Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मान्यता है कि ये 5 शुभ काम रोज सुबह करने से मिलती है सफलता

Posted on September 19, 2015March 11, 2017 by Pankaj Goyal

We should do these five work daily : पुराने समय से ही कई ऐसी परंपराएं चली आ रही हैं जो हमें सुख और शांति के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी दिलवाती है। यहां जानिए उन्हीं परंपराओं में से पांच ऐसे काम जो हर रोज सुबह घर से निकलने से पहले करना चाहिए। मान्यता है कि ये पांच काम करने पर हमें दिनभर के कार्यों में सफलता मिलती है और धन संबंधी कार्यों में लाभ मिलने के योग बनते हैं।

एक कहावत है कि यदि दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरे दिन सब अच्छा ही अच्छा होता है। इसी बात को ध्यान रखते हुए ये पांच काम सुबह-सुबह करने की परंपरा बनाई गई है। जानिए ये काम कौन-कौन से हैं…

रोज सुबह दही खाकर घर से निकलें

We should do these five work daily

किसी भी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर जाते समय दही खाकर निकलना चाहिए। यह परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है। दही को पवित्र माना जाता है। इसकी पवित्रता और स्वाद से मन प्रसन्न होता है। इसी वजह से इसे पूजन सामग्री में भी खास स्थान प्राप्त है। घर से निकलने से पहले दही खाने से नकारात्मक विचार नष्ट हो जाते हैं और कार्य के प्रति सकारात्मक सोच बनती है।

घर के मंदिर में विराजित भगवान का दर्शन करें

72

घर के मंदिर में विराजित देवी-देवताओं के दर्शन प्रतिदिन करना चाहिए। घर से निकलने से पहले एक बार इनके दर्शन करके सफलता की प्रार्थना करनी चाहिए। घर के देवी-देवता की कृपा से नि:संदेह व्यक्ति का दिन शुभ हो जाता है। भगवान की कृपा बनी रहती है और अशुभ समय दूर होता है।

ध्यान रखें हर रोज घर के मंदिर की साफ-सफाई की जानी चाहिए। साथ ही, सुबह और शाम को मंदिर में दीपक अवश्य लगाएं। घर के मंदिर के लिए इस बात का ध्यान रखेंगे तो सदैव आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाएगी।

तुलसी के पत्तों का सेवन करें

73

सामान्यत: तुलसी का पौधा सभी के घरों में होता है, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पूजन प्रतिदिन होता है, वहां महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। पैसों से संबंधी परेशानियां उस घर में नहीं रहती हैं।

तुलसी एक औषधीय पौधा भी है। प्रतिदिन तुलसी के पत्ते बिना दांतों से चबाए ही निगल लेना चाहिए। ऐसा करने पर कई प्रकार के रोगों से बचाव हो जाता है। साथ ही, तुलसी से प्राप्त होने वाले पुण्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। तुलसी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे दांतों के नुकसानदायक होते हैं, अत: तुलसी के पत्तों को बिना चबाए ही निगल लेना चाहिए।

पहले सीधा पैर घर से बाहर रखें

74

किसी भी कार्य का प्रारंभ सीधे हाथ और सीधे पैर को आगे बढ़ाकर किया जाए तो सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार सभी धार्मिक पूजन कर्म सीधे हाथ से ही किए जाने पर अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। ठीक इसी प्रकार घर से निकलने से पहले सीधा पैर रखते हैं तो कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं भी बढ़ती हैं। यह उपाय सकारात्मक मानसिकता को प्रबल करता है।
सकारात्मक मानसिकता के साथ घर से निकलेंगे तो कार्यों के लिए फायदेमंद रहेगा। कार्य ठीक से कर पाएंगे। कार्यों में आ रही बाधाओं से निपटने का रास्ता खोज मिल सकता है।

माता-पिता एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लें

75

प्रतिदिन घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए। जिन लोगों से उनके माता-पिता प्रसन्न रहते हैं, उनसे सभी देवी-देवता भी प्रसन्न रहते हैं। इसके विपरीत जो लोग माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं और उन्हें दुख देते हैं, वे कई परेशानियों में सदैव उलझे रहते हैं। अत: घर से निकलने से पूर्व माता-पिता और बुजुर्गों के पैर छूएं और आशीर्वाद लेना चाहिए।

शास्त्रों में बताया गया है कि माता-पिता ही साक्षात् देवी-देवता के समान होते हैं। अत: उनका आदर-सम्मान करने पर सभी देव शक्तियां भी प्रसन्न होती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद के साथ किए कार्यों में बाधाएं नहीं आती हैं और सफलता मिलने की संभावनाएं काफी अधिक हो जाती हैं।

Other Similar Posts-

शास्‍त्रों के अनुसार स‌िर्फ पुरुष कर सकते हैं यह 7 काम, महिलाओं को है मनाही
इस कारण स्त्रियां कभी नहीं फोड़ती है नारियल
स्कंदपुराण: यह 5 चीज़ें जीवन में है जरुरी, यदि एक की भी कमी हो तो अधूरा है जीवन
शिवपुराण: मेहमान को खाना खिलाते समय ध्यान रखें ये 4 बातें
मनु स्मृति- ये है काम और क्रोध से जुडी 18 बुरी आदतें, इनसे रहना चाहिए बच कर

Related posts:

नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपन, राशि अनुसार लगाए पौधे, हरियाली अमावस्या पर्व के फायदे
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
यहाँ औरतें 5 दिन रहती है निर्वस्त्र, जानिये क्यों ?
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/19/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme