Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

Holi With Ashes : काशी के महाश्मशान पर जलती चिताओ के बीच चिता भस्म से खेली जाती है होली

Posted on March 3, 2015February 28, 2016 by Pankaj Goyal

Amazing Tradition at Varanasi : Holi with ashes – काशी में होली मनाने की एक अलग परंपरा है। फाल्गुन की रंगभरी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ देवी पार्वती का गौना कराकर दरबार लौटते हैं। इस दिन बाबा की पालकी निकलती है और लोग उनके साथ रंगों का त्योहार मनाते हैं। दूसरे दिन बाबा औघड़ रूप में महाश्मशान पर जलती चिताओं के बीच चिता-भस्म की होली खेलते हैं। इसमें लोग डमरुओं की गूंज और ‘हर हर महादेव’ के नारे के साथ एक दूसरे को भस्म लगाते हैं।

Holi With Burning Funeral Ashes At Manikarnika Ghat Crematorium

हर बार की तरह इस बार भी सोमवार (2 मार्च) सुबह महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर लोगों ने बाबा मशान नाथ को विधिवत भस्म, अबीर, गुलाल और रंग चढ़ाकर डमरुओं की गूंज के बीच भव्य आरती की। इसके बाद यह टोली चिताओं के बीच आ गई और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे के बीच चिता-भस्म की होली खेली गई। इस बारे में समिति के अध्यक्ष चैनु प्रसाद ने मान्‍यताओं के बारे में बताया कि औघड़दानी बनकर बाबा खुद महाश्मशान में होली खेलते हैं और मुक्ति का तारक मंत्र देकर सबको तारते हैं।

Amazing Tradition at Varanasi : Holi with ashes

रंगभरी एकादशी के एक दिन बाद खेली जाती है होली

आयोजक समिति प्रमुख गुलशन कपूर ने बताया कि यह परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। इस दिन मशान नाथ मंदिर में घंटे और डमरुओं के बीच औघड़दानी रूप में विराजे बाबा की आरती की जाती है। लोगों का मानना है कि मशान नाथ रंगभरी एकादशी के एक दिन बाद खुद भक्तों के साथ होली खेलते हैं।

Amazing Tradition at Varanasi : Holi with ashes
बाबा महाश्मशाननाथ पर चढ़ाई गई अबीर
बाबा देते हैं मुक्ति

ऐसी मान्यता है की मृत्यु के बाद जो भी मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार के लिए आते हैं, बाबा उन्हें मुक्ति देते हैं। यही नहीं, इस दिन बाबा उनके साथ होली भी खेलते हैं। तीर्थ पुरोहित किशोर मिश्रा ने बताया कि इस नगरी में प्राण छोड़ने वाला व्यक्ति शिवत्व को प्राप्त होता है। श्रृष्टि के तीनों गुण सत, रज और तम इसी नगरी में समाहित हैं।

Hindi Story of an Amazing Indian Tradition
मृत्यु को भी मंगल माना जाता है

शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि महाश्मशान ही वो स्थान है, जहां कई वर्षों की तपस्या के बाद महादेव ने भगवान विष्णु को संसार के संचालन का वरदान दिया था। इसी घाट पर शिव ने मोक्ष प्रदान करने की प्रतिज्ञा ली थी। यह दुनिया की एक मात्र ऐसी नगरी है जहां मनुष्य की मृत्यु को भी मंगल माना जाता है। यहां शव यात्रा में मंगल वाद्य यंत्रों को बजाया जाता है।

Hindi Information of Amazing Holi Tradition
तीनों लोकों से न्‍यारी है काशी

दाह संस्कार कराने आए राजीव सिंह कहते हैं कि काशी तीनों लोकों से न्‍यारी है। श्मशान घाट पर चिताओं के बीच डमरुओं की नाद, ‘हर हर महादेव’ का उद्घोष और भष्मों की होली देखकर जीवन भर नहीं भूलने वाला सुखद आनंद मिला।

भारत के अन्य मंदिरों के बारे में यहाँ पढ़े – भारत के अदभुत मंदिर
यदि आप पौराणिक कहानियाँ पढ़ना चाहे तो यहाँ पढ़े – पौराणिक कथाओं का विशाल संग्रह
अन्य विचित्र परम्पराएँ
  • काशी के मणिकर्णिका शमशान घाट पर जलती चिताओं के पास पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर, आखिर क्यों ?
  • भारत की 10 अनोखी परम्परा और मान्यता
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में आज भी महिलाएं करती है बहु पति विवाह
  • लाहौल-स्पीति – यहां बहन बनती है दूल्हा, शादी करके घर लाती है अपनी भाभी
  • दुनिया के 10 अजीबो गरीब रस्मोरिवाज

Tag- Hindi, News, Information , Story, History, Itihas, Holi With Burning Funeral Ashes At Manikarnika Ghat Crematorium, Kashi, Banaras,

Related posts:

Hindu Calendar Jyeshta Month 2023 | हिंदी पंचांग ज्येष्ठ मास
Hanuman Jayanti Ki Shubhkamnae
Hindu Calendar Vaishakh Month 2023 | हिंदी पंचांग वैशाख मास 2023
Hindu Calendar Chaitra Month 2023 | हिंदी पंचांग चैत्र मास
Hindu Calendar Margashirsha Month 2021 | हिंदी पंचांग मार्गशीर्ष मास
नरक चतुर्दशी पर यहां जलाएं 14 दीपक आएगी जीवन में खुशहाली
दीपावली 2021 - शुभ मुहूर्त
Hindu Calendar Kartik Month 2021 | हिंदी पंचांग कार्तिक मास
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
हिंदी पंचांग भादप्रद मास | Hindu Calendar Bhadprad Month 2021

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/20/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme