता है। हालांकि, लंदन अंडरग्राउंड में सुसाइड के प्रयास करने वाले आधे लोग बच भी जाते हैं।

5. द गैप, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया (The Gap, Sydney, Australia)

The Most Infamous Suicide Spots,The Gap, Sydney, Australia, Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari,

करीब 100 फीट ऊंची जगह से यहां लोग सुसाइड की कोशिश करते हैं। हर साल औसतन करीब 50 लोग यहां जान देते हैं। यहां सुसाइड करने वालों में ऑस्ट्रेलिया की एक जानी-मानी टीवी न्यूज एंकर चारमैने ड्रैगन भी शामिल रही है।

6. नियाग्रा फॉल्स (Niagara Falls, USA / Canada)

The Most Infamous Suicide Spots,Niagara Falls, USA / Canada,Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari,

कनाडा और अमेरिका की सीमा पर स्थित नियाग्रा फॉल्स करीब 165 फीट गहरा है। कई लोग यहां दुर्घटना की वजह से भी मारे गए हैं। 1856 से 1995 के बीच यहां करीब 2780 सुसाइड हुए हैं, जबकि अभी भी औसतन हर साल 25 लोग यहां अपनी जान देते हैं।

7. बीची हेड, इंग्लैंड (Beachy Head, England)

The Most Infamous Suicide Spots, Beachy Head, England, Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari,

इसकी ऊंचाई 500 फीट है। planetdeadly.com के मुताबिक, यहां हर साल औसतन 20 लोग अपनी जान दे देते हैं। कई लोगों ने यहां कूद कर जान दी है, तो कई कार चलाते हुए भी सुसाइड कर चुके हैं।

8. न्यूयॉर्क स्काईलाइन (New York Skyline)

New York Skyline,New York Skyline, Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari,

दूसरे अमेरिकी शहरों के मुकाबले न्यूयॉर्क में ऊंची इमारतों से कूद कर जान देने का आंकड़ा 10 गुना अधिक माना जाता है। न्यूयॉर्क में होने वाले सभी सुसाइड में भी ऊंची इमारतों से कूदकर जान देने का आंकड़ा अधिक है और करीब 20 फीसदी बताया जाता है। 2008 तक करीब 30 सालों में यहां 5 हजार लोगों ने कूदकर जान दे दी। कई घरों की ऊंचाई 1000 फीट तक होती है।

9. बॉस्फोरस ब्रिज, इस्तांबुल, तुर्की (Bosphorus Bridge, Istanbul, Turkey)

The Most Infamous Suicide Spots, Bosphorus Bridge, Istanbul, Turkey, Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari

यह ब्रिज एशिया और यूरोप को जोड़ता है। 210 फीट ऊंचे ब्रिज से कूदने पर बचने की संभावना सिर्फ 3 फीसदी होती है। यह 1973 में बना था। हालांकि, अधिकारियों ने सुसाइड रोकने के लिए इस ब्रिज को पैदल पार करने पर रोक लगा दी थी। लेकिन कई लोग टैक्सी से आते थे और बीच में ब्रिज पर उतरकर सुसाइड की कोशिश करते थे। आधिकारिक तौर पर यहां सुसाइड करने वाले का आंकड़ा नहीं है, लेकिन कई सौ लोग यहां भी जान दे चुके हैं।

10. माउंट मिहारा, जापान (Mount Mihara, Japan)

The Most Infamous Suicide Spots, Mount Mihara, Japan, Hindi, Information, History, Itihas, Kahnai, Jankari

यह जापान में सबसे बदनाम सुसाइड प्वाइंट है। दरअसल, माउंट मिहारा एक एक्टिव वोल्कैनो है और यहां दूर-दूर से लोग जान देने आते हैं। हालांकि, अधिकारियों ने वन वे टिकट लेकर यहां आने पर रोक लगा दी है।

Other Similar Posts- 

  • दुनिया की इन अजीबोगरीब जगहों पर भी रहते हैं लोग
  • पहाड़ की चोटी पर स्तिथ इस होटल तक पहुंचने के लिए चढ़नी पड़ती है 60000 सीढ़ियां
  • होटल प्रोरा – दुनिया का सबसे बड़ा होटल – इसमें हैं 10,000 कमरे – कभी नहीं हो सका शुरू
  • कूबर पेडी – ऑस्ट्रेलिया – एक अंडरग्राउंड कस्बा
  • गेट टावर बिल्ड़िंग – जिसके बीच में से गुजरता है एक्सप्रेस हाईवे

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर
साउथ कोरिया की इमारतों में नहीं होता 4th फ्लोर, जानिए साउथ कोरिया से जुड़े ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme