Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

गरुड़ पुराण के अनुसार स्त्रियों को कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम

Posted on May 1, 2015August 20, 2016 by Pankaj Goyal

Garun Puran Tips For Woman : घर-परिवार हो या समाज, हर जगह स्त्रियों की स्थिति सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। स्त्रियों को उचित मान-सम्मान मिले, इसके लिए गरुड़ पुराण में बताया गया है कि स्त्रियों को किन 4 बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए। यहां जानिए ये 4 बातें कौन-कौन सी हैं।

Garun Puran Tips For Woman

पहली बात- बहुत ज्यादा विरह से बचना चाहिए

शास्त्रों के अनुसार किसी स्त्री को अपने पति से बहुत अधिक समय तक दूर नहीं रहना चाहिए। जीवन साथी से विरह स्त्री को मानसिक रूप से कमजोर कर सकता है। पति से दूर रहने वाली महिला को समाज में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर-परिवार और समाज में उचित मान-सम्मान मिले इसके लिए स्त्री को जीवन साथी के साथ ही रहना चाहिए। पति के साथ स्त्री अधिक सशक्त और सुरक्षित रहती है।

दूसरी बात- बुरे चरित्र वाले लोगों का संग ना करें

स्त्रियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बुरे चरित्र वाले लोगों से दूर ही रहें। गलत आचरण के लोगों की संगत से कभी भी संकट की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिन लोगों की सोच गलत होती है, वे दूसरों को नुकसान पहुंचाने में थोड़ा सा भी विचार नहीं करते हैं। निजी स्वार्थ और इच्छाओं को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अत: किसी भी परिस्थिति में ऐसे लोगों का संग ना करें और इनसे सावधान रहना चाहिए। अन्यथा असुरक्षा, अपयश और अपमान की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं।

तीसरी बात- अपनों की उपेक्षा न करें

इस बात ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए। घर-परिवार के लोगों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में घर के लोगों का अपमान न करें। अन्यथा कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि शुभचिंतकों की उपेक्षा करते हुए पराए लोगों के प्रति स्नेह प्रकट न करें। इस बात की वजह से बड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

चौथी बात- पराए घर में न रहें

स्त्रियों को किसी भी परिस्थिति में पराए घर में रुकना नहीं चाहिए। इस बात की अनदेखी करने पर भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पराए घर में रहने वाली स्त्री को घर-परिवार और समाज में भी गलत नजर से देखा जाता है। स्त्री की छबि पर बुरा असर होता है। साथ ही पराए लोगों पर भरोसा करने से व्यक्तिगत हानि भी हो सकती है।

Other Similar Posts-

  • गरुड़ पुराण – नहीं करना चाहिए इन 10 लोगों के घर भोजन
  • गरुड़ पुराण- कब दूर रहें पत्नी से और कब करें गर्भाधान, ताकि प्राप्त हो योग्य संतान
  • शास्त्रानुसार यदि आपकी पत्नी में है ये गुण, तो आप है भाग्यशाली
  • शास्त्र ज्ञान- इन 5 कामों से घर-परिवार और समाज में होता है अपमान
  • शास्त्र ज्ञान- ये 6 काम बदल सकते हैं आपका भाग्य

Related posts:

श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
वैदिक घड़ी क्या कहती है?
क्यों समझ से बाहर है "स्त्री" ?
आखिर क्या है ! संसार में माता का स्थान
भगवान शिव के आदेश पर लिखी गई श्री रामचरितमानस
विष्णु स्मृति - अपवित्र होने के बावजूद ये 4 चीजें मानी जाती हैं पवित्र
बृहत्संहिता | Brihat Samhita | चलने के तरीके से पता चलती है लड़कियों की ये खास बातें
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए फॉलो करे रामायण की ये 7 बातें
भविष्य पुराण - पुरुषों के पैर बताते है की वो भाग्यशाली है या नहीं
वराहपुराण के अनुसार इन 2 रंगों के कपड़ें पहनकर नहीं करनी चाहिए पूजा

1 thought on “गरुड़ पुराण के अनुसार स्त्रियों को कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम”

  1. shyam bhardwaj says:
    June 11, 2016 at 5:07 pm

    nice

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/25/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme