Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

प्रोवेग्लिया आइलैंड, इटली- इसे कहते है ‘मौत का आइलैंड’, जानिए क्यों

Posted on November 3, 2015July 9, 2016 by Pankaj Goyal

Poveglia Island- Island Of Dead History in Hindi : इटली में एक ऐसा आइलैंड है, जिसे ‘आइलैंड ऑफ डेड’ के नाम से जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां जाने वाले लोगों का जिंदा बचकर लौट पाना मुश्किल है। दरअसल, इस आइलैंड से जुड़ी हुई एक खौफनाक कहानी है, जिसकी वजह से लोग यहां जाना भी नहीं चाहते। बताया जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर प्लेग के मरीजों को मरने के लिए लाकर छोड़ दिया जाता था। बाद में ब्लैक डेथ (काला बुखार) के समय भी आइलैंड का ऐसा इस्तेमाल जारी रहा।

 Poveglia Island- Island Of Dead, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information , Janakri,

ऐसे में जो लोग मर जाते थे, उन्हें यही पर दफना दिया जाता था। बाद में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लगभग 1 लाख 60 हजार बीमार लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इसके बाद से लोग इसे भुतहा मानने लगे और ये आइलैंड पूरी तरह से वीरान हो गया। हालांकि, 1922 में इस आइलैंड पर मेंटल हॉस्पिटल बनाया गया, लेकिन कुछ सालों बाद ही इसे बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि यहां पर डॉक्टर्स और नर्सों को कई असामान्य चीजें नजर आने लगी थीं। वहीं, पागलखाने में भर्ती मरीजों को भी प्लेग के मरीजों के भूत दिखाई देते थे।

 Poveglia Island- Island Of Dead, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information , Janakri,

1960 में प्राइवेट मालिक ने खरीदा

मेंटल हॉस्पीटल के बंद होने के कई साल बाद तक ये आइलैंड दोबारा वीरान पड़ा रहा। इसके बाद इटली की सरकार ने 1960 में इसे प्राइवेट मालिक को बेच दिया। वह शख्स अपनी फैमिली के साथ कुछ ही दिन रहा, फिर इस जगह को छोड़ कर चला गया। इसके बाद एक दूसरे परिवार ने इसे हॉलिडे होम बनाने के लिए खरीदा, लेकिन वह भी यहां सिर्फ एक दिन टिक सके। कहा जाता है कि आइलैंड के मालिक की बेटी के मुंह को किसी ने काट दिया था, जिसे जोड़ने के लिए चौदह टांके लगाने पड़े थे।

 Poveglia Island- Island Of Dead, Hindi, Story, History, Kahani, Itihas, Information , Janakri,

जाने से डरते हैं लोग

इन तमाम घटना के बाद भी कई लोगों ने इसकी पड़ताल करने की कोशिश की। लेकिन सच की तलाश में गए ज्यादातर लोग यहां से जिंदा लौटकर नहीं आ सके और ये आइलैंड हमेशा के लिए वीरान हो गया। हालांकि, जो लोग बचकर वापस लौट आए उनका कहना था कि यहां पर बीमारी से मरे हुए लोगों की आत्माएं भटकती हैं। इस आइलैंड पर रात गुजार चुके एक शख्स ने बताया कि किसी ने मुझे तुरंत इस आइलैंड को छोड़ देने को कहा। उसने ये भी कहा कि अगर तुम नहीं जाओगे, तो जिंदा लौट पाना मुश्किल होगा। हालांकि, इस भुतिया आइलैंड की सच्चाई क्या है, अभी भी एक रहस्य है।

24

सरकार कर चुकी है बैन

उत्तरी इटली की वेनेटियन लगून्स में स्थित इस आइलैंड पर जाना प्रतिबंधित है। सरकार ने लोगों के जाने पर बैन लगाया है। सिर्फ शराब की फसल के समय पर ही लोग यहां जाते हैं। मछुआरे भी इसके पास मछली पकड़ने नहीं जाते। उनके जाल में कई बार मरे इंसानों की हड्डियां फंस जाती हैं।

Other Similar Posts-

  • विशव के 14 वीयर्ड आइलैंड
  • रामरी आइलैंड – जहा 1000 जापानी सैनिक बने थे खारे पानी के मगरमच्छों का भोजन
  • मियाकेजीमा इजू आइलैंड, जापान – हवा है ज़हरीली – ज़िन्दा रहने के लिए यहाँ के निवासियों को हमेशा लगाने पड़ते है गैस मास्क
  • मेक्सिको का डरावना डॉल्स आइलैंड – जहा पर हर तरफ लटकी है डरावनी डॉल्स
  • स्नेक आइलैंड – ब्राज़ील – यहाँ चलती है जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर सांपो कि हुकूमत

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर
साउथ कोरिया की इमारतों में नहीं होता 4th फ्लोर, जानिए साउथ कोरिया से जुड़े ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme