Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

गरुड़ पुराण (Garud Puran)- हमेशा ध्यान रखे ये 4 बातें, जीवन में मिलेगा फायदा

Posted on July 30, 2015August 2, 2016 by Pankaj Goyal

जीवन में कई बार अनजाने में हम ऐसे काम कर जाते हैं, जो हमारी सफलता में रुकावट का कारण बन जाते हैं। बहुत ज्यादा मेहनत करने पर भी हमें मन चाहा परिणाम नहीं मिलता है। गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जो कि हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी ना कभी कर ही जाता है। जिसकी वजह से उसे सफलता नहीं मिल पाती। अगर गरुड़ पुराण में बताई गई इन चार बातों का ध्यान रखेंगे, तो हमेशा फायदा ही मिलेगा-

Garud Puran Lesson for Success

1. गंदे कपड़े न पहनें

जो लोग धन और सभी सुविधाओं से संपन्न होते हैं, फिर भी गंदे कपड़े पहनते हैं तो उनकी सफलता और सम्पन्नता समाप्त हो जाती है। ऐसे लोगों को लक्ष्मी त्याग देती हैं और समाज में भी उनका सम्मान खत्म हो जाता है। साफ कपड़े पहन कर हमेशा स्वच्छ रहने वालों पर लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और हर सफल पाना उनके लिए आसान होता है।

2. नीति का पालन करें

सफलता पाने के लिए हमेशा सावधान और अपने लक्ष्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। किसी भी परिस्थिति या परेशानी का सामना चतुराई और समझदारी के साथ करना चाहिए। सफलता पाने के रास्ते में अक्सर हमारे कई शत्रु भी बन जाते हैं। जिनका सामना चतुराई और नीतियों के साथ करना चाहिए, ताकि वे हमारे काम में किसी तरह की रुकावट ना बन सकें। ऐसे समय में यदि हम चतुरता न दिखाएं तो हानि हमारी ही होती है।

3. संतुलित भोजन करें

कई बार मनुष्य की असफलता का कारण उसका बार-बार बीमार हो जाना भी होता है। अधिकांश बीमारियां असंतुलित खान-पान की वजह से ही होती हैं। हमें हमेशा संतुलित भोजन ही करना चाहिए। ऐसे भोजन से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और शरीर को शक्ति भी मिलती है। आगर हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है, तो हम निश्चित ही बीमारियों से बचे रहते हैं। स्वस्थ मन और शरीर ही सफलता की चाबी होता है।

4. लगातार अभ्यास करते रहें

कोई भी मनुष्य किसी कला में कितना ही निपुण क्यों न हो, उसे अपनी कला का लगातार अभ्यास जरूर करते ही रहना चाहिए। रोज नई-नई बातें सीखते रहना बहुत ही जरुरी होता है। अभ्यास के बिना मनुष्य का ज्ञान कमजोर होता जाता है। अधूरे या पुराने ज्ञान से सफलता हासिल कर पाना असंभव हो जाता है। इसलिए सफलता या जीत पाने के लिए निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए।

Other Similar Posts-

  • गरुड़ पुराण- ऐसी पत्नी, दोस्त, नौकर व घर से बचकर रहने में ही भलाई है
  • गरुड़ पुराण- कब दूर रहें पत्नी से और कब करें गर्भाधान, ताकि प्राप्त हो योग्य संतान
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme