Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

जानिए वो 7 काम जो रावण करना चाहता था, लेकिन नहीं कर पाया

Posted on June 13, 2015October 18, 2018 by Pankaj Goyal

Know Which 7 Works Could Not Do Ravana : आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी तिथि पर भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। आज हम आपको वो बातें बता रहे हैं जो रावण,  भगवान की सत्ता को मिटाने के लिए करना चाहता था, लेकिन सफल नहीं हो पाया क्योंकि वे बातें प्रकृति के विरुद्ध थीं। उनसे अधर्म बढ़ता और राक्षस प्रवृत्तियां अनियंत्रित हो जातीं। ये हैं वो 7 काम जो रावण करना चाहता था, लेकिन नहीं कर पाया-

Know Which 7 Works Could Not Do Ravana

1- संसार से भगवान की पूजा समाप्त करना

रावण का इरादा था कि वो संसार से भगवान की पूजा की परंपरा को ही समाप्त कर दे ताकि फिर दुनिया में सिर्फ उसकी ही पूजा हो।

2- स्वर्ग तक सीढिय़ां बनाना

भगवान की सत्ता को चुनौती देने के लिए रावण स्वर्ग तक सीढिय़ां बनाना चाहता था ताकि जो लोग मोक्ष या स्वर्ग पाने के लिए भगवान को पूजते हैं, वे पूजा बंद कर रावण को ही भगवान मानें।

3- सोने में सुगंध डालना

रावण चाहता था कि सोने (स्वर्ण) में सुगंध होनी चाहिए। रावण दुनियाभर के सोने पर खुद कब्जा जमाना चाहता था। सोना खोजने में कोई परेशानी नहीं हो इसलिए वो उसमें सुगंध डालना चाहता था।

4- काले रंग को गोरा करना

रावण खुद काला था, इसलिए वो चाहता था कि मानव प्रजाति में जितने भी लोगों का रंग काला है वे गोरे हो जाएं, जिससे कोई भी महिला उनका अपमान ना कर सके।

5- शराब से दुर्गंध दूर करना

रावण शराब से बदबू भी मिटाना चाहता था। ताकि संसार में शराब का सेवन करके लोग अधर्म को बढ़ा सके।

6- खून का रंग सफेद हो जाए

रावण चाहता था कि मानव रक्त का रंग लाल से सफेद हो जाए। जब रावण विश्वविजयी यात्रा पर निकला था तो उसने सैकड़ों युद्ध किए। करोड़ों लोगों का खून बहाया। सारी नदियां और सरोवर खून से लाल हो गए थे। प्रकृति का संतुलन बिगडऩे लगा था और सारे देवता इसके लिए रावण को दोषी मानते थे। तो उसने विचार किया कि रक्त का रंग लाल से सफेद हो जाए तो किसी को भी पता नहीं चलेगा कि उसने कितना रक्त बहाया है वो पानी में मिलकर पानी जैसा हो जाएगा।

7- समुद्र के पानी को मीठा बनाना

रावण सातों समुद्रों के पानी को मीठा बनाना चाहता था।

सम्पूर्ण पौराणिक कहानियाँ यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह

अन्य सम्बंधित कथाएं

  • बच्चों ने ही बाँध दिया था रावण को अस्तबल में , जानिए रावण के जीवन से जुडी ख़ास बातें
  • मरते वक़्त रावण ने लक्ष्मण को बताई थी ये बड़े काम की 3 बातें, आप भी जानिए
  • इन 6 लोगों के श्राप के कारण हुआ था रावण का सर्वनाश
  • रामायण कथा- आखिर क्यों दिया राम ने लक्ष्मण को मृत्युदंड?
  • महाभारत की 10 अनसुनी कहानियाँ

Related posts:

स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
मत्स्य जयंती की पौराणिक कथा
गुड़ी पड़वा क्यों, कैसे मनाते है | पौराणिक कथा
नारी गहने क्यों पहनती है? गहनों का महत्व
गोगाजी की जीवनी और गोगा नवमी की कथा
उनाकोटी - 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां, क्या है रहस्य
नागपंचमी की पौराणिक कथाएं
युधिष्ठर को पूर्ण आभास था, कि कलयुग में क्या होगा ?
वरुथिनी एकादशी का महत्व, व्रत विधि एवं व्रत कथा, वरुथिनी एकादशी
आखिर ! भगवान श्री कृष्ण का दामोदर नाम क्यों पडा ।

3 thoughts on “जानिए वो 7 काम जो रावण करना चाहता था, लेकिन नहीं कर पाया”

  1. suresh s Kundresha says:
    December 20, 2016 at 12:43 pm

    kya bat sahi h

    Reply
  2. kaushalya nayak says:
    September 16, 2016 at 6:57 pm

    Kaushalya nayak

    Rakesh ji apne sahi kaha Ravan bahat bade gyani the jarur koi wajah hogi jo unhone sabse alag karne ki soche

    Reply
  3. Rakesh Vaisoha says:
    February 2, 2016 at 4:54 am

    Ravan ki inn ichhaon ka jo adhyatmic tatparya hona chahiye, kyonki jo vyakti shiv ji key mahan bhakt ki upadhi prapt kiye ho veh vyakti sadharan agyani manav nahi mana ja sakta, usey samajhna chahiye. Adharmi gyani kay vicharon ko jananey bhi Bhagwan Rama ney Lakshman ko gyan prapti kay liye bheja tha.

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/16/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme