Ajab Gajab

Status, Shayari, Message, Vrat Katha, Pauranik Katha, Jyotish, News, Hindi Story, Religion, Health, Poem, Jokes, Kavita, Geet, Gazal, Wishes, SMS, Interesting Facts

Menu
  • Pauranik Katha
  • Jyotish
  • Quotes
  • Shayari
  • Amazing India
  • Self Improvment
  • Health
  • Temple
  • Bizarre
Menu

हिंदू धर्म में हवन से क्यों की जाती है हर शुभ काम की शुरुआत

Posted on February 5, 2015February 24, 2016 by Pankaj Goyal

Why do havan (agnihotra or homa) in Hindu dharma : वेदों में हवन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे अग्निहोत्र भी कहा जाता है। हमारे धर्म ग्रंथों में कहा गया है कि शुभ काम की शुरुआत हवन से करनी चाहिए। 16 संस्कारों में से एक भी संस्कार हवन के बिना पूरा नहीं होता है। वेदों के मुताबिक अग्निहोत्र उतना ही जरूरी है, जितना जीने के लिए पानी। यही कारण था कि प्राचीनकाल में दो समय का अग्निहोत्र करना हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग था।
Why do havan (agnihotra or homa) in Hindu dharma in Hindi
इसलिए बनाया गया हवन को हमारी संस्कृति- हमारे मुनि यह मानते थे कि आग में डाला हुआ कोई भी पदार्थ नष्ट नहीं होता है। हवन कुंड में डाला गया घी परमाणुओं में बदल जाता है। साथ ही, वह घी जो एक कटोरी में था, परमाणुओं के रूप में सारे घर में फैल जाता है। जिससे कई रोगों व दोषों का नाश होता है। अग्निहोत्र के विषय में जानने लायक एक बात यह भी है कि किसी चीज को आग में डालने से उसका दायरा, उसका क्षेत्र ही नहीं बढ़ता है, बल्कि उसके गुण भी बढ़ जाते हैं।

हवन करने से होते हैं ये फायदे- हवन सामग्री में कस्तूरी, केसर, अगर, तगर, चंदन, जटामांसी, इलायची, तुलसी, जायफल, जावित्री, कपूर व कपूर कचरी, गुग्गल, नागरमोथा, घी, फल, कंद, चावल, जौ, गेहूं, शहद, शक्कर, किशमिश, छुआरा, गिलोय, आदि पदार्थो का उपयोग प्रमुख रूप से किया जाता है। ये सभी औषधियां वायु को शुद्ध करती हैं। साथ ही, इनके प्रभाव से बीमारियों का नाश होता है। हवन में उपयोग किए जाने वाले सामान दुर्गंध दूर करने के अलावा वायुमंडल तक पहुंचकर मौसम का संतुलन भी बनाए रखते हैं।

वैज्ञानिक कारण- वैज्ञानिकों के अनुसार हवन करने पर फॉर्मेल्डीहाइड गैस पैदा होती है। यह गैस बिना परिवर्तित हुए वायुमंडल में फैल जाती है। इस गैस की यह विशेषता है कि जब यह वाष्प के साथ होती है तो कीटाणुनाशक का काम करती है। इसलिए हवन से जितनी भी फॉर्मेल्डीहाइड गैस पैदा होती है वह वायुमंडल को शुद्ध करती है।

अन्य सम्बंधित लेख –
  • क्यों रखते है शिखा ? क्या है इसकी वैज्ञानिकता ?
  • पूजा से सम्बंधित 30 जरूरी नियम
  • क्यों होते है माला में 108 दाने, क्यों करते है मंत्र जाप के लिए माला का प्रयोग?
  • शास्त्रों के अनुसार सुबह उठते ही करने चाहिए ‘कर दर्शन’, जानिए क्यों?
  • हनुमान जी को क्यों चढ़ाते है सिंदूर का चोला ?

Tag- Why do havan, yajna, agnihotra in Hindu dharma in Hindi, The science of Agnihotra, Benefits of Havan, Scientific importance of havan, Scientific benefits of agnihotra,

Related posts:

चैत्र नवरात्रि 2023 - माँ दुर्गा का नाव पर होगा आगमन और मनुष्य पर होंगी विदा
शरीर का सार - आचार्य डा.अजय दीक्षित "अजय"
जानिये किन 6 देवों की पूजा होती है धनतेरस के दिन
नवरात्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त | जानिये नवरात्रि में क्यों उगाई जाती है जौ और क्या है इस से जुड़े ...
श्री हनुमान चालीसा का भावार्थ | Hanuman Chalisa Ka Bhavarth
श्री गुरु अर्जुन देव जी Shri Guru Arjun Dev Ji
राम नवमी | Ram Navami
जानिए, रामायण हमारे शरीर में हर समय होती है घटित
स्कंद षष्ठी व्रत एवं पूजन विधि | महत्व | भगवान कार्तिकेय का जन्म कथा
वैदिक घड़ी क्या कहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Daily Horoscope

04/17/26

Pages

  • AdTest
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Guest Post & Sponsored Post
  • Privacy Policy
©2026 Ajab Gajab | Design: Newspaperly WordPress Theme