Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शुक्रनीति: दूर रहे इन 4 आदतों से, कर सकती है आपके घर-परिवार का विनाश

Posted on December 19, 2015June 15, 2016 by Pankaj Goyal

कई लोगों को कुछ बातों की आदत होती है, वही आदत धीरे-धीरे लत बन जाती है। मनुष्य को सामान्य लगने वाली कुछ आदतें भी आपके परिवार का नाश कर सकती हैं। शुक्रनीति में 4 ऐसी ही आदतों के बारे में बताया गया है, जिनसे हर किसी को दूर ही रहना चाहिए।

Shukra Neeti- 4 Bad Habits That Can Destroy Everything

श्लोक-
अनृतात् पारदार्याच्च तथाभक्ष्यस्य भक्षणात्।
अगोत्रधर्माचरणात् क्षिप्रं नश्यति वै कुलम्।।

1. झूठ बोलना-

कई लोगों को झूठ बोलने की आदत होती है। वे अपनी इस आदत बड़ी ही सामान्य समझते हैं, लेकिन यही आदत उनकी बर्बादी का कारण भी बन सकती है। झूठ बोलने से न की सिर्फ आपको बल्कि आपके परिवार को भी दुःखों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस आदत से जितना दूर रहें, उतना अच्छा है।

2. परिवार की परंपराओं के विरुद्ध काम करना

कई लोग घर के बड़ों का मान-सम्मान नहीं करते, साथ ही उनकी बताई गई घर की परंपराओं आदि का भी पालन नहीं करते। ऐसे लोग अपने कुल के विनाश का कारण बनते है। जो मनुष्य घर के नियम और परंपराओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें कई तरह के दुःखों और परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और अतः में वे खुद ही परिवार का विनाश कर देते है। इसलिए हर किसी को अपने परिवार की परंपराओं को पूरा सम्मान देकर, उनका पालन करना चाहिए।

3. पराई स्त्री से संबंध बनाना

पराई स्त्री पर बुरी नजर डालना या उससे संबंध बनाना महापाप माना जाता है। जो भी मनुष्य किसी अन्य स्त्री के साथ संबंध बनाता है या इसके बारे में सोचता है, उसकी राक्षस प्रवृत्ति का माना जाता है और ऐसे मनुष्य को नरक में कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। यह पाप कर्म किसी भी परिवार का नाश कर सकता है, इसलिए इससे बचना चाहिए।

4. मांसाहारी होना

जीवों की हत्या करना या उनका सेवन करने की मनाई की जाती है। ऐसा करने वाले मनुष्य पर भगवान अप्रसन्न रहते हैं और उसी उसकी पूजा-अर्चना का भी फल नहीं मिलता। ऐसे लोगों को हर समय किसी न किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रनीति के अनुसार, ये आदत किसी भी परिवार का नाश कर सकती है, इसलिए इससे दूर रहना चाहिए।

Other Similar Posts –

  • शुक्रनीति (Shukra Niti): इन 9 बातों को छिपा कर रखने में ही भलाई है
  • शास्त्रानुसार इन 6 लोगों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए अपनी गुप्त बातें
  • महाभारत: ये 3 लोग कर सकते हैं हर मुसीबत का सामना
  • महाभारत- बात करते समय ध्यान रखनी चाहिए ये 4 बातें
  • विष्णु पुराण- रात के समय नहीं करने चाहिए ये तीन काम

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/20/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme