Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

शास्त्रों के अनुसार ये 10 आदतें है गलत, देती है अशुभ फल, इन्हें छोड़ देना चाहिए

Posted on July 17, 2015August 4, 2016 by Pankaj Goyal

10 bad habits according to Shashtra : आदतों का संबंध हमारे भविष्य और हमें प्राप्त होने वाले सुख-दुख से भी है। आदतें बता देती हैं कि हमारी सोच कैसी है और स्वभाव कैसा है। इसीलिए आदतों को व्यक्तित्व का दर्पण भी कहा जाता है। शास्त्रों में कुछ आदतें ऐसी बताई गई हैं जो गलत हैं और अशुभ फल देती हैं। यहां जानिए 10 गलत आदतें, जिन्हें छोड़ देना चाहिए…

10 bad habits according to Shashtra

1. बाथरूम को गंदा ही छोड़ देना
यदि कोई व्यक्ति नहाने के बाद बाथरूम की सफाई नहीं करता है, उसे गंदा ही छोड़ देता है तो चंद्र ग्रह से अशुभ फल प्राप्त होते हैं। जल तत्व को चंद्र प्रभावित करता है। इसीलिए नहाने के बाद बाथरूम को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। गंदगी को और फर्श पर फैले पानी को भी निकाल देना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इस बात का ध्यान रखने पर शरीर का तेज बढ़ता है और चंद्र ग्रह से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

2. खाने के बाद जूठी थाली छोड़कर उठ जाना
खाना खाने के बाद जूठी थाली छोड़कर उठ जाना अच्छी आदत नहीं है। इस आदत के कारण कार्यों में स्थाई सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है। अधिक मेहनत करने के बाद भी संतोषजनक फल प्राप्त नहीं हो पाते हैं। खाना खाने के बाद जूठे बर्तनों को सही स्थान पर रखा जाए तो शनि और चंद्र के दोष दूर होते हैं। साथ ही, लक्ष्मी की प्रसन्नता भी मिलती हैं।

3. घर में जूते-चप्पल इधर-उधर फेंकना
घर में जूते-चप्पल इधर-उधर फेंक देना भी अच्छी आदत नहीं है। शास्त्रों के अनुसार, घर में अव्यवस्थित ढंग से रखे हुए जूते-चप्पलों से शत्रु भय बढ़ता है। इस आदत से मान-सम्मान में भी कमी आती है।

4. बिस्तर अव्यवस्थित रखना
घर में बिस्तर अव्यवस्थित रहते हैं, चादर गंदी रहती है तो यह अशुभ प्रभाव बढ़ाने वाली आदत है। जिन घरों में इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां रहने वाले लोगों की दिनचर्या भी अव्यवस्थित ही होती है। वे लोग कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते हैं। साथ ही, ये आदत स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है।

5. जोर-जोर से बोलना
यदि किसी व्यक्ति की आदत जोर-जोर से बोलने की है तो उसे शनि के दोष का सामना करना पड़ता है। शनि ऐसे लोग से नाराज हो जाते हैं जो जोर-जोर से, चीख-चीखकर बात करते हैं। ऐसा करने पर अन्य लोगों को भी परेशानी होती है। बातचीत शांत होकर ही करनी चाहिए। साथ ही, व्यर्थ की बातों से बचना चाहिए।

6. देर रात तक जागना
यदि कोई व्यक्ति देर रात तक बिना वजह ही जागता है तो चंद्र ग्रह अशुभ फल प्रदान करता है। ऐसे लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। देर रात तक जागने और सुबह देर से सोने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि व्यक्ति रात को देर तक जागता रहेगा तो सुबह जल्दी उठ नहीं सकेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी जागना बहुत जरूरी है।

7. इधर-उधर थूकने की आदत
इधर-उधर थूकने की आदत, अशुभ फल देने वाली होती है। इस आदत से यश, मान-सम्मान खत्म होता है। ऐसे लोगों को यदि मान-सम्मान मिल भी जाता है तो वह अधिक समय तक टिकता नहीं है। महालक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पाती है। इसीलिए इधर-उधर थूकने से बचना चाहिए, इस काम के लिए निर्धारित स्थान का ही उपायोग करना चाहिए।

8. बुजुर्गों का अपमान करना
यदि कोई व्यक्ति किसी वृद्धजनों का अपमान करता है, उनका मजाक बनाता है तो इस आदत के कारण घर की बरकत खत्म हो जाती है। इसीलिए घर के और समाज के सभी बड़ों का मान-सम्मान बनाए रखना चाहिए। जिन घरों में वृद्धजन खुश रहते हैं, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

9. किचन अव्यवस्थित रखना
यदि किसी घर में किचन अव्यवस्थित रहता है और सही समय पर साफ-सफाई नहीं होती है तो मंगल ग्रह के दोष बढ़ते हैं। किचन हमेशा साफ ही रहना चाहिए। रात को भी सोने से पहले जूंठे बर्तन और किचन साफ कर देना चाहिए। इस बात का ध्यान रखने पर सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

10. पैरों की सफाई को नजरअंदाज करना
कई लोग चेहरे की सफाई पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। यह अच्छी बात नहीं है। पैरों की सफाई पर भी पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए। नहाते समय पैरों को भी अच्छी तरह धोना चाहिए। यदि पैर गंदे रहेंगे तो दूसरों के सामने हमारा मान-सम्मान घट सकता है।

Other Similar Posts-

  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य
  • अवश्य पढ़े स्त्रियों से जुड़ी ये 4 चाणक्य नीतियां
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • मनुस्मृति- रास्ते में ये 8 लोग सामने आ जाएं तो पीछे हट जाना चाहिए
  • रावण-अंगद संवाद – ये 14 बुरी आदतें जीवित को भी बना देती हैं मृत समान

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

1 thought on “शास्त्रों के अनुसार ये 10 आदतें है गलत, देती है अशुभ फल, इन्हें छोड़ देना चाहिए”

  1. RAJESH Panchal says:
    June 5, 2017 at 11:18 am

    This is really true,I. Will maintain this instructions in future.Thanks

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme