Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया की इन अजीबोगरीब जगहों पर भी रहते हैं लोग

Posted on September 28, 2015July 14, 2016 by Pankaj Goyal

Strange places where people live : आज हम आपको दुनियाभर की कुछ अजीबोगरीब जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ प्रकृति और इंसान के बीच के रिश्तों को दिखाती हैं, बल्कि इनके बारे में जानकर ये विश्वास भी हो जाएगा कि इंसान किसी भी जगह को अपने रहने के ठिकाने में तब्दील कर सकता है।

रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री, ग्रीस (Roussanou monastery, Greece)

Roussanou monastery, Greece , Hindi Information
ग्रीस के थेसले इलाके में खंभेनुमा खड़ी पहाड़ी पर मौजूद है ये रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री। 1545 में इसका दोबारा निर्माण कराया गया। इसे दो भाइयों मैक्सिमोस और लोआस्फ ने मिलकर बनाया। इसमें चर्च, गेस्ट क्वार्टर, रिसेप्शन हॉल और डिस्प्ले हॉल समेत रहने की व्यवस्था है।1800 में लकड़ी का पुल बनने के बाद से यहां पहुंचना आसान हो गया है। रॉसानोऊ मॉनेस्ट्री 1988 से ननों के एक छोटे से समूह के रहने का ठिकाना बन चुका है।

हैंगिंग मॉनेस्ट्री, चीन (Hanging monastery, China)

Hanging monastery, China History in Hindi
चीन में पांच बेहद खतरनाक पहाड़ हैं, जिनमें से एक शांझी प्रांत में मौजूद हेंग माउंटेन है। पहाड़ों के किनारे पर हवा में झूलते इन मकानों को हैंगिंग मॉनेस्ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इसके पास से गोल्डन ड्रैगन नदी होकर गुजरती है, इसीलिए इसे जमीन के बहुत ऊंचाई पर बना है, ताकि बाढ़ से इसे नुकसान न पहुंच सके। ये पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है।

सेटेनिल डी लास बोडेगास, स्पेन (Setenil de las bodegas, Spain)

Setenil de las bodegas, Spain, History in Hindi
स्पेन के एन्डालूसिया प्रांत में बने इन मकानों को देखकर ये मानना आसान हो जाएगा कि इंसान कहीं भी अपने रहने का ठिकाना ढूंढ सकता है। सेटेनिल डी लास बोडेगास नाम के इस शहर में लगभग 3,000 लोगों की आबादी है। इसे देख यकीन नहीं होता कि पूरा का पूरा शहर पहाड़ों के नीचे बसा हुआ है। ये छोटा से शहर कैडिज प्रांत के उत्तरपूर्व में लगभग 157 किलोमीटर दूर स्थित है।

अल हजराह, यमन (Al azra, Yemen)

Al azra, Yemen , History in Hindi
यमन में हराज पहाड़ों पर सबसे ऊंचाई पर बसा ये दीवारों का शहर है, जिसे अल हजराह के नाम से जाना जाता है। इसका इतिहास निश्चित तौर पर बहुत प्राचीन है। हालांकि, अधिकारिक तौर पर इसे 12वीं सदी का माना जाता है। दीवार जैसे दिखने वाले इन कई मंजिला मकानों का समय-समय पर पुर्ननिर्माण होता रहा है।

कप्पादोकिया, तुर्की (Cappadocia, Turkey)

Cappadocia, Turkey, Hindi History
तुर्की के प्राचीन अनाटोलिया प्रांत में मौजूद ये खूबसूरत जगह निश्चित तौर पर इंसानों के सबसे पुराने ठिकानों में से एक होगी। कप्पादोकिया को देखकर पता चलता है कि मानव विकास किस क्रम में आगे बढ़ा। यहां मौजूद ईसा पूर्व 6वीं सदी के रिकॉर्ड ये बताते हैं कि ये पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना प्रांत रहा है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहरों में शामिल किया है।

पोन्टे वेकियो, इटली (Ponte vecchio, Italy)

Ponte vecchio, Italy, History in Hindi
इटली के फिरेन्डे शहर के ये यादगार पुलों में से एक है, जिसे पोन्टे वेकियो यानी पुराने ब्रिज (अंग्रेजी में ओल्ड ब्रिज) के नाम से जाना जाता है। ये आर्नो नदी पर बना है। इस पुल का निर्माण 1345 ईसवी में उस वक्त हुआ था, जब नदी को पैदल पार करने के लिए बने दो पुल बाढ़ में नष्ट हो गए थे। कुछ समय बाद इस पुल पर मकान और दुकानें बन गईं, जो समय के साथ बढ़ती जा रही हैं।

मतमाता, ट्यूनीशिया (Matmata, Tunisia)

Matmata, Tunisia History in Hindi
मतमाता दक्षिण ट्यूनीशिया से 335 किलोमीटर दूर बसा है। ये अफ्रीका की खानाबदोश जनजातियों का छोटा सा ठिकाना है। इस गांव में बने मकान जमीन में गढ्डे खोदकर बनाए गए हैं, जो बिल्कुल मानव निर्मित गुफाओं जैसी दिखती हैं। ये मकान जमीन के अंदर ही अंदर गुफाओं के जरिए आपस में जुड़े हैं। 2004 के आंकड़ों के अनुसार यहां की जनसंख्या 2,116 थी।

सीलैंड (SeaLand)

Seland history in Hindi
ये जगह रहने के लिए बेहद ही अजीबोगरीब है, जिसे एक छोटे से देश के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। समुद्र में जिस जगह पर ये घर बना है, उस पर किसी भी देश का अधिकार नहीं है। कुछ समीक्षकों ने इसे दुनिया के सबसे छोटे संप्रभु राज्य का दर्जा भी दिया था। सीलैंड पर बना ये सीफोर्ट ग्रेट ब्रिटेन आईलैंड से 13 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है। पूर्व में सीलैंड का अपना पासपोर्ट और अपनी मुद्रा थी।

कासा दो पेनेडो, पुर्तगाल (Casa do penedo, Portugal)-

Casa do penedo, Portugal History in Hindi
पुर्तगाल में फेफ पहाड़ी में बना ये घर बेहद नायाब है। इसका निर्माण 1974 में एक इंजीनियर ने किया था। इसे स्टोन हाउस के नाम से भी जाना जाता है। ये घर चार बोल्डरों से मिलकर बना है। दरवाजे, खिड़कियों और छत को छोड़ दिया जाए तो ये घर पत्थरों से बना है। हालांकि, स्टोन हाउस को लेकर कई बार ये भी कहा गया कि इसकी तस्वीर फोटोशॉप के जरिए बनाई गई है।

Other Similar Posts-

एक गाँव जो की 1300 सालों से बसा है समुद्र पर
प्राचीन विशव के सात आश्चर्य
फाइव स्टार जेल – जस्टिस सेंटर लियोबेन – ऑस्ट्रिया
नरक का दरवाज़ा (डोर टू हेल) – तुर्कमेनिस्तान – 230 फीट चौड़े व 65 फीट गहरे क्रेटर में 42 सालों से लगातार जल रही है आग
विशव की 10 रहस्यमयी जगह

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत
अगर आपकी उम्र है 18 से ज्यादा तो ही आप जा सकते है इन जगहों पर
साउथ कोरिया की इमारतों में नहीं होता 4th फ्लोर, जानिए साउथ कोरिया से जुड़े ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/15/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme