Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

नर को खा जाती है मादा : जानिए जानवरों के संभोग करने के कुछ खतरनाक तरीके

Posted on November 16, 2015January 15, 2018 by Pankaj Goyal

Dangerous mating rituals of animals in Hindi : इंसान हो या जानवर, हर किसी को अपनी पीढ़ी या प्रजाति आगे बढ़ाने के लिए साथी के साथ रिश्ता बनाने की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन कुछ जानवरों की संभोग की प्रक्रिया ऐसी होती है कि सुन कर आप सिहर जाएंगे। दोनों में किसी एक की जान तक चली जाती है।

1.  क्वोल (Quolls) :Dangerous mating rituals of animals in Hindi
क्वोल नाम का यह नर जानवर ज्यादा से ज्यादा मादा जानवर के साथ संभोग करने की कोशिश करता है। उनमें से भी जिसके साथ इसने पहले कभी नहीं किया होता, उसकी गर्दन अपने मुंह से दबोच कर घसीटते हुए ले जाता है और फिर संभोग करता है। ये वैसे तो तीन घंटों तक करते हैं लेकिन मन हो तो पूरा दिन भी लग जाता है। ऐसा इस लिए क्योंकि नर क्वोला के शरीर से एक बार में ज्यादा स्पर्म नहीं निकल पाते इसलिए उसे बार बार करने की जरूरत पड़ती है। इस दौरान नर क्वोला के अत्याचार सहते सहते मादा क्वाला मर भी जाती हैं।

2. Seal (सील) :Dangerous mating rituals of animals in Hindi
सील वैसे तो बहुत प्यारे दिखते हैं लेकिन इनके संभोग का तरीका उतना ही कंपा देने वाला है। नर सील संभोग करते वक्त मादा की खोपड़ी तक को अपने दांतों और जबड़ों में फंसा कर चूर चूर कर देते हैं। उनके लिए अच्छा रहता है कि जितना जल्दी बड़ी हो जाएं उतना मौत का खतरा कम हो जाता है।

3. बीटल (Seed Beetles) :33
बीटल यानि मोगरी की संभोग प्रक्रिया में भी मादा को बहुत चोट आती है क्योंकि उनका लिंग बहुत नुकीला होता है जो मादा को चुभता है। लेकिन मादाएं फिर भी तैयार हो जाती हैं क्योंकि वे इतने गर्म मौसम में रहते हैं कि उन्हें इस तरह चीज की जरूरत होती है और संभोग के वक्त नर के शरीर से निकलने वाला तर पदार्थ उन्हें राहत पहुंचाता है।

4. मधुमक्खी  (Bees) :34
मधुमक्खियों में रानी मधुमक्खी संभोग करने से पहले अपनी सारी साथी मादा मधुमक्खियों को मार डालती है ताकि उसकी जगह कोई न ले सके। इसके बाद वह कई हजार नर मधुमक्खियों में से अपनी पसंद के मधुमक्खी चुनती है और उन सबके साथ संभोग करती है। इस दौरान उनका लिंग रानी मधुमक्खी के अंदर ही फट जाता है और उसके पास पूरी जिंदगी भर के लिए काफी स्पर्म जमा हो जाता है। वह एक दिन में 1500 अंडे देती है।

5. प्रेयिंग मैंटिस (Praying Mantis) :35
टिड्डा जैसे दिखने वाले इस कीड़े को प्रेयिंग मैंटिस कहते हैं। संभोग के वक्त अक्सर मादा मैंटिस नर का सिर खा जाती है। कुछ मामलों में कुछ प्रजातियों में यह जरूरी होता है क्योंकि इससे नर को स्पर्म निकालने में आसानी होती है। जबकि कुछ में मादा सिर सिर्फ इसलिए खा जाती है क्योंकि उसे भूख लगी होती है।

6. खटमल (Bedbugs) :36
नर खटमल मादा के शरीर में उन अंगों को ढूंढ कर संभोग करने की बजाए सीधा उसके पेट में छेद कर के अपना स्पर्म छोड़ कर चला जाता है। स्पर्म खुद मादा के शरीर में खून के जरिए ओवरी तक पहुंच जाता है।

7. फ्लैटवॉर्म (Flatworms) :37
फ्लैटवॉर्म में संभोग के दौरान इस बात की लड़ाई होती है कि कौन पापा बनेगा और कौन मां बनने की जिम्मेदारी उठाएगा। इनका लिंग खंजर से कम नहीं होता और वे इसी से लड़ाई कर के एक दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करते हैं। जो हार जाता है और जिसके शरीर में पहले लिंग घुस जाता है, उसे ही मां बनना पड़ता है और बच्चे के लिए भी उर्जा के जरूरी संसाधन जुटाने पड़ते हैं।

8. ततैया मकड़ि (Wasp Spiders) :38
ततैया मकड़ियों के संभोग में नर के जननांग टूट कर मादा के शरीर के अंदर ही रह जाते हैं। ऐसा इसलिए ताकि नर के जीन बच्चों में आ जाएं। उसके अंग टूटते ही मादा उस पर हमला कर के उसे खा जाती है।

Source- oddee.com

Other Similar Posts-

  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स
  • एक गांव, जहां धूप गला देती है लोगों की त्वचा
  • सांपो से जुड़े 10 भ्रम और अंधविश्वास
  • कहानी 10 इंसानो की जो सालों तक अकेले ही रहे जंगली जानवरों के बीच
  • इन नरभक्षियों ने खाया इंसानों का मांस, फिर बताया कैसा होता है स्वाद ?
Hindi, Information, Jankari,  Dangerous Mating Rituals Of Animals, Sambhog karne ke tarike,

Related posts:

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस इतिहास | बाघ के 10 रोचक तथ्य
नारियल से जुडी 10 ख़ास बातें
क्या आप जानते हैं कुत्ते दीवार, पिलर्स या पेड़ जैसी ऊंची जगह पर ही क्यों करते है सुसु ?
पूर्व जन्म में मेंढक थी मंदोदरी, जानिए मंदोदरी से जुडी कुछ रोचक बातें
तंत्र साधना से जुड़े रहस्य | Secret of Tantra
चीन की दीवार से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
सांप के काटने पर नहीं करें ये गलतियां, रखे सावधानी
किस ग्रह का दोष दूर करने के लिए पक्षियों को डाले कौनसा अनाज
गौमूत्र के फायदे | Gomutra Ke Fayde | गौमूत्र के घरेलू नुस्खे
सोमरस क्या है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य

1 thought on “नर को खा जाती है मादा : जानिए जानवरों के संभोग करने के कुछ खतरनाक तरीके”

  1. Ajay joshi says:
    January 21, 2017 at 7:03 am

    Kaam (sex) research ke liye Very important information. Thank you very much.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/23/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme