Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

स्कंदपुराण : यह 5 चीज़ें जीवन में है जरुरी, यदि एक की भी कमी हो तो अधूरा है जीवन

Posted on September 10, 2015December 21, 2016 by Pankaj Goyal

हिंदू धर्म ग्रंथों में स्कंदपुराण को महापुराण कहा जाता है। स्कंदपुराण में धर्म ज्ञान और नीतियों से संबंधित कई बातें बताई गई हैं। पुराण के अनुसार, ऐसी 5 चीजें हैं, जो कि हर मनुष्य के जीवन में होना अनिवार्य माना गया है। इसमें से अगर 1 भी चीज की कमी हो तो उसका जीवन अधूरा माना जाता है।

Skanda Purana Gyan Shiksha in Hindi

श्लोक

जीवितं च धनं दारा पुत्राः क्षेत्र गृहाणि च।
याति येषां धर्माकृते त भुवि मानवाः।।

अर्थात-
मनुष्य जीवन में धन, स्त्री, पुत्र, घर-धर्म के काम ( गृहस्थी संबंधि), और खेत – ये 5 चीजें होती हैं, उसी मनुष्य का जीवन इस धरती पर सफल माना जाता है।

1. धन
मनुष्य जीवन के 4 मुख्य आधार माने गए है, जिन्हें धर्म ग्रंथों में 4 पुरुषार्थ कहा जाता है। चारों पुरुषार्थों में से सबसे पहला पुरुषार्थ अर्थ कहा गया है, अर्थ यानी धन। धन कमाना हर मनुष्य के लिए अनिवार्य माना जाता है। जीवन को सफलता से जीने के लिए हर किसी को धन कमाना जरूरी होता है। बिना धन सुख नहीं मिलता और जीवन भर सिर्फ संघर्ष होता है। इसलिए, धन कमाना इंसान के लिए बहुत जरूरी माना गया है।

2. स्त्री
स्त्री को अर्धांगिनी कहते हैं, क्योंकि स्त्री के बिना हर पुरुष अधूरा माना जाता है। किसी भी पुरुष के जीवन को पूरा करने के लिए उसमें स्त्री का होना जरूरी होता है। मनुष्य जीवन में चाहे कितना ही सफल हो जाए, लेकिन अगर उसके जीवन में पत्नी न हो तो जीवन में कमी रह ही जाती है।

3. संतान
संतान हर किसी के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अंग मानी जाती है। सुखी और खुशहाल परिवार के लिए परिवार का पूरा होना आवश्यक माना जाता है। बिना संतान के कोई भी परिवार पूरा नहीं हो सकता। जिस दम्पति की संतान नहीं होती, उनके जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा अधूरा ही रह जाता है। इसलिए हर मनुष्य के जीवन में संतान का होना आवश्यक होता है।

4. गृहस्थी के काम
हर मनुष्य की कुछ जिम्मेदारियां होती हैं, जिन्हें पूरा करना उसका फर्ज है। सभी को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी करनी ही चाहिए। जो मनुष्य अपने कामों से मुंह मोड़ लेता है या अपनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं करता, वह कभी सुखी नहीं रह पाता। ऐसे मनुष्य के परिवार और वैवाहिक जीवन में हमेशा क्लेश बना रहता है। इन सबसे बचने के लिए मनुष्य को अपने सभी गृहस्थी के काम पूरे करना चाहिए।

5. खेत
धर्म-ग्रंथों के अनुसार, खेती करना या मिट्टी से जुड़े रहना भी हर किसी के लिए अनिवार्य बताया गया है। जो मनुष्य खेत-खलिहान के लिए समय निकालता है और वहां काम करता है, उसे सुख और आनंद मिलता है। साथ ही मिट्टी से जुड़े रहने पर स्वास्थय भी ठीक रहता है। इसलिए, हर मनुष्य को अपने जीवन का थोड़ा समय खेतों में भी बिताना चाहिए, इसके बिना जीवन अधूरा माना जाता है।

Other Similar Posts-

  • शिवपुराण: मेहमान को खाना खिलाते समय ध्यान रखें ये 4 बातें
  • मनु स्मृति- ये है काम और क्रोध से जुडी 18 बुरी आदतें, इनसे रहना चाहिए बच कर
  • गरुड़ पुराण- ऐसी पत्नी, दोस्त, नौकर व घर से बचकर रहने में ही भलाई है
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

1 thought on “स्कंदपुराण : यह 5 चीज़ें जीवन में है जरुरी, यदि एक की भी कमी हो तो अधूरा है जीवन”

  1. smt.santosh Trivedi says:
    November 25, 2015 at 2:08 pm

    जय श्री राम

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme