Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

दुनिया के 10 खूबसूरत ब्रिज (Top 10 beautiful bridges of the world)

Posted on March 8, 2015January 6, 2020 by Pankaj Goyal

यूं तो कोई ब्रिज महज दो सड़कों को जोड़ने के लिए बनाया जाता है, लेकिन दुनिया में कई ऐसे ब्रिज हैं जो ऐसे नहीं हैं। ये ब्रिज ऐसे हैं जिनके पास पहुंचने पर आपको दो पल ठहरने का मन करता है, जिन्हें आप बिना पलकें झपकाएं देर तक देखते रहते हैं या फिर जहां आप अपनी फोटोज भी खिंचाना पसंद करते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही दुनिया के 10 बेजोड़ ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमे शताब्दियों पुराने पुलों से लेकर वर्तमान में बने पुल तक शामिल है।1. हेलिक्स ब्रिज, सिंगापुर ( Helix Bridge, Marina Bay area, Singapore)

1. हेलिक्स ब्रिज, सिंगापुर ( Helix Bridge, Marina Bay area, Singapore)

मॉडर्न आर्किटेक्चर में सिंगापुर आगे दिखाई देता है। सिंगापुर जाने पर आपको जो जगह कभी मिस नहीं करनी चाहिए वो है मैरेना बे के पास स्थित हेलिक्स ब्रिज। यह रात और दिन, दोनों ही वक्त अमेजिंग दिखता है। रात में इससे ब्लू लाइट चमकती है और काफी संख्या में टूरिस्ट यहां खड़े होकर फोटो खिंचाते हैं।

2. रियाल्टो ब्रिज, इटली ( Rialto Bridge, Venice, Italy)

2. रियाल्टो ब्रिज, इटली ( Rialto Bridge, Venice, Italy)

वेनिस एक ऐसा शहर है जिसकी बिना ब्रिज की कल्पना ही नहीं की जा सकती। यह शहर पानी पर ही बना है। लेकिन यहां आने पर आप रियाल्टो ब्रिज की खूबसूरती देखे बिना नहीं रह सकते हैं। एक बार देखने पर यह हमेशा के लिए आपकी मेमोरी में ठहर सकता है।

3. पोंटे वेक्चिओ, फ्लोरेंस ( Ponte Vecchio, Florence, Italy)

3. पोंटे वेक्चिओ, फ्लोरेंस ( Ponte Vecchio, Florence, Italy)

इटली के फ्लोरेंस में अर्नो नदी पर स्थित पोंटे वेक्चिओ ब्रिज को अपनी दुकानों के लिए जाना जाता है। रोमन साम्राज्य के दौरान बने ब्रिज पर मौजूद दुकान इतने दिन के बाद भी मौजूद हैं। यहां आप चमड़े के सामान और गहनों की खरीदारी कर सकते हैं।

4. पोंट ड्यू गार्ड  ( Pont du Gard, Gard River, France)

4. पोंट ड्यू गार्ड ( Pont du Gard, Gard River, France)

कहते हैं कि जिसे इतिहास में रुचि है वो फ्रांस से मोहब्बत करता है। यहां बहने वाली एक नदी द गार्ड अपने ब्रिज के लिए ही पूरी दुनिया में जानी जाती है। इस पर मौजूद पोंट ड्यू गार्ड ब्रिज करीब 2000 साल पहले रोमनों के द्वारा बनवाया गया था।

5. ब्रूकलिन ब्रिज, न्यूयॉर्क (Brooklyn Bridge, New York, USA)

5. ब्रूकलिन ब्रिज, न्यूयॉर्क (Brooklyn Bridge, New York, USA)

इस ब्रिज को बनाने में करीब 15 साल का वक्त लगा। काफी दिनों तक स्थानीय प्रशासन ने इसके कन्स्ट्रक्शन की मंजूरी ही नहीं दी। इस ब्रिज को जॉन रोबलिंग ने डिजाइन किया था। लेकिन ब्रिज का काम पूरा होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके बेटे ने ब्रिज को पूरा करवाया। जब इसे बनाया गया तब यह दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंडेड ब्रिज था।

6. टावर ब्रिज, लंदन (Tower Bridge, London, England)

6. टावर ब्रिज, लंदन ( Tower Bridge, London, England)

यूं तो लंदन में कई इमारत देखने लायक है, लेकिन टावर ब्रिज को देखना एक यादगार पल हो सकता है। इसे विक्टोरियन लंदन के सिंबल के तौर पर भी देखा जाता है। लंदन के लोग गर्व के साथ इस ब्रिज की चर्चा करते हैं।

7. गोल्डेन गेट ब्रिज, सैन फ्रांसिस्को (Golden Gate Bridge, San Francisco, USA)

7. गोल्डेन गेट ब्रिज, सैन फ्रांसिस्को (Golden Gate Bridge, San Francisco, USA)

अमेरिका में ही स्थित यह ब्रिज 1937 में बनाया गया और तभी से इसे सेन फ्रांसिस्को के सिंबल के तौर पर जाना जाता है। गोल्डेन गेट ब्रिज को बनाने में तब करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। दुनियाभर के फोटोग्राफर इस ब्रिज की फोटो उतारने के लिए पहुंचते हैं।

8. चेंगयांग ब्रिज, चीन  (Chengyang Bridge, Sanjiang County, China)

8. चेंगयांग ब्रिज, चीन (Chengyang Bridge, Sanjiang County, China)

चीन के दांग समुदाय द्वारा बनाए गए ये पूल चीनी कारीगरी का एक उत्कृष्ट नमूना है। ये ब्रिज केवल लकड़ी और पत्थर से बने है तथा इन्हें आपस में जोड़ने के लिए एक भी कील या बोल्ट का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

9. मिलाउ विआडुक्ट बिज, फ्रांस  (Millau Viaduct Bridge, Midi-Pyrénées, France)

9. मिलाउ विआडुक्ट बिज, फ्रांस (Millau Viaduct Bridge, Midi-Pyrénées, France)

यह ब्रिज 2004 में तैयार हुआ था।  1125 फ़ीट ऊंचे इस ब्रिज को दुनिया का सबसे लम्बा ब्रिज माना जाता है।

10. खाजू ब्रिज, ईरान (Khaju Bridge,Isfahan, Iran)

ईरान में बना यह ब्रिज अरेबियन शिल्पकला का जीता-जागता उदाहरण है।  इसका निर्माण 17 वि शताब्दी में शाह अब्बास द्वितीय ने करवाया था। इस ब्रिज के बीच में दो बड़े कक्ष है जो पहले शाह के लिए काम में लिए जाते थे लेकिन अब इन्हें आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

Other similar posts

विशव की 10 रहस्यमयी जगह
भारत के 10 नेचुरल वंडर 
भारत के टॉप 10 हिल स्टेशन
भारत के 10 प्रसिद्ध फोर्ट
दुनिया के 10 अजीबोगरीब रेलवे ट्रैक
भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर
भारत के 10 प्रसिद्ध और सुन्दर बगीचे

Tag- Hindi, News, Information, History, Itihas,Top 10, Amazing, Wonderful, Beautiful, Ancient, Stunning, Bridge, In the world,

Related posts:

लंदन के 7 बेहतरीन दार्शनिक स्थल
Coronavirus: कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए
दुनिया की सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर पूरा शहर मिटा सकता है
Paise Wala Ped | पैसे वाला पेड़ | इस पेड़ पर लगे है दुनियाभर के हज़ारों सिक्के
भारत के 10 प्रसिद्ध गुरूद्वारे | Famous Gurdwaras in India
इस सीरियल किलर का सिर 150 सालों से रखा है प्रिज़र्व, जानिए क्यों
यहां खुला है दुनिया का पहला सेक्स स्कूल, सिखाएंगे छात्रों को बेहतर प्रेमी बनना
POK स्तिथ 20 ख़ूबसूरत वैली, जो कभी थी भारत का हिस्सा
श्रीलंका में आज भी मौजूद है रामायणकालीन ये स्थान
इगुनगुन - यह कहलाते है ज़िंदा भूत, मान्यता है कि इनके छूने से हो जाती है मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/24/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme