Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

मनु स्मृति (Manu Smriti)- जिसके घर में न हों ये 4 चीजें, वहां मेहमान बनकर न जाएं

Posted on August 7, 2015July 29, 2016 by Pankaj Goyal

Manu smriti about guest : भारतीय संस्कृति में मेहमान को देवता माना गया है। मेहमान के आने की कोई तिथि यानी समय निश्चित नहीं होता, इसलिए इन्हें अतिथि भी कहते हैं। मनु स्मृति में मेहमानों से संबंधित अनेक नियम व बातें बताई गई हैं जैसे- कैसे लोगों को मेहमान नहीं बनाना चाहिए आदि। मनु स्मृति में ये भी बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति के घर में कौन सी 4 चीजें न हों तो वहां मेहमान बनकर नहीं ठहरना चाहिए। आज हम आपको वही बता रहे हैं-

Manu smriti about guest :

श्लोक

आसनाशनशय्याभिरद्भिर्मूलफलेन वा।
नास्य कश्चिद्वसेद्गेहे शक्तितोनर्चितोअतिथिः।।

अर्थ- जिस व्यक्ति के घर में बैठने के लिए 1. आसन, 2. पेट भरने के लिए भोजन, 3. आराम करने के लिए शय्या (पलंग) व 4. प्यास बुझाने के लिए जल आदि न हो, वहां अतिथि रूप में कभी नहीं ठहरना चाहिए।

1. आसन

जब भी कोई मेहमान हमारे घर आता है तो सबसे पहले हम उसे उचित आसन यानी स्थान जैसे- कुर्सी, सोफा, पलंग या चटाई पर बैठाते हैं। मेहमान को उचित आसन पर बैठाना ही उसका सम्मान होता है। यदि घर आए मेहमान को मान-सम्मान के साथ उचित आसन पर न बैठाया जाए तो वह स्वयं को अपमानित महसूस करता है।

आप यदि किसी के घर मेहमान बनकर जाएं और उसके यहां आपको बैठाने के लिए उचित आसन न हो तो समझ लेना चाहिए कि उसके घर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसी स्थिति में उसके घर अधिक देर तक ठहरने से उसके मन में हीन भावना आ सकती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति के घर अधिक समय तक नहीं रुकना चाहिए।

2. भोजन

घर आए मेहमान को भोजन कराने से भगवान प्रसन्न होते हैं, ऐसा शास्त्रों में लिखा है। ग्रंथों में ये भी लिखा है कि कोई बिना जान-पहचान का व्यक्ति भी यदि भूल से आपके घर आ जाए तो उसे भी बिना भोजन करवाए नहीं जाने देना चाहिए। समय पर जो भी भोजन के रूप में उपलब्ध हो, उसे ही अतिथि को प्रेम पूर्वक परोस देना चाहिए।

यदि कोई घर आए मेहमान को भोजन करवाने में असमर्थ है तो ऐसे व्यक्ति के घर भूल कर भी नहीं जाना चाहिए। यदि चले जाएं तो वहां ठहरना नहीं चाहिए। ऐसे व्यक्ति के घर में मेहमान बनकर ठहरने से हो सकता है उसे किसी से उधार मांगकर आपके लिए भोजन का प्रबंध करना पड़े। इसलिए ठीक यही है कि जो व्यक्ति घर आए मेहमान को भोजन करवाने में असमर्थ है, उसके घर अधिक देर न रुकें।

3. शय्या यानी पलंग

हर व्यक्ति की कोशिश रहती है कि उसके घर आए मेहमान का वह पूरी तरह से ध्यान रखें। उसके आराम में कोई कमी न हो। यदि कोई मेहमान अधिक दिन तक रुकता है तो उसके सोने का भी खास इंतजाम किया जाता है। घर में अगर एक ही पलंग है तो मेहमान को पलंग पर सुलाया जाता है और घर वाले फर्श पर सोते हैं।

लेकिन यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के मेहमान बनकर गए हों, जहां पलंग या सोने की उचित व्यवस्था न हो, तो भी उसके घर अधिक समय तक नहीं ठहरना चाहिए, ऐसा मनु स्मृति में लिखा है। मेहमान का ठीक तरह से ध्यान न रख पाने के लिए हो सकता है, उसके मन में ग्लानि का भाव आए। इसलिए जिस व्यक्ति के यहां मेहमान को सुलाने की उचित व्यवस्था न हो, वहां अधिक समय तक नहीं ठहरना चाहिए।

4. जल

मनु स्मृति के अनुसार जिस व्यक्ति के घर में प्यास बुझाने के लिए पानी न हो, वहां मेहमान बनकर नहीं ठहरना चाहिए। दरअसल यह बात पानी की कमी को लेकर कही गई है क्योंकि घर आए मेहमान की प्यास बुझाने जितना पानी भी उपलब्ध न हो, यह तो संभव नहीं है। पानी पिलाकर ही मेहमान का स्वागत-सत्कार किया जाता है।

वर्तमान समय में पानी की कमी एक विकट समस्या है। कुछ स्थानों पर तो पीने के पानी के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में दूसरों कामों के लिए पानी मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है। जिन परिवारों के साथ यह समस्या है, यदि उनके घर मेहमान आ जाए तो उनके लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। ऐसे में उस परिवार की मुश्किल और भी बढ़ जाती है।

अन्य सम्बंधित लेख

  • मनु स्मृति- इन 15 लोगों के साथ कभी वाद-विवाद नहीं करना चाहिए
  • मनुस्मृति- रास्ते में ये 8 लोग सामने आ जाएं तो पीछे हट जाना चाहिए
  • भागवत पुराण- इसलिए होता है महिलाओं को मासिक धर्म
  • रामचरितमानस- इन नौ लोगों की बात तुरंत मान लेनी चाहिए
  • राम चरितमानस- किन लोगों से कौन-कौन सी बातें नहीं करनी चाहिए

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme