Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

भविष्यपुराण में ब्रह्माजी ने बताई हैं पुरुषों से जुड़ी ये गुप्त बातें

Posted on October 3, 2015June 18, 2016 by Pankaj Goyal

Bhavishya Purana- Secrets of Man : भविष्यपुराण में ब्रह्माजी ने बताया है कि किसी भी पुरुष के स्वभाव को जानने के लिए उसके सभी अंगों को, दांतों को, बालों को, नाखूनों को, दाढ़ी-मूंछ को ध्यान से देखना चाहिए। इन सभी को देखकर पुरुष के स्वभाव से जुड़ी खास बातें मालूम हो सकती हैं।

Bhavishya Purana- Secrets of Man

यहां जानिए पुरुषों को समझने के लिए खास बातें…

1. यदि किसी पुरुष के पैर में तर्जनी उंगली (अंगूठे के पास वाली उंगली) अंगूठे से बड़ी दिखाई देती है तो ऐसे व्यक्ति स्त्री सुख प्राप्त करने वाले होते हैं।

2. यदि किसी पुरुष के पैर कोमल, मांसल यानी भरे हुए, रक्तवर्ण यानी लाल रंग के होते हैं और जिनके पैर पसीने से रहित होते हैं, वे सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने वाले होते हैं। ऐसे लोग बहुत ही आराम का जीवन व्यतीत करते हैं।

3. यदि किसी पुरुष के पैरों के अंगूठे बहुत ज्यादा मोटे दिखाई देते हैं तो उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है।

4. यदि किसी पुरुष के पैर सफेद, रुखे, टेढ़े नाखून वाले हों और उंगलियों की बनावट भी असमान हो तो ऐसे लोग परेशानियों का सामना करते हैं। इनके जीवन में धन की कमी बनी रहती है।

5. यदि किसी पुरुष के पैरों में सबसे छोटी उंगली अंगूठे से बड़ी है तो ऐसे लोग बहुत धनी होते हैं।

6. यदि किसी पुरुष की जांघ पर रोम नहीं होते हैं तो वे भाग्य का साथ प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

7. जिन पुरुषों की जांघ लंबी, मोटी और मांसल यानी भरी हुई होती है, वे भाग्य का साथ प्राप्त करते हैं। मजबूत जांघ वाले पुरुष धन और सभी सुख प्राप्त करने वाले होते हैं।

8. यदि किसी पुरुष के घुटने मांसरहित हैं तो उसे छोटी-छोटी सफलताओं के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

9. यदि किसी पुरुष का पेट मांसल यानी मांस से भरा हुआ है, सीधा और गोल है तो वे लोग धनवान होते हैं। ऐसे लोग सभी सुख प्राप्त करने वाले होते हैं।

10. जिन लोगों का पेट लंबा और पतला दिखाई देता है, वे गरीबी का सामना करने वाले और अधिक भोजन करने वाले होते हैं।

11. किसी पुरुष की पीठ लंबी होती है तो वह बंधनों में फंसा रहता है।

12. जिस पुरुष की पीठ कछुए की पीठ के आकार की तरह दिखती है, वह धनवान और भाग्यशाली होता है।

13. पुरुषों के लिए चौड़े और मजबूत कंधे शुभ होते हैं।

14. यदि किसी पुरुष की नाभि गहरी और गोल है तो वह सभी सुख प्राप्त करता है।

15. छोटी नाभि वाले पुरुष जीवन में कई परेशानियों का सामना करते हैं।

16. छोटी और चपटी ठुड्डी वाले लोग धन का सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं। उभरी हुई ठुड्डी शुभ होती है।

17. यदि किसी पुरुष की गर्दन कुछ ज्यादा लंबी है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं अधिक होती हैं।

18. छोटी गर्दन और सामान्य गर्दन शुभ होती है। ऐसी गर्दन वाले लोग धनवान होते हैं और जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।

19. यदि किसी व्यक्ति की हथेली का तल गहरा है तो उसे पिता की ओर से धन का सुख नहीं मिल पाता है।

20. हथेली का तल यानी बीच का हिस्सा उभरा हुआ दिखाई देता है तो ऐसे लोग दानी होते हैं और सुखी रहते हैं।

Other Similar Posts-

  • भविष्य पुराण में वर्णित है सांपों के जहर और व‌िषदंत से जुड़े यह रहस्य
  • स्त्री हो या पुरुष, ये 7 बातें हमेशा गुप्त रखनी चाहिए
  • मनु स्मृति- इन 15 लोगों के साथ कभी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए
  • मनुस्मृति- रास्ते में ये 8 लोग सामने आ जाएं तो पीछे हट जाना चाहिए
  • गरुड़ पुराण- ऐसी पत्नी, दोस्त, नौकर व घर से बचकर रहने में ही भलाई है

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme