Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

धार्मिक मान्यताओं के चलते दुनियाभर में इन जानवरों का मांस खाने पर है पाबंदी

Posted on April 28, 2015August 20, 2016 by Pankaj Goyal

हरियाणा और महाराष्ट्र में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के बाद देश के अन्य राज्यों में इस पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है और अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं। हालांकि, भारत अकेला ऐसा देश नहीं है, जहां किसी जानवर का मांस खाने को लेकर धार्मिक भावना से जोड़कर देखा जाता हो। दुनियाभर के कई हिस्सों में धार्मिक मान्यताओं के लिहाज से अलग-अलग जानवरों का मांस खाने पर विवाद है।

कुत्ता (Dog)

Dog meat prohibited and forbidden in different religion
कुछ देशों में धार्मिक मान्यताओं के चलते कुत्ते का मांस नहीं खाया जाता। इस्लाम और बौद्ध धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, कुत्ते के मांस पर पाबंदी है। तिब्बतियों में कुत्ते के बाल से बने सामान के इस्तेमाल पर भी पाबंदी है। इंडोनेशिया में भी कुत्ते का मांस खाने को लेकर विवाद है।हालांकि वियतनाम, चीन, उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के में इसे बहुत पसंद किया जाता है।

सूअर (Pig)

Pigl meat prohibited and forbidden in different religion

सूअर का मांस (पोर्क) खाना इस्लाम और यहूदी धर्म की मान्यताओं के खिलाफ है। हिब्रु बाइबिल में भी पोर्क न खाने की बात लिखी गई है। वहीं, पवित्र कुरान में भी कम से कम चार जगह पर सूअर के मांस को खाना हराम बताया गया है। ईरान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, कुवैत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया, लेबनान, तुर्की, सीरिया, यूएई और दुबई में पोर्क के आयात पर रोक है।

बिल्ली (Cat)

Cat meat prohibited and forbidden in different religion

यहूदी धर्म और इस्लाम में बिल्ली का मांस खाने पर भी पाबंदी है। इसके साथ ही पश्चिमी देश भी बिल्ली का मांस खाने का विरोध करते हैं। पश्चिमी देशों के विरोध के पीछे कोई धार्मिक वजह नहीं है। यहां बिल्ली को पेट्स के तौर पर रखा जाता है, इसलिए ये बिल्ली की हत्या पर विरोध जताते हैं। चीन के कई हिस्सों में बिल्ली का मांस बहुत चाव से खाया जाता है।

चमगादड़ (Bat)

Bat meat prohibited and forbidden in different religion
यहूदी धर्म की अलग-अलग संहिताओं के मुताबिक, चमगादड़ को अपवित्र माना गया है और ये इसके खाने पर पाबंदी की वकालत करते हैं। इसी तरह इस्लाम में भी चमगादड़ के मांस पर पाबंदी है। ऐसे में, मुस्लिम देशों में इसे खाने को लेकर विवाद है। हालांकि, मुस्लिम बहुल देश होने के बावजूद इंडोनेशिया में चमगादड़ खाया जाता है।

रेपटाइल्स (मगरमच्छ और सांप)

Reptile meat prohibited and forbidden in different religion

यहूदियों में मगरमच्छ और सांप जैसे रेंगने वाले जन्तुओं को खाने पर पाबंदी है। इसके अलावा, यहूदी धर्म में मेंढक का मांस खाने की भी मनाही है।

Other Similar Posts-

  • टोल्गा बैट हॉस्पिटल- एक अनोखा अस्पताल, जहां होता है केवल चमगादड़ों का इलाज़
  • अनोखी घटना- कुछ ही दिनों में होने वाली थी लाइलाज बीमारी से मौत, लेकिन मधुमक्खीयों ने काटा तो बच गई जान
  • कहानी 10 इंसानो की जो सालों तक अकेले ही रहे जंगली जानवरों के बीच
  • इस जीव के पास है डिसपोजेबल पेनिस- अपने जीवन में कई बार उगाता है नया लिंग
  • जानवरों की सेक्स लाइफ से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स

Tag- Hindi, News, Information, Animal meat prohibited and forbidden in different religion,

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme