Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

‘मॉर्निंग ग्लोरी क्लाउड’- धरती के करीब बनते हैं यह अजीबोगरीब बादल, कारण है अनजान

Posted on October 1, 2015March 12, 2016 by Pankaj Goyal

Morning glory clouds : ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड प्रांत के कारपेन्ट्रिया की खाड़ी में मौसम से जुड़ी ऐसी अजीबोगरीब घटना होती है, जिसके कारण का आज तक पता नहीं चल सका। हालांकि, माना जाता है कि केप यॉर्क पेनिनसुला में जमीन और समुद्र की खास आकृति इन विचित्र बादलों के बनने में अहम भूमिका निभाती है।

Morning glory clouds - Hindi Information

नॉर्थ क्वींसलैंड के बर्केट टाउन में धरती के नजदीक विचित्र बादल बरसात शुरू होने से पहले सितंबर के अंत में और नवंबर की शुरुआत में तैयार होते हैं। इन्हें ‘मॉर्निंग ग्लोरी क्लाउड’ कहते हैं।

Morning glory clouds - Hindi Information

धरती से करीब 100 से 200 मीटर की ऊंचाई पर लंबी पतली धारियों के आकार में अजीबोगरीब बादल बनते हैं। ये बादल 1000 किमी तक लंबे और 2 किमी ऊंचे होते हैं। ग्लाइडर्स के पायलेट्स को ऐसे बादल खूब आकर्षित करते हैं।

93

मॉर्निंग ग्लोरी बादल अक्सर खतरनाक विक्षोभ के साथ आते हैं, जब अचानक हवा आवाज करती है, निचले स्तर की हवा तेज होती है और सतह पर दबाव तेज होता है। बादल के सामने की ओर तेज हवा बहती है। बादलों के पीछे जब हवा होती है ये उमड़ने लगते हैं।

Morning glory clouds

सतह पर बादल 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा के साथ उड़ने लगते हैं। इससे बूंदा-बांदी और बिजली की गर्जना भी हो सकती है।

97

‘मॉर्निंग ग्लोरी क्लाउड’ अमेरिका, इंग्लिश चैनल, म्युनिख, बर्लिन, पूर्वोत्तर रूस और ऑस्ट्रेलिया के मैरीटाइम क्षेत्र में भी कभी-कभार बनते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड प्रांत के कारपेन्ट्रिया की खाड़ी में नियमित रूप से ऐसे बदल बनते हैं।

अन्य सम्बंधित लेख-
  • दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर
  • कुछ पुरातात्विक खोजे जिन्होंने वैज्ञानिकों को कर रखा है हैरान और परेशान
  • पानी में दफ़न दुनिया के 6 प्राचीन शहर
  • विशव की 10 रहस्यमयी जगह
  • एक झील जिसमे जो गया वो बन गया पत्थर

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर

1 thought on “‘मॉर्निंग ग्लोरी क्लाउड’- धरती के करीब बनते हैं यह अजीबोगरीब बादल, कारण है अनजान”

  1. Pingback: Morning Glory Cloud here - Ham Aap

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme